दोस्तों आज हम आपको Niti Shabd Roop in Sanskrit के बारे में लेख लिखा है। अक्सर कक्षा 6,7,8,9,10 के विद्यार्थियों को नीति शब्द रूप के बारे में पूछा जाता है। इस लेख में हमने नीति शब्द रूप, नीति शब्द के रूप सातों विभक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है। नीति शब्द के रूप – नीति शब्द इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं। इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द उदाहरण :- जैसे- कीर्ति, स्तुति, प्रकृति, कृति, गति, रात्रि, तिथि, जाति, पङ्क्ति, बुद्धि, भूमि, मभक्ति, मूर्ति, युवति, मुक्ति, रुचि, रीति, श्रुति, प्राप्ति, शक्ति, प्रीति, स्मृति आदि। निम्न शब्दों के भी शब्द रूप नीति शब्द रूप की तरह ही बनेंगे। क्योंकि यह सभी शब्द इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा के शब्द रूप हैं।
नीति शब्द (उचित या ठीक रास्ते पर ले जाने या ले चलने की क्रिया या ढंग): नीति शब्द के इकारान्त स्त्रील्लिङ्ग शब्द के शब्द रूप, नीति शब्द के अंत में “इ” की मात्रा का प्रयोग हुआ इसलिए यह इकारान्त हैं। तो उसे इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द कहते हैं।
नीति शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Niti Shabd Roop in Sanskrit
नीति शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | नीतिः | नीती | नीतयः |
द्वितीया | नीतिम् | नीती | नीतीः |
तृतीया | नीत्या | नीतिभ्याम् | नीतिभिः |
चतुर्थी | नीत्यै / नीतये | नीतिभ्याम् | नीतिभ्यः |
पंचमी | नीत्याः / नीतेः | नीतिभ्याम् | नीतिभ्यः |
षष्ठी | नीत्याः / नीतेः | नीत्योः | नीतीनाम् |
सप्तमी | नीत्याम् / नीतौ | नीत्योः | नीतिषु |
सम्बोधन | हे नीते! | हे नीती! | हे नीतयः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से नीति शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।