Krida Shabd Roop in Sanskrit – क्रीडा शब्द आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- जरा, अजा, अम्बा, रमा, निशा, अयोध्या, माला, अवस्था (दशा), अध्यापिका, अहिंसा, बाला, राधा, सीता, लता, आज्ञा, इच्छा, उमा, कक्षा, कन्या, नासिका, आदि। क्रीडा शब्द (Game, Sports, खेल, खेलकूद, परिहास, मनोविनोद): क्रीडा शब्द के आकारान्त स्त्रीलिङ्ग शब्द के शब्द रूप, क्रीडा शब्द के अंत में ‘आ’ की मात्रा का प्रयोग हुआ इसलिए यह आकारान्त हैं। अतः Krida Shabd के Shabd Roop की तरह क्रीडा जैसे सभी आकारान्त स्त्रीलिङ्ग शब्दों के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है।
क्रीडा शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Krida Shabd Roop in Sanskrit
क्रीडा शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | क्रीडा | क्रीडे | क्रीडाः |
द्वितीया | क्रीडाम् | क्रीडे | क्रीडाः |
तृतीया | क्रीडया | क्रीडाभ्याम् | क्रीडाभिः |
चतुर्थी | क्रीडायै | क्रीडाभ्याम् | क्रीडाभ्यः |
पंचमी | क्रीडायाः | क्रीडाभ्याम् | क्रीडाभ्यः |
षष्ठी | क्रीडायाः | क्रीडयोः | क्रीडानाम् |
सप्तमी | क्रीडायाम् | क्रीडयोः | क्रीडासु |
सम्बोधन | हे क्रीडे! | हे क्रीडे! | हे क्रीडाः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से क्रीडा शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।