Khag Shabd Roop in Sanskrit – खग शब्द अजन्त (अकारांत) पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी पुल्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनाते है जैसे- उद्यान, कूप, कृषक, आपण, अध्याय, लोक, वृषभ, अधर, वानर, कपोत, अनेक, शिष्य, शूद्र, गज, दिवस, शिव, सुर, अश्व, काक, आकाश, उत्सव, देव, बालक, राम, वृक्ष, मास, इन्द्र, कृष्ण, भक्त, केश, कलश, पाद, ब्राह्मण, असुर, ईश्वर, छात्र, सूर्य, आश्रम, मानव, आदि।
खग शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Khag Shabd Roop in Sanskrit
खग शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | खगः | खगौ | खगाः |
द्वितीया | खगम् | खगौ | खगान् |
तृतीया | खगेन | खगाभ्याम् | खगैः |
चतुर्थी | खगाय | खगाभ्याम् | खगेभ्यः |
पंचमी | खगात् / खगाद् | खगाभ्याम् | खगेभ्यः |
षष्ठी | खगस्य | खगयोः | खगानाम् |
सप्तमी | खगे | खगयोः | खगेषु |
सम्बोधन | हे खग! | हे खगौ! | हे खगाः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से खग शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।