एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान | Aloe Vera Gel Benefits

Join Our WhatsApp Channel Join Now
Join Our Telegram Channel Join Now

Aloe Vera Gel Benefits:-दोस्तों आज के इस लेख में एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान के साथ-साथ इसे लंबे समय तक स्टोर कैसे करे, के बारे में सही व सटीक जानकारी देंगे। वैसे तो अपने Aloe vera gel के कई फायदों के बारे में सुना ही होगा। लेकिन हर व्यक्ति को सारे फायदो के बारे में नहीं पता होता है। Aloe vera gel आपके स्वास्थ और सुंदरता के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

एलोवेरा जूस अच्छी Health और एलोवेरा जेल को खूबसूरती (The Beauty) के लिए इस्तेमाल करें तो इससे कई हैरतअंगेज फायदे हो सकते हैं। Aloe vera एक चमत्कारिक इंग्रीडियंट है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। एलोवेरा अरेबियन पेनिनसुला और नोर्थ अफ्रीका का स्वदेशी पौधा माना जाता है, लेकिन ये दुनिया भर में Tropical climate (उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों) वाली जगहों पर आसानी से उग जाता है।

Aloe Vera Gel Benefits

यह एक आयुर्वेदिक औषधीय पौधा है। इसे हम ग्वारपाठा, घीकवार और धृतकुमारी के नाम से भी जानते है। Aloe vera में एक जड़ी-बूटी की तरह कई चमत्कारी गुण होते है। जो हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। एलोवेरा में कई प्रकार के विटामिन, प्रोटीन, और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें एलोवेरा अमीनो एसिड, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के अलावा, बी1, बी2, बी6 और सी विटामिन त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं।

दोस्तों एलोवेरा जेल के फायदे के बारे में आपको सही व स्टिक जानकारी पता होना चाहिए। यह पौधा हरे रंग का होता है, जो की हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है। यह घर के आँगन की सुंदरता के साथ साथ हमारे स्वास्थ्य और चहेरे को भी निखरता है। इस एलोवेरा के पौधे के पत्तो में पानी की तरह चिकना जेल होता है। जिसका उपयोग जूस और कई प्रकार के प्रोडक्ट्स बनाने में किया जाता है। जेल के अलावा पत्ती से एक रस निकलता है जिसे एलो लेटेक्स कहते हैं। इस एलो लेटेक्स में काफी चमत्कारी गुण व पोषक तत्व होते हैं जो कि हमारे शरीर और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

तो आइये दोस्तों जानते है कि Aloe vera gel के क्या-क्या फायदे होते है। किस प्रकार चेहरे की समस्याओं को दूर करता है एलोवेरा जेल। चहेरे पर किस तरह लगाए और स्वास्थ्य के लिए कैसे इस्तेमाल करे?  कैसे करें एलोवेरा जेल का उपयोग?

च्यवनप्राश के फायदे, उपयोग और नुकसान | Benefits, Uses and Disadvantages of Chyawanprash

एलोवेरा को कई नामों से जाना जाता है। जैसे:-

एलोवेरा को कई भाषाओ में अलग-अलग नामो से जाना है। जिनका उल्लेख इस प्रकार है:-

क्रमभाषानाम
1हिंदीघृतकुमारी, घी ग्वार
2तेलुगुकलाबंदा
3तमिलकतरलाई
4मलयालमकुमारी
5कन्नड़लोलिसारा
6मराठीकोरफाड़ा
7बंगालीघृतकुमारी
8अंग्रेजीAloe Vera

जात्यादि तेल के फायदे, नुकसान और बनाने की विधि | Benefits, Disadvantages and Method of Preparation of Caste Oil

एलोवेरा जेल के फायदे (Aloe vera gel benefits in hindi):-

दोस्तों एलोवेरा जेल के कई फायदे है। Aloe vera gel ब्यूटी और हेल्थ दोनों क्षेत्रों में धूम मचा रखी है। एलोवेरा का वानस्पतिक नाम एलोवेरा बारबन्डसिस (Aloevera Barbadensis) है। एलोवेरा को आयुर्वेद चिकित्सा जगत में धृतकुमारी के नाम से जाना जाता है। भारत देश में इसकी 200 से अधिक प्रजातिया पाई जाती है। एलोवेरा के पौधे के पत्तो में पानी की तरह चिकना जेल होता है। जिसका उपयोग जूस और कई प्रकार के प्रोडक्ट्स बनाने में किया जाता है। एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) के फायदे इस प्रकार है:-

