Banana (Kela) Benefits in Hindi:- दोस्तों Gk-help.com के Helth Tips के अंदर आपका स्वागत है। आज के इस Blogs में हम आपको Banana (Kela) खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में सही, स्पष्ट्ट व सटीक जानकारी देंगे। कृपया Banana (Kela) खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े। अपने कुछ लोगो से सुना होगा कि Banana (Kela) खाने से हम अपने शरीर को कई रोगो से दूर रख सकते है। क्या आपको पता है कि रोज एक Banana (Kela) खाने से हमें कभी डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा लेकिन और आप जीवन भर पूरी तरह स्वस्थ रह सकते है। केले (Banana) की गिनती उन चुनिंदा स्वादिष्ट और गुणकारी फलों में होती है, जो तुरंत पेट भरने का काम करते हैं। और साथ ही हमारे शरीर में उन सभी पोसक तत्वों की पूर्ति करता है जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। यही वजह है कि Gk-help.com के इस खास लेख में हम केला खाने के फायदे के बारे में बता रहे हैं और साथ ही यहां केले का उपयोग, इसकी सही मात्रा और अधिक केला खाने के नुकसान से जुड़ी जानकारी भी मौजूद है।

केला आपके लिए कितना सही है? (Are Bananas Good For You)
दोस्तों आप सोच रहे है कि केला (Banana) हमारे लिए कितना उपयोगी और फायदेमद होता है। जानकारी के मुताबित आपको बता दे कि केला (Banana) में ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी-6 और ए जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। केला खाने से शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इन्हीं गुणों की वजह से इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
केले के फायदे | Benefits of Banana (Kela) in Hindi
दोस्तों अक्सर डॉक्टर्स और विशेषज्ञ भी हमे स्वस्थ्य रखने के लिए फलो का सेवन करने की सलाह देते है। क्योकि फल हमरे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते है। तो आइये जानते है की केला (Banana) खाने से क्या क्या फायदे होते है। जो इस प्रकार है:-
- केले के फायदे हृदय स्वास्थ्य के लिए:- दोस्तों अगर आप हार्ट अटैक और हार्ट ब्लॉकेज जैसी बीमारियों से बचना चाहते हो तो आपको रोज एक केले (Banana) का सेवन कर देना चाहिए। क्योकि केले में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तचाप को सामान्य रखने और हृदय संबंधी कार्यों को सही तरीके से करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही केले में विटामिन-बी6 की मात्रा भी मौजूद होती है, जो की हमारे हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है। इसलिए केले का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होता है।
- केले के फायदे उच्च रक्तचाप के लिए:- दोस्तों जो व्यक्ति ब्लड प्रेशर से पीड़ित है। उनके लिए केले (Banana) का सेवन करना बहुत ही लाभकारी साबित होता है। क्योकि केले (Banana) में ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद होता है। इसके साथ ही केले (Banana) में ओमेगा 3, फैटी एसिड, पोटैशियम, फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। चिकित्सा शोध के अनुसार एक केले (Banana) में लगभग 422 मिलीग्राम पोटैसियम की मात्रा पायी जाती है। जो की हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में बहुत ही जरूरी होती है। इसलिए ब्लड प्रेशर के रोगियों को केले (Banana) का सेवन करना चाहिए।
- केले के फायदे पाचन स्वास्थ्य के लिए:- केले (Banana) का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। क्योकि केले (Banana) में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाये रखता है। केले (Banana) का सेवन अगर खाना खाने के बाद किया जाये तो यह खाना पचाने में मदद मिलती है। और सुबह के समय हमे मल त्यागने में भी आसानी रहती है। इसके अलावा, कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्या से भी निजात दिलाने के लिए भी फाइबर बहुत उपयोगी होता है।
- केले के फायदे मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए:- केले का सेवन हमारे मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योकि केले में विटामिन-बी6 पाया जाता है। जो हमारे मस्तिष्क कार्यप्रणाली को मजबूत करता है। विटामिन-बी6 कमी के कारण अक्सर लोगो की मस्तिष्क कार्यप्रणाली कमजोर हो जाती है। इसके अलावा केला मैग्नीशियम से भी समृद्ध होता है, जो नर्व फंक्शन को बेहतर कर सकता है।केला (Banana) का लगातार सिमित मात्रा में सेवन करने से डिप्रेशन की समस्या भी कम होती है।
