नमस्कार दोस्तों, जब संस्कृत में पहली बार शब्द रूप पढ़ाया जाता है, तो सबसे पहले Hetu Shabd Roop in Sanskrit पढ़ाया जाता है। परीक्षाओं में भी खास कर हेतु शब्द के ऊपर प्रश्न भी आता है। अगर आज आप ये शब्द रूप अच्छे से पढ़ेंगे, तो आपको परीक्षा में इस शब्द रूप के ऊपर कोई समस्या नहीं होगा। हेतु शब्द उकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी उकारान्त पुल्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- इक्षु, दयालु, अणु, ऋतु, इन्दु, गुरु, तन्तु, जन्तु, तरु, आदि।
हेतु शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Hetu Shabd Roop in Sanskrit
हेतु शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | हेतुः | हेतू | हेतवः |
द्वितीया | हेतुम् | हेतू | हेतून् |
तृतीया | हेतुना | हेतुभ्याम् | हेतुभिः |
चतुर्थी | हेतवे | हेतुभ्याम् | हेतुभ्यः |
पंचमी | हेतोः | हेतुभ्याम् | हेतुभ्यः |
षष्ठी | हेतोः | हेत्वोः | हेतूनाम् |
सप्तमी | हेतौ | हेत्वोः | हेतुषु |
सम्बोधन | हे हेतो! | हे हेतू! | हे हेतवः! |

आज के इस लेख में आपको हेतु शब्द के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आप तक पहुचाने का प्रयास किया है अनेक शब्दों के शब्द रूप जाने के लिए नीचे दिए गए है। हमने अनेक शब्दों के शब्द रूपों को अच्छे से आपको समझाया है अगर आपको यह समझ में आया है तो कमेंट में जरूर बताएं। हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।