Dish Shabd Roop in Sanskrit – नमस्कार दोस्तों, संस्कृत में शब्द रूप कैंसे सीखें- यह सवाल आप सभी जिज्ञासुओं के मन में अवश्य होता है। विभिन्न धातु रूप एवं शब्द रूप इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। शब्द रूप की शृंखला में आज दिश् शब्द रूप प्रस्तुत कर रहे हैं। दिश् (दिशा) शब्द शकारान्त स्त्रीलिङ्ग संज्ञा शब्द है। सभी शकारान्त स्त्रीलिङ्ग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- दृश् आदि।
दिश् शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Dish Shabd Roop in Sanskrit
दिश् शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | दिक् / दिग् | दिशौ | दिशः |
द्वितीया | दिशम् | दिशौ | दिशः |
तृतीया | दिशा | दिग्भ्याम् | दिग्भिः |
चतुर्थी | दिशे | दिग्भ्याम् | दिग्भ्यः |
पंचमी | दिशः | दिग्भ्याम् | दिग्भ्यः |
षष्ठी | दिशः | दिशोः | दिशाम् |
सप्तमी | दिशि | दिशोः | दिक्षु |
सम्बोधन | हे दिक् / दिग्! | हे दिशौ! | हे दिशः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से दिश् शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।