  • चेहरे पर एलोवेरा जेल के फायदे:- दोस्तों एलोवेरा जेल का उपयोग Face पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से चहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और साथ ही कील-मुहांसों को दूर करता है। चहरे पर इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल को लैवंडर ऑयल और प्राइमरोज ऑयल के साथ अच्छे से मिक्स करके रात को सोते समय इस मिश्रण को चहरे पर लगा ले और अगली सुबह ठंडे पानी से धो ले। एलोवेरा जेल को बिना किसी तेल में मिलाएं भी सीधे तौर पर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से भी त्वचा को कई तरीके के फायदे हो सकते हैं। ऐसा करने से कुछ समय बाद दाग, धब्बे और दाने अपने आप गायब हो जाएंगे और चेहरा एकदम साफ और चमकदार दिखने लगेगा।
  • सूखे और फटे पैरों को ठीक करें एलोवेरा जेल:- हमारी रूखी व फटे पैरों की एडियो को टिक करने में एलोवेरा जेल के फायदे होते है। इसके लिए एलोवेरा जेल को फट्टी एडियो पर लगाने से पहले किसी भी बड़े बर्तन या बाल्टी में हल्का गुनगुना पानी भर ले। अब इस गुनगुने पानी में अपनी एडियो को 20-30 मिनट रखे। उसके बाद एड़ियो को कपड़े से पोछ कर फट्टी हुई एड़ियो पर एलोवेरा जेल अप्लाई करे। और इसके बाद मोज़े पहन लें और रातभर के लिए एलोवेरा जेल को एड़ियों पर लगा रहने दें। ऐसा करने से हमारी फट्टी एड़िया जल्द ही ठीक हो जाती है। इसके अलावा एलोवेरा जेल में शिया बटर मिक्स कर लगाने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है। क्योकि शिया बटर में विटामिन्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए ब्यूटी Products में शिया बटर का उपयोग किया जाता है।
  • वज़न कम करने के लिए एलोवेरा जेल के फायदे:- दोस्तों एलोवेरा जेल में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर में एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। रोज़ रात में सोने से पहले 20-50 मिली एलो वेरा जूस पीने से वेट लॉस तेज़ी से होता है। और एलोवेरा का लगातार सेवन करने से पेट से संबंधित बीमारिया जैसे जलन, कब्ज, अपच, गैस आदि समस्याओ से छुटकारा मिलता है। साथ ही यह डायजेशन बढ़ाने का भी काम करता है। एलोवेरा डाइबिटीज रोगियों के लिए और मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • मुंह के स्वास्थ्य के लिए एलोवेरा जेल के फायदे:- कई बार लोगो को मुँह में छालो की वजह से दर्द बहुत होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का नियमित सेवन करने से मुँह के छालो व दर्द में राहत मिलता है। क्योकि एलोवेरा में एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के अलावा, एलोवेरा अमीनो एसिड और बी1, बी2, बी6 और सी विटामिन त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा मुँह में बीमारी को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करने में काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोक सकते हैं।
  • कब्ज़ के लिए एलोवेरा जेल के फायदे:- आजकल चटपटा और मिर्च-मसालेदार खाना खाने वालों को अक्सर पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे कब्ज़, पेट दर्द, पेट में जलन, अपच की समस्या हो जाती हैं। ऐसी समस्या होने पर एलोवेरा का जूस पिया जाये तो कब्ज़, पेट दर्द, पेट में जलन, अपच की समस्या में बहुत जल्दी आराम मिलता है।
  • सर्दी-ज़ुकाम के लिए एलोवेरा जेल के फायदे:- अक्सर मौसम परिवर्तन होने पर लोगो को सर्दी-ज़ुकाम जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए एलोवेरा जूस पिने से सर्दी-ज़ुकाम को ठीक किया जाता सकता है। एलोवेरा जूस में अगर एक या दो चम्मच शहद मिलाकर रख लें। इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार पिएं। सूखी खांसी जड़ से ठीक हो जाएगी।
  • डायबिटीज़ में रामबाण है एलोवेरा जूस के फायदे:- दोस्तों डायबिटीज़ के रोगियों के एलोवेरा जूस एक रामबाण ओषधि के रूप में काम करती है। ऐलोवेरा में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो क्रोमियम, मैग्नीशिययम और इंसुलिन को बूस्ट करने का काम करते हैं। इसके साथ ही ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को भी संतुलित रखने में मदद करता है। कई शोध में पाया गया है की एलोवेरा जूस का सेवन करने से डायबिटीज़-2 की स्टेप से बचा जा सकता है। 
