Benefits of Broccoli

ब्रोकली खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान  | Broccoli Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

ब्रोकली :-दोस्तों आज के इस लेख में ब्रोकली (Broccoli ) खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बतायेगे। ब्रोकली फूलगोभी की तरह दिखाई देती है। लेकिन ब्रोकली हरे रंग की होती है। यह खाने में बहुत ही स्वादिस्ट और गुणकारी होती है। पोषक तत्वों से भरपूर Broccoli का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ब्रोकली में विटामिन-A और विटामिन-C भरपूर मात्रा में मौजूद होते है ब्रोकली वजन घटाने के साथ साथ हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाये रखते है। ब्रोकली क्या है, इसके फायदे और अधिक सेवन से ब्रोकली के नुकसान से जुड़ी जानकारियां यहां दी गई है। दोस्तों ब्रोकली से जुडी जानकारी हम इस लेख के द्वारा आपको साझा कर रहे हैं। कृपया इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े।

ब्रोकली क्या है? ( What is Broccoli in Hindi ):-

Benefits of Broccoli

ब्रोकली :-दोस्तों Broccoli एक प्रकार की सब्जी होती है। ब्रोकली हम सब्ज़ी के साथ साथ कच्चा खाने में भी यूज़ करते है। ब्रोकली फूलगोभी की तरह दिखाई देती है। लेकिन ब्रोकली हरे रंग की होती है। यह खाने में बहुत ही स्वादिस्ट और गुणकारी होती है। कई लोग ब्रोकली हरी गोबी भी कहते है। ब्रोकली में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव (पेट में गैस्ट्रिक एसिड के स्राव को बनने से रोकने), एंटीमाइक्रोबियल (​सूक्ष्म जीवों से शरीर का बचाव), एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकैंसर (कैंसर से बचाव), हेपाटोप्रोटेक्टीव (लिवर को नुकसान से बचाने), कार्डियोप्रोटेक्टिव (हृदय को स्वस्थ रखने वाला प्रभाव), एंटी-ओबेसिटी (मोटापे से बचाव), एंटीडायबिटीज (डायबिटीज से सुरक्षा), एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम) आदि गुण मौजूद होते हैं। ब्रोकली प्रोटीन से भरपूर सब्जी है। इसमें जिंक, सेलेनियम, विटामिन-A, C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

ब्रोकली का वैज्ञानिक नाम क्या है?

ब्रोकली का वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका ओलेरासिया वार. इटैलिका (Brassica oleracea var. italica) है।

ब्रोकली आपकी सेहत के लिए क्यों अच्छी है?

दोस्तो आप के मन मे भी यहि सवाल होगा कि ब्रोकली हमारे सेहत के लिए क्यों अच्छी है? क्योकि ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए, सी के साथ-साथ पोलीफेनोल जैसे क्वेरसेटिन ​(Quercetin) और ग्लूकोसाइड (Glucosides) व कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। ये सभी तत्व हमारे शरीर को निरोगी रखने के साथ साथ कई रोगो से रक्षा करता है। जैसे हृदय रोग, मोटापे की समस्या, पाचन संबंधी परेशानी व मधुमेह की समस्या आदि। इसके साथ ही ब्रोकली में उर्जा, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी सिक्स, विटामिन ए आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं।

ब्रोकली के प्रकार ( Types of Broccoli in Hindi ):-

दोस्तों ब्रोकली अनेक प्रकार की पाई जाती है। लेकिन पाठको के आधार पर उत्पादन और कलर के आधार पर ब्रोकली का विभाजन किया गया है। ब्रोकली का सेवन हमारे लिए अनेक प्रकार से लाभदायक होता है। आइये ब्रोकली के प्रकार को विस्तार से जानते है। जो निम्नलिखित हैं –

