Shareer Shabd Roop in Sanskrit – शरीर शब्द अकारांत नपुंसकलिंग संज्ञा शब्द है। सभी नपुंसकलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनायें जाते हैं, जैसे- फल,कोमल,जीवन, दुग्ध (दूध), दिन, द्वार, नगर, पत्र, पुष्प (फूल), पुस्तक, पद्य, बल, भय (Fear, डर), भवन (महल), भाग्य, भोजन, मनोहर, मन्दिर, मित्र, मुख, मधुर, वन, कमल, कुल, कार्य, काल, चित्र, यन्त्र, युग, युद्ध, रत्न, वस्त्र, वाक्य ज्ञान, धन, जल, अन्न, हृदय, चरित्र, छत्र, जन्म, आदि। शरीर शब्द (body, शरीर, निकाय, तन, बदन, देह): शरीर शब्द के अकारान्त नपुंसकलिंग शब्द के शब्द रूप, शरीर (Shareer) शब्द के अंत में ‘अ’ का प्रयोग हुआ इसलिए यह अकारान्त हैं। अतः Shareer Shabd के Shabd Roop की तरह शरीर जैसे सभी अकारान्त नपुंसकलिंग शब्दों के शब्द रूप (Shabd Roop) इसी प्रकार बनाते है। शरीर शब्द के शब्द रूप संस्कृत में सभी विभक्तियों एवं तीनों वचन में शब्द रूप (Shareer Shabd Roop) नीचे दिये गये हैं।
शरीर शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Shareer Shabd Roop in Sanskrit
शरीर शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | शरीरम् | शरीरे | शरीराणि |
द्वितीया | शरीरम् | शरीरे | शरीराणि |
तृतीया | शरीरेण | शरीराभ्याम् | शरीरैः |
चतुर्थी | शरीराय | शरीराभ्याम् | शरीरेभ्यः |
पंचमी | शरीरात् / शरीराद् | शरीराभ्याम् | शरीरेभ्यः |
षष्ठी | शरीरस्य | शरीरयोः | शरीराणाम् |
सप्तमी | शरीरे | शरीरयोः | शरीरेषु |
सम्बोधन | हे शरीर! | हे शरीरे! | हे शरीराणि! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से शरीर शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।