Kim Striling Shabd Roop in Sanskrit – नमस्कार दोस्तों, हम यहाँ पर आपके लिए संस्कृत शब्द रूप से बने किम् (क्या, कौन) का शब्द रूप लेकर प्रस्तुत हुए है। संस्कृत भाषा में वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द के रूप बनते है। वाक्य के लिए एक शब्द के कई रूप हो सकते है। किम् (क्या, कौन) शब्द सर्वनाम संज्ञा शब्द है। इसके रूप तीनों लिंगों में होते हैं। अक्सर कक्षा 6,7,8,9,10 के विद्यार्थियों को किम् (क्या, कौन) शब्द रूप के बारे में पूछा जाता है। यहाँ हम किम् शब्द के स्त्रीलिङ्ग में रूप दें रहें हैं। सर्व (सभी) नामों (संज्ञा-शब्दों) के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को ‘सर्वनाम-शब्द’ कहते हैं। संस्कृत-व्याकरण में प्रमुख सर्वनाम शब्दों हैं, जैसे- अदस्, अस्मद्, इदम्, इतर, उभ, एतद्, भवत्, उभय, यद्, अन्य, तद्, युष्मद्, कतिपय, सर्व आदि।
किम् (क्या, कौन) शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Kim Striling Shabd Roop in Sanskrit
किम् (क्या, कौन) शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | का | के | काः |
द्वितीया | काम् | के | काः |
तृतीया | कया | काभ्याम् | काभिः |
चतुर्थी | कस्यै | काभ्याम् | काभ्यः |
पंचमी | कस्याः | काभ्याम् | काभ्यः |
षष्ठी | कस्याः | कयोः | कासाम् |
सप्तमी | कस्याम् | कयोः | कासु |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से किम् (क्या, कौन) शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।