क्रम किस्म रंग
1.अंकुरित ब्रोकली (Sprouting broccoli)अंकुरित ब्रोकली का ऊपरी भाग फैला हुवा होता है। साथ ही इसमें कई डंठल होते हैं।
2.गई-लन ब्रोकली (Gai-lan)गई-लन ब्रोकली (Gai-lan) को चायनीज ब्रोकली के नाम से भी जानते है। यह लंबी और पत्तेदार होती है और यह सामान्य ब्रोकली की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होती है।
3.कालाब्रेसी ब्रोकली (Calabrese broccoli)कालाब्रेसी ब्रोकली (Calabrese broccoli) की इस प्रजाति का नाम इटली के कालाब्रिया के नाम पर रखा गया है। ब्रोकली की इस किस्म को ठंडे इलाकों में उगाया जाता है। और इसका रंग हरा होता है।
4.ब्रोकली राब या रेब (Broccoli raab or rabe)ब्रोकली राब या रेब (Broccoli raab or rabe) को रॉब के नाम से भी जाना जाता है। इस ब्रोकली में पालक की तरह पत्ते होते है।
5.ब्रोकोफ्लोवर (Broccoflower)ब्रोकोफ्लोवर (Broccoflower) ब्रोकली फूलगोबी की तरह होती है और एक रंग सफेद होता है। इस ब्रोकली का स्वाद भी फूलगोबी की तरह आता है।
6.पर्पल कॉलीफ्लॉवर (Purple cauliflower)पर्पल कॉलीफ्लॉवर ब्रोकली (Purple cauliflower) का रंग Purple अथर्थ बैगनी होता है। इसको अमेरिका और यूरोप में बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है।

ब्रोकली के फायदे  ( Benefits of Broccoli in Hindi ):-

दोस्तों अब बात करते है ब्रोकली के फायदों और गुणों की। ब्रोकली खाने से हमारे शरीर में कई पौष्टिक तत्वों की पूर्ति होती है। और हम आपको पहले ही बता देते है कि ब्रोकली सिर्फ बीमारियों के जोखिम और लक्षणों को कम करते है। लेकिन किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का इलाज नहीं है। ऐसे में किसी गंभीर बीमारी के लिए डॉक्टरी सलाह को प्राथमिकता दें और डॉक्टर से दवा लेकर ही बीमारी का इलाज करे। स्वास्थ्य परेशानियों से बचाव के लिए ब्रोकली खाने के फायदे (benefits of eating broccoli) कुछ इस प्रकार है:-

