Kamal Shabd Roop in Sanskrit – कमल शब्द अकारांत नपुंसकलिंग संज्ञा शब्द है। सभी नपुंसकलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनायें जाते हैं, जैसे- गृह, फल, ज्ञान, वन, नगर, बल, पुस्तक, धन, जल, अन्न, हृदय, दुग्ध, मित्र, मुख, पुष्प, पत्र, कमल, नक्षत्र, आदि। कमल शब्द (Lotus): अकारांत नपुंसकलिंग शब्द, इस प्रकार के सभी अकारांत नपुंसकलिंग शब्दों के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है।
कमल शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Kamal Shabd Roop in Sanskrit
कमल शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | कमलम् | कमले | कमलानि |
द्वितीया | कमलम् | कमले | कमलानि |
तृतीया | कमलेन | कमलाभ्याम् | कमलैः |
चतुर्थी | कमलाय | कमलाभ्याम् | कमलेभ्यः |
पंचमी | कमलात् / कमलाद् | कमलाभ्याम् | कमलेभ्यः |
षष्ठी | कमलस्य | कमलयोः | कमलानाम् |
सप्तमी | कमले | कमलयोः | कमलेषु |
सम्बोधन | हे कमल! | हे कमले! | हे कमलानि! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से कमल शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।