Kokila (Koyal) Shabd Roop in Sanskrit – कोकिला (कोयल) शब्द आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- राधा, सीता, रमा, निशा, अवस्था (दशा), कविता, अध्यापिका, अम्बा, अयोध्या, अहिंसा, लता, माला, इच्छा, उमा, नासिका, आज्ञा, कन्या, क्रीडा, कला, कक्षा, जरा, अजा, बाला, क्षमा आदि। कोकिला शब्द (Cuckoos, कोयल): अकारांत स्त्रीलिंग शब्द , इस प्रकार के सभी अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है।
कोकिला (कोयल) शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Kokila (Koyal) Shabd Roop in Sanskrit
कोकिला (कोयल) शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | कोकिला | कोकिले | कोकिलाः |
द्वितीया | कोकिलाम् | कोकिले | कोकिलाः |
तृतीया | कोकिलया | कोकिलाभ्याम् | कोकिलाभिः |
चतुर्थी | कोकिलायै | कोकिलाभ्याम् | कोकिलाभ्यः |
पंचमी | कोकिलायाः | कोकिलाभ्याम् | कोकिलाभ्यः |
षष्ठी | कोकिलायाः | कोकिलयोः | कोकिलानाम् |
सप्तमी | कोकिलायाम् | कोकिलयोः | कोकिलासु |
सम्बोधन | हे कोकिले! | हे कोकिले! | हे कोकिलाः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से कोकिला (कोयल) शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।