  1. कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के लिए ब्रोकली के फायदे:- कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के लिए ब्रोकली के फायदे:-ब्रोकली का सेवन करने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है। और साथ ही अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है। क्योकि ब्रोकली में विटामिन सी एवं फाइबर होता है। इसलिए हमे रोज रात के समय ब्रोकली को उबालकर सेवन करना चाहिए। ब्रोकली को उबालकर खाने से कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  2. हृदय के लिए ब्रोकली के फायदे:- ब्रोकली हमारे हृदय के लिए बेहद फायदेमंद होती है। क्योकि ब्रोकली में कुछ ऐसे तत्व और रसायन पाए जाते है जो हमारे हृदय की प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देते है। जो की धमनियों में ब्लॉकेज होने से रोकता है। और दिल के दौरे को कम करता है। ऐसे में स्वस्थ्य हार्ट के लिए पोषक तत्व युक्त ब्रोकली अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि ब्रोकली में सेलेनियम (Selenium) और ग्लूकोसिनोलेट्स (Glucosinolates) जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो की हमारे ह्रदय के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। इसके अलावा ब्रोकली में पोटेशियम, विटामिन-C और एंटीऑक्ससिडेंट जैसे तत्व भी पाए जाते है। जो की हमारे शरीर में धमनियों को ब्लड पम्पिंग समता में सुधार करने के साथ ही ऑक्ससीजन की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए हमे अपने दैनिक जीवन में ब्रोकली को शामिल करना चाहिए।
  3. कैंसर से बचाव के लिए ब्रोकली के फायदे:- दोस्तों ब्रोकली में ब्रेस्ट कैंसर, स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर जैसे कैंसर से लड़ने का गुण मौजूद होता है। क्योकि ब्रोकली में कम मात्रा में सेलेनियम (Selenium) होता है जिसमें एंटीकैंसर गुण होते हैं। इसलिए कैंसर के इलाज में ब्रोकली को फायदेमंद माना गया है। 
  4. वजन घटाने के लिए ब्रोकली के फायदे:- वजन घटाने में Broccoli बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन आप अपने बढ़ते वजन को तेजी से कम कर सकते हो। क्योकि ब्रोकली में कम वसा और कम कैलोरी होती है। जिससे भूख कम लगती है। इसके साथ ही इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और पानी की मात्रा होती है। ब्रोकली में मैगनीज, मैग्निसियम, पोटेशियम जैसे तत्व भी मौजूद होते है। जो की हमारे स्वस्थ्य शरीर के लिए आवशयक होते है।
  5. लिवर के लिए ब्रोकली के फायदे:- लिवर को स्वस्थ्य रखने के लिए हमे ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। क्योकि ब्रोकली में एंटी-कैंसर और हेपाटोप्रोटेक्टिव तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे लिवर को स्वस्थ्य रखने में काफी फायदेमंद होते है। ब्रोकली खाने से लिवर स्वस्थ रहता है, इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  6. हड्डियों और दांत के लिए ब्रोकली के फायदे:- हड्डियों और दांत की मजबूती के लिए विटामिन-K और कैल्शियम की जरूरत होती है। दोस्तों हम आपको बता दे की ब्रोकली में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, ब्रोकली में फास्फोरस और अन्य विटामिन भी मौजूद होते हैं जो स्वस्थ हड्डियों के लिए आवश्यक होते हैं। इसलिए ब्रोकली का सेवन करना चाहिए।
  7. आंखों के लिए ब्रोकली के फायदे:- ब्रोकली का सेवन करने से हमारी आखो की रोशनी ठीक रहती है। ब्रोकली में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के लिए सबसे उत्तम पोषक तत्वों में से एक माने जाते हैं। आजकल कई लोगो और बच्चो की कम उम्र में ही आखे ख़राब हो जाती है। यदि ब्रोकली का सेवन किया जाये तो इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पा सकते है। ब्रोकली आंखों को कमजोर होने से बचा सकती हैं।
  8. मस्तिष्क के लिए ब्रोकली के फायदे:- दोस्तों मस्तिष्क के विकास और यादाश्त को तेज करने के लिए ब्रोकली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। ब्रोकली में अल्फा लिपोइक एसिड (Alpha lipoic acid) होता है, जो अल्जाइमर के मरीजों के इलाज में बहुत ही मददकार साबित होता है। ब्रोकली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फ्लेवोनोइड, विटामिन-ई, आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी यादाश्तको तेज करने में मदद करते है।
  9. गर्भावस्था में ब्रोकली के फायदे:- अधिकतर महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ब्रोकोली में वे सभी तत्व शामिल होते है जिनकी गर्भावस्था के दौरान महिलाओ को आवश्यकता होती है, जैसे फोलेट, विटामिन सी और विटामिन-K आदि। और ब्रोकोली को विटामिन-K का अच्छा स्त्रोत माना जाता है, जो गर्भवती के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। शिशु के स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम आवश्यक होता है। ऐसे में कैल्शियम के लिए गर्भवती अन्य खाद्य पदार्थों के साथ ब्रोकली को भी आहार का हिस्सा बना सकती हैं। क्योकि ब्रोकोली के सेवन से गर्भावस्था के दौरान पाचन तंत्र अच्छा रहता है। इसके साथ ही एनीमिया रोग,डायबिटीज रोग आदि से रक्षा करता है।
