Rama Shabd Roop in Sanskrit – रमा शब्द आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- अजा, अध्यापिका, अम्बा, बाला, राधा, सीता, लता, माला, अयोध्या, अवस्था, जरा, नासिका, निशा, आदि। रमा शब्द: आकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा, सभी आकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है।
रमा शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Rama Shabd Roop in Sanskrit
रमा शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | रमा | रमे | रमाः |
द्वितीया | रमाम् | रमे | रमाः |
तृतीया | रमया | रमाभ्याम् | रमाभिः |
चतुर्थी | रमायै | रमाभ्याम् | रमाभ्यः |
पंचमी | रमायाः | रमाभ्याम् | रमाभ्यः |
षष्ठी | रमायाः | रमयोः | रमाणाम् |
सप्तमी | रमायाम् | रमयोः | रमासु |
सम्बोधन | हे रमे! | हे रमे! | हे रमाः! |

रमा शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में, हिंदी अर्थ के साथ नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | रमा (रमा, रमा ने) | रमे (दो रमाऍ, दो रमाओं ने) | रमाः (अनेक रमाऍ, अनेक रमाओं ने) |
द्वितीया | रमाम् (रमा को) | रमे (दो रमाओं को)) | रमाः (अनेक रमाओं को) |
तृतीया | रमया (रमा से, रमा के द्वारा) | रमाभ्याम् (दो रमाओं से, दो रमाओं के द्वारा) | रमाभिः (अनेक रमाओं से, अनेक रमाओं के द्वारा) |
चतुर्थी | रमायै (रमा के लिए, रमा को) | रमाभ्याम् (दो रमाओं के लिए, दो रमाओं को) | रमाभ्यः (अनेक रमाओं के लिए, अनेक रमाओं को) |
पंचमी | रमायाः (रमा से) | रमाभ्याम् (दो रमाओं से) | रमाभ्यः (अनेक रमाओं से) |
षष्ठी | रमायाः (रमा का, रमा के, रमा की | रमयोः (दो रमाओं का, दो रमाओं के, दो रमाओं की) | रमाणाम् (अनेक रमाओं का, अनेक रमाओं के, अनेक रमाओं की) |
सप्तंमी | रमायाम् (रमा में, रमा पर) | रमयोः (दो रमाओं में, दो रमाओं पर) | रमासु (अनेक रमाओं में, अनेक रमाओं पर) |
सम्बोधन | रमे (हे रमा!) | रमे (हे दो रमाओं!) | रमाः (हे अनेक रमाओं!) |
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से रमा शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।