नमस्कार दोस्तों, जब संस्कृत में पहली बार शब्द रूप पढ़ाया जाता है, तो सबसे पहले Sindhu Shabd Roop in Sanskrit पढ़ाया जाता है। परीक्षाओं में भी खास कर सिन्धु शब्द के ऊपर प्रश्न भी आता है। अगर आज आप ये शब्द रूप अच्छे से पढ़ेंगे, तो आपको परीक्षा में इस शब्द रूप के ऊपर कोई समस्या नहीं होगी। तो आपकों इन शब्द रूप को याद करना अति अनिवार्य हैं। सिन्धु शब्द रूप काफी ज्यादा पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं।किसी भी exam में, यदि संस्कृत subject हैं तो आपसे सिन्धु शब्द रूप से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। सिन्धु शब्द उकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी उकारान्त पुल्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- अणु, इक्षु, इन्दु, ऋतु, गुरु, जन्तु, तन्तु, तरु, दयालु, आदि।
सिन्धु शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Sindhu Shabd Roop in Sanskrit
सिन्धु शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | सिन्धुः | सिन्धू | सिन्धवः |
द्वितीया | सिन्धुम् | सिन्धू | सिन्धून् |
तृतीया | सिन्धुना | सिन्धुभ्याम् | सिन्धुभिः |
चतुर्थी | सिन्धवे | सिन्धुभ्याम् | सिन्धुभ्यः |
पंचमी | सिन्धोः | सिन्धुभ्याम् | सिन्धुभ्यः |
षष्ठी | सिन्धोः | सिन्ध्वोः | सिन्धूनाम् |
सप्तमी | सिन्धौ | सिन्ध्वोः | सिन्धुषु |
सम्बोधन | हे सिन्धो! | हे सिन्धू! | हे सिन्धवः! |

आज के इस लेख में आपको सिन्धु शब्द के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आप तक पहुचाने का प्रयास किया है अनेक शब्दों के शब्द रूप जाने के लिए नीचे दिए गए है। हमने अनेक शब्दों के शब्द रूपों को अच्छे से आपको समझाया है अगर आपको यह समझ में आया है तो कमेंट में जरूर बताएं। हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।