  10. शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए ब्रोकली के फायदे:- आज के समय में लोग बाहरी खाने के शौकीन होते जा रहे है। जिससे उनके शरीर में विषैले तत्व जमने लगते हैं। जिसके कारण कई शारीरिक समस्याएं होने लगती है। ब्रोकली का सेवन करने से शरीर में एंजाइम्स का स्तर बढ़ता है। जो कि हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकलने में मदद करता है। और साथ ही शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करता है। इसलिए हर व्यक्ति को ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। क्योकि ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।
  11. पाचन के लिए ब्रोकली के फायदे:- फ़ास्ट फ़ूड और तेज मसालों से युक्त पदार्थो का सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति कमजोर पड़ जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए हमे रोज ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। क्योकि ब्रोकली में विटामिन-ए और उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन में सुधार के साथ गट (आंत) हेल्थ को बनाए रखने में सहायक हो सकता है। और साथ ही अल्सर का कारण बनने वाले बैक्टीरिया (H. pylori bacteria) से भी बचाव करता है।
  12.  मधुमेह के लिए ब्रोकली के फायदे:- दोस्तों ब्रोकली का सेवन करना डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योकि ब्रोकली में एंटीआक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कि ब्लड ग्लूकोज और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते है। इसके साथ ही ब्रोकोली में एंटी डायबिटिक गुण भी मौजूद होते  है, जो डायबिटीज को कम करने में मदद करता है।
  13. चयापचय (मेटाबॉलिज्म) के लिए ब्रोकली के फायदे:- ब्रोकली में वे सभी तत्व मौजूद है जो कि चयापचय के लिए आवशयक होते है। आपको बता दे की ब्रोकली कैल्शियम और विटामिन सी से समृद्ध होती है, और ये दोनों ही एक बेहतर चयापचय के लिए आवश्यक घटक होते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। क्योकि ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।
  14. एलर्जी से बचाव के लिए ब्रोकली के फायदे:- दोस्तों Broccoli में क्वेरसेटिन (​Quercetin) नाम का फ्लेवोनॉइड तत्व मौजूद होता है। जिसमें एंटी-एलर्जी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ब्रोकली का सेवन करने से एलर्जी जैसी बीमारियों में फायदेमंद होता है।
  15. Broccoli के फायदे रोग प्रतिरोधक शक्ति के लिए:- अक्सर लोग मौसम परिवर्तन के कारण बीमार पड़ने लगते है। जैसे वायरल बुखार, जुखाम, सर दर्द आदि। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए हरी सब्जियों का सेवन लाभकारी हो सकता है। ऐसे में बात करे तो हरी सब्जियों में ब्रोकली का नाम भी आता है। और ब्रोकली में सल्फोराफेन (Sulforaphane) और विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। इसलिए अपनी रोग-प्रतिरोग समता बढ़ाने के लिए ब्रोकली का सेवन करना चाहिए।
  16. स्ट्रेस के लिए Broccoli के फायदे:- ब्रोकली स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। मूड को अच्छा रखने के लिए और तनाव के जोखिम को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। ब्रोकली में फॉलिक एसिड मौजूद होता है जो मस्तिष्क के लिए बहुत अच्छा रहता है।
  17. शरीर के पीएच स्तर के लिए ब्रोकली के फायदे:- ब्रोकली में ढेर सारे एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। इसलिए हमे शरीर के पीएच स्तर को बनाये रखने के लिए ब्रोकली का सेवन करना चाहिए।
  18. एजिंग के प्रभाव के लिए Broccoli के फायदे:- अगर आप भी एजिंग के प्रभाव को करना चाहते है तो अपनी दैनिक डाइट में ब्रोकली को भी शामिल करना होगा। क्योकि Broccoli में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, विटामिन बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होते है। जो की बढ़ती हुई उम्र के कारण हमारे शरीर पर झुर्रिया पड़ने से रोकता है। ब्रोकली में सल्फोराफेन पाया जाता है, जो एजिंग के प्रभाव को कम कर सकता है।
  19. त्वचा के लिए ब्रोकली के फायदे:- Broccoli का सेवन करना हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। Broccoli का सेवन कील-मुंहासों की समस्या, फाइन लाइन्स और झुर्रियों आदि समस्याओ के लिए लाभकारी होता है। इस बारे में हमने आपको पहले ही बता दिया है कि Broccoli में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में सहायक हो सकता है।
  20. बालों के लिए Broccoli के फायदे:- अक्सर कई कारणों से हमारे बाल रूखे व टूटने लग जाते है। Broccoli में मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो कि बालो को स्वस्थ रखने के साथ साथ उनकी ग्रोथ में भी मदद करते है। इस लिए ब्रोकली का सेवन बालों की समस्या से भी राहत दिलाने में काफी लाभकारी साबित होता है।