- हड्डियों के लिए केला खाने के फायदे:- हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हमारी हड्डिया कमजोर होने लगती है। अगर आप रोज केले का सेवन करे तो शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हो। क्योकि केले में कैल्शियम की मात्रा पायी जाती है। हड्डियों के विकास व मजबूती में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। इसलिए केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।
- मधुमेह के लिए केला खाने के फायदे:- जो लोग मधुमेह यानि डायबिटीज से ग्रस्त है उन्हें डॉक्टर्स केला (Banana) खाने की सलाह इसलिए देते है कि केले मौजूद फ्रूक्टोज यानी फलों से मिलने वाली शुगर का स्तर काफी कम होता है। दोस्तों जानकारी के मुताबित आपको बता दे कि केले को GI इंडेक्स में शुगर फ्रेंडली फूड्स में शामिल किया गया है और खुद अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने भी केले को शुगर पेशेंट्स के लिए हेल्दी फूड्स बताया है। इसलिए मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए केला (Banana) खाना बहुत ही लाभकारी साबित होता है।
- डायरिया में केला खाने के फायदे:- दोस्तों डायरिया रोग में केला (Banana) खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योकि केले में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण मल सख्त हो जाता है और पेट की गड़बड़ियों में सुधार होने लगता है। इसके साथ ही केले में पेक्टिन नामक तत्व भी पाया जाता है। जो कि हमारी आंखों में मौजूद तरल पदार्थों को अवशोषित करने में हमारी मदद करता है। इससे मल सख्त होने लगता है और बार बार टॉयलेट जाने की समस्या कम होती है। इसलिए डायरिया के रोगियों को केले (Banana) का सेवन करना चाहिए।
- एनीमिया में केला खाने के फायदे:- दोस्तों एनीमिया रोग एक बहुत ही घातक बीमारी है। यह रोग हमारे शरीर में ब्लड की कमी के कारण होता है। चिकित्सा शोध के अनुसार यदि रोज सुबह केले का सेवन किया जाये तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। क्योकि केले (Banana) में आयरन और फोलेट की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण यह एनीमिया को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसलिए आपको अपने दैनिक आहार में केले को जरूर शामिल करना चाहिए।
- तनाव में केला खाने के फायदे:- आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई व्यक्ति तनाव की स्थिति से गुजरता है। तनाव के कारण व्यक्ति का मन चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसी स्थिति में अगर केले (Banana) का सेवन किया जाये तो तनाव में काफी लाभ मिलता है। क्योकि केले में ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व पाया जाता है। जो कि शरीर में सेरोटोनिन बनाने का काम करता है। और तनाव की स्थिति को कम करने का काम करता है।
- ऊर्जा बढ़ाने में केला खाने के फायदे:- केला हमारे शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में महत्वपूर्ण फलो में से एक फल है। केले में ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। जिम और व्यायाम करने वाले लोग वर्कआउट करने से पहले केले (Banana) का सेवन करते है। क्योकि केले का सेवन करने से उनके शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। इस कारण शरीर में थकान महसूस नहीं होती है। इसलिए दोस्तों हमे रोज सुबह खाली पेट केले का सेवन जरूर करना चाहिए।
- आंखों के लिए केला खाने के फायदे:- आंखों के लिए केला खाने के फायदे:-केले का सेवन आखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मेडिकल रिसर्च के अनुसार केले में एंटीऑक्सीडेंट, ल्यूटिन, विटामिन A और कैरोटीनॉयड नामक तत्व मौजूद होते है। केले में मौजूद विटामिन-A आँखो की रोशनी बढ़ाने के साथ साथ आँखों से संबंधित रतौंधी रोग के लक्ष्णों को कम करता है।
- मासिक धर्म के समय दर्द में केला खाने के फायदे:- अक्सर देखा जाता है कि महिलाओ को हर महीने मासिक धर्म के समय बहुत दर्द का सामना करना पड़ता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए केले का सेवन बहुत ही लाभकारी साबित होता है। इसके साथ ही मासिक धर्म के समय पेट में ऐंठन होती है। यदि केले का दूध में मेस करके सेवन किया जाये तो इस ऐंठन की समस्या को कम किया जा सकता है। क्योकि केले में बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। जो कि ऐंठन की समस्या कम करने में रामबाण सिद्ध होता है।
