नमस्कार दोस्तों, हम यहाँ पर आपके लिए संस्कृत शब्द रूप से बने Bhakti Shabd Roop in Sanskrit को लेकर प्रस्तुत हुए है। अक्सर कक्षा 6,7,8,9,10 के विद्यार्थियों को भक्ति शब्द रूप के बारे में पूछा जाता है। संस्कृत भाषा में वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द के रूप बनते है। वाक्य के लिए एक शब्द के कई रूप हो सकते है। संस्कृत में वाक्य का निर्माण के लिए शब्द रूप बनाये जाते है किसी वाक्य के लिए एक शब्द के अनेको रूप हो सकते है।
भक्ति शब्द इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- कृति, प्रकृति, जाति, कीर्ति, तिथि, गति, पङ्क्ति, प्राप्ति, स्तुति, प्रीति, नीति, बुद्धि, मति, भूमि, मुक्ति, युवति, मूर्ति, रुचि, रात्रि, शक्ति, रीति, श्रुति, स्मृति आदि।
भक्ति शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Bhakti Shabd Roop in Sanskrit
भक्ति शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | भक्तिः | भक्ती | भक्तयः |
द्वितीया | भक्तिम् | भक्ती | भक्तीः |
तृतीया | भक्त्या | भक्तिभ्याम् | भक्तिभिः |
चतुर्थी | भक्त्यै / भक्तये | भक्तिभ्याम् | भक्तिभ्यः |
पंचमी | भक्त्याः / भक्तेः | भक्तिभ्याम् | भक्तिभ्यः |
षष्ठी | भक्त्याः / भक्तेः | भक्त्योः | भक्तीनाम् |
सप्तमी | भक्त्याम् / भक्तौ | भक्त्योः | भक्तिषु |
सम्बोधन | हे भक्ते! | हे भक्ती! | हे भक्तयः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से भक्ति शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।
जन शब्द रूप | Dev Shabd Roop | Kavi Shabd Roop |
Lata Shabd Roop | Pita Shabd Roop | Rajan Shabd Roop |
Asmad Shabd Roop | Etat Shabd Roop | Bhavat Shabd Roop |
Ram Shabd Roop | Ka Shabd Roop | Mati Shabd Roop |