  • गठिया में फायदेमंद है एलोवेरा:- बढ़ती उम्र और विटामिन्स की कमी के कारण हमारी हड्डिया कमजोर पड़ जाती है। हड्डियों की कमजोरी के कारण लोगों को जोड़ों में दर्द या ​गठिया की समस्या होने लगती है। गठिया के रोगियों के लिए एलोवेरा का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जूस का रोज सेवन करने से जोड़ो का दर्द व गठिया के दर्द में राहत मिलता है।
  • कोलेस्ट्रॉल फाइटर है एलोवेरा जूस:- आज कल गलत खानपान और फास्टफूड के कारण हमारे शरीर में एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल बर्न होता है। जिसके कारण मोटापा बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए एलोवेरा जूस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। एलोवेरा हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। इसलिए अगर रोज एलोवेरा का जूस पिया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। एलोवेरा एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल जमा भी नहीं होने देता है।
  • स्वस्थ दिल के लिए एलोवेरा के फायदे:- आज के समय में भारत देश में दिल की बीमारी बहुत ही गभीर बीमारी बन गई है। जुलाई 2018 में प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले २६-२७ साल में भारत में दिल की बीमारी से मरने वालों की संख्या में 34% की बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसलिए दिल से बीमारी से बचने के लिए एलोवेरा जूस का रोज सेवन करना चाहिए।
  • Ø   त्वचा को जवान रखने में एलोवेरा के फायदे:- दोस्तों आपको पता होना चाहिए की रोज एलोवेरा जेल का सेवन करने से क्या क्या फायदे होते है। एलोवेरा जेल हमारी शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम में वृद्वि (Increase) करता है। एलोवेरा में उपलब्ध आयर्वेदिक गुणों के कारण सेल्स में नाइट्रिक ऑक्साइड और साइटोकाइन्स बनने लगते हैं जिससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति में बढ़ोतरी होती है।
  • Ø  सूजन कम करे एलोवेरा जेल:- दोस्तों हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स की वजह से ऑक्सीडेटिव डैमेज हो जाता है। जिसके कारण शरीर में सूजन रहती है। एलोवेरा का जूस अर्थराइटिस और रूमेटिज्म में काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते है। क्योकि एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते है। जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाते है।
  • मिले डैंड्रफ से छुटकारा:- एलोवेरा जेल में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते है। जो हमारे बालो को डैंड्रफ से बचाये रखता यही। इसके लिए एलोवेरा की एक बड़ी डंठल लें और इसका जेल निकाल लें। जेल में निम्बू का रस और ग्लीसरीन डालकर मिश्रण बना ले। अब इस मिश्रण को लें और स्कैल्प पर इससे मसाज करें और इसे लगभग 10-15 मिनट तक लगा रहने दे। बालों को धोने के लिए शैम्पू और कंडिश्नर का ही इस्तेमाल करें। अब बालो को पानी से धो ले। ऐसा करने से बालो में डैंड्रफ नहीं होता है।
  • कट्स और रैशेज के इलाज में कारगर:- दोस्तों एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते है। इस कारण इसे हम कट्स और रैशेज होने पर लगा सकते है। इसके साथ ही एलोवेरा जेल को हम जले हुए स्थान पर लगा सकते है। इससे जलन कम होती है और फफोले भी नहीं बनते है। आप इस जेल को छोटे-मोटे जख्म पर भी लगा सकते हैं।
  • त्वचा को जवान रखने में एलोवेरा के फायदे:- दोस्तों एलोवेरा में 99% वाटर कंटेंट होते हैं जो नॉर्मल, ड्राई और ऑइली स्किन को नमी  प्रदान करती है। बढ़ती हुई उम्र के कारण हमारी त्वचा रूखी व बेजान होने लगती है। एलोवेरा की पत्ती में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए और विटामिन ई जैसे कई  एंटीऑक्सीडेंट हैं। जिसे हमारी त्वचा पर लगाने से त्वचा पर एक सुरक्षा कवच बन जाता है। और ये सारी चीजें आपकी स्किन के टेक्सचर को अच्छा करती हैं।

एलोवेरा जेल के नुकसान | Side Effects Of Aloe Vera:-

दोस्तों किसी भी प्रोडक्ट्स या चीज का अधिक मात्रा में सेवन करना और इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है। कई लोगो एलोवेरा Use करने से एलर्जी हो जाती है अथार्थ एलोवेरा उनके त्वचा के लिए अनुकूल नहीं होता। एलोवेरा जेल को इस्तेमाल करना लाभदायक माना जाता है, परन्तु एलोवेरा के कुछ Side Effects भी होते है, जो इस प्रकार है:-

  1. एलोवेरा का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया रोग पैदा कर सकता है। क्योकि एलोवेरा में एन्थ्राक्विनोन नाम का एक तत्व होता है। जो की रेचक होता है। इसलिए एलोवेरा का सिमित मात्रा में ही सेवन करे, नहीं तो आपको हानि हो सकती है।
  2. एलोवेरा में एक लेटेक्स नामक पदार्थ निकलता है। इस पदार्थ के कारण कोलाइटिस, क्रोहन रोग, एपेंडीसिटीस, डायवर्टिकुलोसिस, आंतों की बाधा, रक्त स्राव, पेट दर्द और अल्सर जैसी अनेक समस्याएं पैदा हो सकती है। इसलिए एलोवेरा का सिमित मात्रा में ही सेवन करे, नहीं तो आपको हानि हो सकती है।
  3. दोस्तों एलोवेरा का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से त्वचा पर दाने या पित्ती, खुजली या सूजी हुई त्वचा, साँस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द और गले में जलन। कई लोगो को इसके सेवन से एलर्जी हो सकती है।
  4. एलोवेरा जेल अधिक मात्रा में सेवन करने से यह पेल्विस में इकट्ठा होने लगता है जिससे किडनी पर खराब प्रभाव पड़ता है।
  5. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को एलोवेरा जेल का सेवन करना सख्त मना होता है। क्योकि यह गर्भवती महिलाओं में गर्भाशय के संकुचन को प्रोत्साहित कर सकता है, जिससे गर्भपात और जन्म दोष हो सकते हैं।
  6. दोस्तों एलोवेरा जूस का लंबे समय तक की अवधि के लिए अतिरिक्त सेवन करना स्यूडोमेलानोसिस कोली का कारण बन सकता है। और यह कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए इसका सेवन ज्यादा समय तक नहीं करना चाहिए।
  7. एलोवेरा का अधिक मात्रा में सेवन करने से इर्रेगुलर हार्ट बीट और दुर्बलता हो जाती है। क्योकि एलोवेरा जूस से पोटैशियम लेवल डाउन हो जाता है। इसलिए ज्यादा उम्र या बूढ़े लोगो को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  8. कम उम्र के लोगो को एलोवेरा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्यों बच्चो की त्वचा पर एलर्जी हो सकती है।
  9. जिन लोगो ने त्वचा पर किसी प्रकार की कॉस्मेटिक सर्जरी करवा रखी है, उन लोगो को भी एलोवेरा का इस्तेमाल से दूर रहना चाहिए।
  10. जिन लोगो की त्वचा ऑयली होती है, उनके लिए एलोवेरा जेल हानिकारक हो सकता है। क्योकि एलोवेरा जेल अधिक समय तक लगाने पर चहरे पर छोटे छोटे लाल दाने हो जाते है।

एलोवेरा जेल को इस्तेमाल कैसे करे (How to use aloe vera gel):-

  1. रात को सोते समय एलोवेरा जेल में विटामिन-E डालकर त्वचा और चहरे पर लगाए और हल्के हैट से मसाज करे इससे चहरे पर निखार आता है, और Face पर दाग धब्बे तथा पिम्पल्स भी काम हो जायेंग।
  2. एलोवेरा के बड़े पत्ते को ले कर इसे छील ले और मिक्सी की सहायता से ग्राइंड कर ले अब इस मिश्रण को रोज सुबह खली पेट सेवन करे। ऐसा करने से हमारा शरीर रोगमुक्त होता है।
  3. हल्दी, दूध, एलोवेरा और शहद का फेस पैक बनाकर Face पर लगाया जा सकता है। ऐसा करने से Face पर ग्लो व निखार आता है। और रूखी व बेजान त्वचा चमकदार हो जाती है।

एलोवेरा को लम्बे समय तक सुरक्षित कैसे रखें?

दोस्तों एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त होने के बाद बात आती है कि इसे लम्बे समय तक सुरक्षित कैसे रखा जाये। तो आइये जानते है इसे लम्बे समय तक सुरक्षित रखने की प्रक्रिया:-

  1. अगर एलोवेरा जेल के साथ नारियल तेल के साथ मिक्स करके कई दिनों तक सुरक्षित रख सकते है।
  2. एलोवेरा जेल को हम बर्फ की तरह फ्रीज में जमा कर लम्बे समय तक सुरक्षित रख सकते है।
  3. अगर एलोवेरा जेल में एक या दो चमच्च शहद के साथ मिलाकर फ्रीज में रखा जाये तो यह काफी समय तक सुरक्षित रह सकता है।
  4. एलोवेरा के जेल को एक एयर टाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एलोवेरा जेल का उपयोग कितने साल तक के बच्चो को नहीं करना चाहिए?

5 साल से कम उम्र तक के बच्चो को एलोवेरा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्यों बच्चो की त्वचा पर एलर्जी हो सकती है।

क्या गर्भवती महिला एलोवेरा जेल का सेवन कर सकती है?

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसका सेवन डॉक्टरी सलाह पर ही करें। क्योकि एलोवेरा जेल गर्भवती महिलाओं में गर्भाशय के संकुचन को प्रोत्साहित कर सकता है, जिससे गर्भपात और जन्म दोष हो सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top