- अनिद्रा में केला खाने के फायदे:- अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे लोगो के लिए रात को सोने से पहले केले (Banana) का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। क्योकि केले में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड के कारण हमारे शरीर में स्लीप हार्मोन के उत्पादन नैचुरल तरीके से बढ़ाता है। इसलिए हमे रात को बहुत अच्छी नीद आने लगती है।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता में केला खाने के फायदे:- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन-C बहुत ही मददकार होता है। विटामिन-C के लिए आंवले और संतरे को अच्छा स्त्रोत माना जाता है। लेकिन मेडिकल रिसर्च के अनुसार केले (Banana) में भी विटामिन-C बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक होता है। इसके अलावा केले में कैरोटिनॉइड भी पाया जाता है। यह कैरोटिनॉइड हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है।
- मॉर्निंग सिकनेस में केला खाने के फायदे:- प्रेगनेंसी के दौरान अधिकतर महिलाओ को मॉर्निंग सिकनेस यानि पुरे दिन भर उल्टियाँ या उबकारिया आना एक सामान्य बात है। इस समस्या को कम करने में केला काफी फायदेमंद होता है। क्योकि केले में मैग्नीशियम, विटामिन-बी6 पाए जाते है। जो मॉर्निंग सिकनेस की समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद करता है। इस लिए डॉक्टर्स और एक्सपर्ट द्वारा गर्भवती महिलाओ को प्रेगनेंसी के दौरान केला खाने की सलाह दी जाती है।
- वजन घटाने के लिए केला खाने के फायदे:- केले के सेवन से बढ़ते हुए वजन को कण्ट्रोल किया जा सकता है। आप सभी को पता होगा कि वजन कम करने के लिए उच्च फाइबर उक्त भोजन की आवश्कता होती है। मेडिकल रिसर्च के अनुसार केले में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए यह कैलोरी के स्तर को बढ़ाये बिना ही हमारे पेट को भर देता है। अतः आप अपने वजन को कम कम करना चाहते हो तो आपको अपनी डाइट में केले को शामिल जरूर करना चाहिए।
- पेट का अल्सर में केला खाने के फायदे:- केले के सेवन से पेट का अल्सर को कम किया जा सकता है। अल्सर की बीमारी में पेट में गैस और जलन होती है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाये तो यह एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। अल्सर की बीमारी में पेट मे, फूड पाइप और छोटी आंत में दर्द होता है। केले में मौजूद एंटासिड प्रभाव पेट के अल्सर और अल्सर की क्षति से बचा सकता है।
- ब्यूटी स्लिप में केला खाने के फायदे:- बढ़ती उम्र के कारण हमारे चहेरे पर मुँहासे, काले धब्बे, महीन रेखाएँ, झुर्रियाँ और त्वचा का रुखापन हो जाता है। केले से हमारी त्वचा और स्किन को चमकदार बनाया जा सकता है। और साथ ही केले के स्तेमाल से चहेरे पर मुँहासे, काले धब्बे, महीन रेखाएँ, झुर्रियाँ को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप केले के छिल्के से चहेरे पर हल्का मसाज करे और लगभग आधा घंटे बाद ठंडे पानी से मुँह धो लेना चाहिए। इससे चहेरे पर ग्लो आती है।
- केला त्वचा को करे मॉइस्चराइज:- केले के सेवन से हमारी त्वचा पर काफी लाभ देखने को मिलते है। क्योकि केले में विटामिन बी 6, सी और पानी की अच्छी मात्रा होती है। जो की त्वचा को रुखा होने से बचता है और साथ ही मॉइस्चराइज भी करता है।
- केले फायदे मच्छर के काटने पर:- बारिस के दिनों में हमारे घरो में बहुत से मच्छर पनप जाते है। जो हमे काटते है और कई पर कर के इन्फेक्सशन फैलते है। मच्छर के काटने से हमारी त्वचा पर जलन और सूजन हो जाती है। इस जलन व सूजन से बचने के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हो। आप इस बहुत ही आसान घरेलू उपचार है। इसके लिए केले के छिलके को मच्छर के द्वारा काटे गए जगह पर 2 से 3 मिनट तक रगड़ना होगा। क्योकि केले के छिलके एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होता है। जो की हमारी त्वचा पर मच्छर के द्वारा काटे गए स्थान पर जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है।
केले के पौष्टिक तत्व (Banana Nutritional Value in Hindi)
अब तक अपने ऊपर के लेख में केले (Banana) के फायदों के बारे में पढ़ा और जाना है। क्या आपको पता है कि केले में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व होते है। यदि नहीं तो निचे दी गई सरणी की सहायता से हम आपको बताते है। ये पौष्टिक तत्व इस प्रकार है:-
क्रम | पोषक तत्व | मात्रा प्रति 100 ग्राम |
1. | सोडियम | 1mg |
2. | जिंक | 0.15mg |
3. | प्रोटीन | 1.09g |
4. | कुल लिपिड (वसा) | 0.33g |
5. | कार्बोहाइड्रेट | 22.84g |
6. | फाइबर, कुल डायटरी | 2.6g |
7. | शुगर, कुल | 12.23g |
8. | कैल्शियम | 5mg |
9. | आयरन | 0.26mg |
10. | मैग्नीशियम | 27mg |
11. | फास्फोरस | 22mg |
12. | पोटैशियम | 358mg |
13. | सोडियम | 1mg |
14. | ऊर्जा | 89 kcal |
15. | विटामिन-सी | 8.7mg |
16. | थायमिन | 0.031mg |
17. | राइबोफ्लेविन | 0.073mg |
18. | नियासिन | 0.665mg |
19. | विटामिन बी -6 | 0.367mg |
20.. | फोलेट, डीएफई | 20µg |
21. | विटामिन-ए, RAE | 3µg |
22. | विटामिन-ए IU | 64IU |
23. | फैटी एसिड, कुल पॉलीअनसैचुरेटेड | 0.164g |
24. | विटामिन-के (फाइलोक्विनोन) | 0.5µg |
25. | फैटी एसिड, कुल सैचुरेटेड | 0.112g |
26. | फैटी एसिड, कुल मोनोअनसैचुरेटेड | 0.072g |
27. | विटामिन-ई (अल्फा-टोकोफेरॉल) | 0.10mg |
केले के नुकसान (Banana (Kela) Side Effects in Hindi)
दोस्तों आप जानते भी होंगे कि केला (Banana) एक गुणकारी फल है। इसके अनेक फायदे होते है। लेकिन केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से इसके नुकसान भी हो सकते है। जो इस प्रकार है:-
- शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों को कभी भी शराब पिने के बाद केले का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा यह आपके लिए सर दर्द का कारण बन सकता है।
- कुछ लोगो को केले के सेवन से ( घबराह्ट, नाक बहना, गले में खुजली होना ) एलर्जी हो सकती है।
- केले का सेवन करने के बाद ड्राइव नहीं करना चाहिए। क्योकि केले में अत्यधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और ट्रिप्टोफैन होते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को अच्छी नींद आने लगती है।
- मेडिकल रिसर्च के अनुसार केले में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योकि शरीर में फाइबर की ज्यादा मात्रा होने पर आपको पेट में गैस, ऐंठन और पेट फूलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- अधपक्का केला खाने से आपको पेट दर्द हो सकता है और साथ ही उलटी भी हो सकती है।
- कच्चे और हरे केले का सेवन करने से आपको कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। क्योकि कच्चे केले में प्रतिरोधी स्टार्च मौजूद होते है।
- केले का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से आपका मोटापा भी बढ़ सकता है। क्योकि ज्यादा पके हुए केले में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण आपका मोटापा बढ़ सकता है।
- चिकित्सा पद्ति के अनुसार केले को ग्लाइसेमिक भोजन श्रेणी में रखा गया है। क्योकि केले का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने आपके शुगर,मोटापा और हार्ट से संबंधित बीमारिया होने का खतरा बढ़ जाता है। केले के सेवन से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है।
केले का उपयोग (How to Use Banana in Hindi)
अक्सर लोगो को यह ध्यान नहीं रहता है कि केले (Banana) का कितनी मात्रा में सेवन किया जाये और कब किया जाये। केले का कई प्रकार से उपयोग और सेवन किया जा सकता है। जो इस प्रकार है:-
- केले का सेवन आप इसका बनाना सेक बनाकर मॉर्निंग में खाली पेट कर सकते हो।
- केले के फल को आप सीधे तोर पर ही छीलकर भी सेवन कर सकते हो।
- केले का आप चिप्स भी बनाकर भी सेवन कर सकते हो।
- कई लोग केले से जैम, जेली, आइसक्रीम आदि जैसे प्रोसेस्ड फूड बनाकर भी सेवन करते है।
- कई लोग केले का फेस पैक बनाकर भी इसका फेस के लिए उपयोग करते है।
केला खाने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Eat Banana)
हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर्स के अनुसार एक स्वस्थ्य व्यक्ति को एक दिन में लगभग 250 ग्राम केले का सेवन करना चाहिए। केले (Banana) का सेवन का सही समय सुबह खाना खाने के बाद है। इस दौरान केला (Banana) खाने से आपके शरीर को इसके जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। ब्रेकफास्ट में केला खाने से आप दिनभर ताजकी महसूस करते रहेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या केले (Banana) के सेवन से मोटापा बढ़ता है?
जी हां। दोस्तों अगर आप सिमित मात्रा से अधिक केले का सेवन करते हो तो यह आपका मोटापा बढ़ा सकता है।
एक स्वस्थ्य व्यक्ति दिन में कितनी मात्रा में केले (Banana) का सेवन कर सकता है?
हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर्स के अनुसार एक स्वस्थ्य व्यक्ति को एक दिन में लगभग 250 ग्राम केले का सेवन कर सकता है।
क्या वर्कआउट के बाद केला (Banana) का सेवन किया जा सकता है?
जी हां। आपके लिए रोज सुबह वर्कआउट के बाद केला खाना अच्छा होता है। क्योकि केले के सेवन शरीर को तुरंत ऊर्जा की प्राप्ति हो सकती है।