नमस्कार दोस्तों, हम यहाँ पर आपके लिए संस्कृत शब्द रूप से बने Preeti Shabd Roop in Sanskrit को लेकर प्रस्तुत हुए है। संस्कृत भाषा में वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द के रूप बनते है। वाक्य के लिए एक शब्द के कई रूप हो सकते है। प्रीति शब्द इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- कीर्ति, गति, जाति, कृति, तिथि, पङ्क्ति, नीति, प्रकृति, भक्ति, प्राप्ति, बुद्धि, भूमि, मुक्ति, मति, मूर्ति, रुचि, रात्रि, युवति, रीति, शक्ति, स्तुति, श्रुति, स्मृति आदि।
प्रीति शब्द (Love, प्यार, प्रेम, प्रीति, मुहब्बत, प्रणय, चाह): प्रीति शब्द के इकारान्त स्त्रील्लिङ्ग शब्द के शब्द रूप, प्रीति शब्द के अंत में “इ” की मात्रा का प्रयोग हुआ इसलिए यह इकारान्त हैं। उसे इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द कहते हैं।
प्रीति शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Preeti Shabd Roop in Sanskrit
प्रीति शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | प्रीतिः | प्रीती | प्रीतयः |
द्वितीया | प्रीतिम् | प्रीती | प्रीतीः |
तृतीया | प्रीत्या | प्रीतिभ्याम् | प्रीतिभिः |
चतुर्थी | प्रीत्यै / प्रीतये | प्रीतिभ्याम् | प्रीतिभ्यः |
पंचमी | प्रीत्याः / प्रीतेः | प्रीतिभ्याम् | प्रीतिभ्यः |
षष्ठी | प्रीत्याः / प्रीतेः | प्रीत्योः | प्रीतीनाम् |
सप्तमी | प्रीत्याम् / प्रीतौ | प्रीत्योः | प्रीतिषु |
सम्बोधन | हे प्रीते! | हे प्रीती! | हे प्रीतयः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से प्रीति शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।
जन शब्द रूप | Dev Shabd Roop | Kavi Shabd Roop |
Lata Shabd Roop | Pita Shabd Roop | Rajan Shabd Roop |
Asmad Shabd Roop | Etat Shabd Roop | Bhavat Shabd Roop |
Ram Shabd Roop | Ka Shabd Roop | Mati Shabd Roop |