ब्रोकली के पौष्टिक तत्व (Broccoli Nutritional Value in Hindi):-

Broccoli में अनेक प्रकार के पौष्टिक तत्व जाते है। जो हमारे स्वास्थ्य के काफी फायदेमंद होते है। एक्सपर्ट के आधार निचे सारणी में इस प्रकार है।

क्रमपोषक तत्वमूल्य प्रति ग्राम
1पानी89.30 g
2प्रोटीन  2.82 g
3ऊर्जा     34 Kcal
4शुगर टोटल        1 .7 g
5फाइबर टोटल डाइटरी     2.6 g
6कार्बोहाइड्रेट      6.64 g
7टोटल लिपिड (फैट)         0.37 g
8जिंक     0.41 mg
9सोडियम           33 mg
10पोटेशियम         316 mg
11मैग्नीशियम         21 mg
12फास्फोरस         66 mg
13आयरन 0.73 mg
14कैल्शियम          47 mg
15विटामिन सी टोटल एस्कॉर्बिक एसिड89.2 mg
16कॉपर   0.049 mg
17सेलेनियम          2.5 µg
18फैटी एसिड टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड           0.112 g
19फैटी एसिड टोटल मोनोअनसैचुरेटेड           0.031 g
20फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड           0.114 g
21विटामिन-के (फाइलोकिनने)         101.6 µg
22विटामिन-ई (अल्फा-टोकोफेरोल )  0.78 mg
23ल्यूटिन + जियाजैंथिन      1403 µg
24बीटा कैरोटीन    361 µg
25विटामिन-ए (RAE)             31 µg
26कॉलिन 18.7 mg
27फोलेट   63 µg
28विटामिन -बी6    0.175 mg
29नियासिन          0.639 mg
30राइबोफ्लेविन    0.117 mg
31थियामिन          0. 071 mg

ब्रोकली का उपयोग  (How to Use Broccoli in Hindi):-

दोस्तों अब तक आपको ब्रोकली के फायदों के बारे जानकारी मिल गई है। और अगर इसके सेवन का तरीका पता हो जाये तो तभी ब्रोकली के फायदे पूरी तरह से मिल सकेंगे। तो आइये जानते है इसके क्या क्या उपयोग है। जो इस प्रकार है:-

  • अगर आप जिम जाते हो और फिटनेस के शौकीन है तो ब्रोकली को सलाद के रूप में सेवन कर सकते है।
  • कई लोग Broccoli को अंकुरित करके भी सेवन करते है।
  • अगर ब्रोकली को पास्ता और नूडल्स में मिक्स करके खाया जाये तो इससे न सिर्फ उनका स्वाद बढ़ता है, बल्कि हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल सकते हैं।
  • स्वादिष्ट ब्रोकली की सब्जी बनाकर खाया जा सकता है।
  • Broccoli का उपयोग आप मीट या EGG के साथ भी खा सकते है।
  • Broccoli का उपयोग उबाल कर भी कर सकते है।
  • Broccoli का रायता भी बनता है। अगर आप चाहे तो ब्रोकली का रायते के रूप में भी उपयोग सकते हो।
  • सूप में भी ब्रोकली का उपयोग कर सकते हैं।
  • अंडे की भुजी और आमलेट के साथ भी आप ब्रोकली का उपयोग कर सकते हैं।

ब्रोकली के नुकसान (Side Effects of Broccoli in Hindi):-

दोस्तों आपने अब तक Broccoli के फायदों के बारे में सुना और पढ़ा है। लेकिन आप जानते है कि किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान भी हो सकते है। ब्रोकली के नुकसान कुछ इस प्रकार हैं:

  • Broccoli का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुडी समस्याएं हो सकती है। क्योकि ब्रोकली फाइबर की मात्रा अधिक होती है। Broccoli का ज्‍यादा सेवन करने से गैस और पेट फूलने की समस्‍या भी हो सकती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा ब्रोकली का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अक्सर कई लोगो को किसी न किसी चीज का सेवन करने से एलर्जी होती है। ऐसे में में अगर आपको ब्रोकली खाने से एलर्जी है तो इसका सेवन करने से बचे।
  • अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन करने से शरीर में आयोडीन ब्‍लॉक हो जाता है। और थायराइड की समस्‍या हो सकती है।
  • ब्रोकली का ज्यादा सेवन से चेहरे पर सूजन हो सकती है। क्योकि ब्रोकली में थ‍ियोसीनेट्स पाया जाता है जो सेहत के ल‍िए हान‍िकारक माना जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

क्या प्रेगनेंसी में Broccoli का सेवन कर सकते है?

प्रेगनेंसी में ब्रोकली का सेवन कर सकते है। लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से तबियत खराब हो सकती है। इसलिए प्रेगनेंसी में डॉक्‍टर हर चीज का सीम‍ित सेवन करने की सलाह देते हैं।

एक दिन में कितनी मात्रा में ब्रोकली का सेवन किया जा सकता है?

एक दिन में लगभग आधा से एक कप ब्रोकली का सेवन किया जा सकता है। परन्तु ये सब हर व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करता है।

क्या ब्रोकली खाने से कोई नुकसान होता है?

जी हा। ब्रोकली का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको एलर्जी, खुजली, और शरीर पर लाल दाने हो सकते है। प्रेगनेंसी में भी अधिक सेवन करने से माँ व बच्चे को नुकसान हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *