Venu Shabd Roop in Sanskrit | वेणु शब्द रूप – उकारान्त पुल्लिंग 

नमस्कार दोस्तों, आप सभी जिज्ञासुओं के मन में अवश्य होता है, की शब्द रूप की शृंखला में आज वेणु शब्द रूप Venu Shabd Roop प्रस्तुत कर रहे हैं। वेणु शब्द बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। संस्कृत भाषा में वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द के रूप बनते है। वाक्य के लिए एक शब्द के कई रूप हो सकते है। वेणु शब्द उकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी उकारान्त पुल्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- इक्षु, अणु, इन्दु, गुरु, ऋतु, जन्तु, तरु,  तन्तु, दयालु, आदि।

वेणु शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Venu Shabd Roop in Sanskrit

वेणु शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमावेणुःवेणूवेणवः
द्वितीयावेणुम्वेणूवेणून्
तृतीयावेणुनावेणुभ्याम्वेणुभिः
चतुर्थीवेणवेवेणुभ्याम्वेणुभ्यः
पंचमीवेणोःवेणुभ्याम्वेणुभ्यः
षष्‍ठीवेणोःवेण्वोःवेणूनाम्
सप्‍तमीवेणौवेण्वोःवेणुषु
सम्बोधनहे वेणो!हे वेणू!हे वेणवः!
Venu Shabd Roop in Sanskrit
Venu Shabd Roop in Sanskrit

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से वेणु शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *