Nadi Shabd Roop in Sanskrit With Hindi Meaning | नदी शब्द रूप (ईकारान्त स्त्रील्लिंग)

Nadi Shabd Roop: संस्कृत में धातु रूप एवं शब्द रूप कैंसे सीखें- आज इस लेख में हम जानेंगे कि नदी शब्द के अनेक रूप कैसे बनाए जाते हैं जैसा की हम जानते है की संस्कृत भाषा में वाक्य बनाने के लिए शब्दों के रूप बनाने पड़ते है। नदी शब्द रूप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। अतः आप सभी को नदी शब्द के रूप अवश्य समझने जानना चाहिए। आज हम नदी शब्द रूप प्रस्तुत कर रहे हैं

नदी भूमि पर बहने वाली एक जलधारा है जो कि कहीं पर विशाल तो कहीं पर छोटी नजर आती हैं नदी शब्द का हिंदी अर्थ होता है- तटिनी, सरिता, बहता, हुआ पानी आदि। नदी शब्द मूल रूप से संस्कृत का शब्द है।

Nadi Shabd Roop

नदी शब्द (ईकारान्त) स्त्रील्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी ईकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनाते है। जैसे-  राज्ञी, गौरी, सखी, नारी, काली, गौरी, कुमारी, देवी, पत्नी, लेखनी, धात्री, वाणी,जननी, दासी, कौमुदी, युवती आदि।

Nadi Shabd Roop

कुछ ईकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्दों के रूप नदी के समान होते हैं, किन्तु प्रथमा विभक्ति के एकवचन में उनका रूप विसर्गान्त होता है। जैसे – तन्त्रीः (वीणा के तार), तरीः (नौका), लक्ष्मीः (शोभा, सम्पत्ति) अवीः (रजस्वला स्त्री) आदि।

विभक्ति                       एकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमानदीनद्यौनद्यः
द्वितीयानदीम्नद्यौनदीः
तृतीयानद्यानदीभ्याम्नदीभिः
चतुर्थीनद्यैनदीभ्याम्नदीभ्यः
पञ्चमीनद्याःनदीभ्याम्नदीभ्यः
षष्ठीनद्याःनद्योःनदीनाम्
सप्तमीनद्याम्नद्योःनदीषु
सम्बोधनहे नदि!हे नद्यौ !हे नद्यः!

नदी शब्द के रूप सातों विभक्ति में हिंदी अर्थ के साथ – Nadi Shabd Roop in Sanskrit With Hindi Meaning

नदी शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में, हिंदी अर्थ के

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमानदी (एक नदी, नदी ने)नद्यौ (दो नदियाँ, दो नदियों ने)नद्यः (अनेक नदियाँ, अनेक नदियों ने)
द्वितीयानदीम् (नदी को)नद्यौ (दो नदियों को)नदीः (अनेक नदियों को)
तृतीयानद्या (नदी से, नदी के द्वारा)नदीभ्याम् (दो नदियों से, दो नदियों के द्वारा)नदीभिः (अनेक नदियों से, अनेक नदियों के द्वारा)
चतुर्थीनद्यै (नदी के लिए, नदी को)नदीभ्याम् (दो नदियों के लिए, दो नदियों को)नदीभ्यः (अनेक नदियों के लिए, अनेक नदियों को)
पंचमीनद्याः (नदी से)नदीभ्याम् (दो नदियों से)नदीभ्यः (अनेक नदियों से)
षष्ठीनद्याः (नदी का, नदी के, नदी कीनद्योः (दो नदियों का, दो नदियों के, दो नदियों की)नदीनाम् (अनेक नदियों का, अनेक नदियों के, अनेक नदियों की)
सप्तंमीनद्याम् (नदी में, नदी पर)नद्योः (दो नदियों में, दो नदियों पर)नदीषु (अनेक नदियों में, अनेक नदियों पर)
सम्बोधनहे नदि! (हे नदी!)हे नद्यौ! (हे दो नदियाँ!)हे नद्यः! (हे अनेक नदियाँ!)

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से नदी शब्द (ईकारान्त) स्त्रील्लिंग शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *