नमस्कार दोस्तों, आप सभी जिज्ञासुओं के मन में अवश्य होता है, की शब्द रूप की शृंखला में आज विष्णु शब्द रूप Vishnu Shabd Roop प्रस्तुत कर रहे हैं। विष्णु शब्द बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। संस्कृत भाषा में वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द के रूप बनते है। वाक्य के लिए एक शब्द के कई रूप हो सकते है। विष्णु शब्द उकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी उकारान्त पुल्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- इक्षु, तन्तु, अणु, इन्दु, गुरु, ऋतु, जन्तु, आदि।
विष्णु शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Vishnu Shabd Roop in Sanskrit
विष्णु शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | विष्णुः | विष्णू | विष्णवः |
द्वितीया | विष्णुम् | विष्णू | विष्णून् |
तृतीया | विष्णुना | विष्णुभ्याम् | विष्णुभिः |
चतुर्थी | विष्णवे | विष्णुभ्याम् | विष्णुभ्यः |
पंचमी | विष्णोः | विष्णुभ्याम् | विष्णुभ्यः |
षष्ठी | विष्णोः | विष्ण्वोः | विष्णूनाम् |
सप्तमी | विष्णौ | विष्ण्वोः | विष्णुषु |
सम्बोधन | हे विष्णो! | हे विष्णू! | हे विष्णवः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से विष्णु शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।