कटहल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Benefits of Jackfruit in Hindi

Join Our WhatsApp Channel Join Now
Join Our Telegram Channel Join Now

Benefits of Jackfruit in Hindi:-आज के इस लेख में कटहल के फायदे और नुकसान के बारे चर्चा करेंगे। दोस्तों आज के इस लेख में कटहल कहने के क्या क्या फायदे होते है। कटहल के फायदे के बारे में सही व सटीक जानकारी देंगे। और साथ ही कटहल क्या क्या नुकसान होते है। दोस्तों कटहल को सब्जी और फल दोनों रूप में Use किया जाता है। कटहल सबसे बड़े फलों में से एक है। कटहल का वैज्ञानिक नाम आर्टोकार्पस हेटेरो फिल्लस है। इसकी खास बात यह है कि यह बिना फूल के सीधे फल के रूप में उगता है। कटहल आकार में छोटे और बड़े दोनों प्रकार के हो सकते हैं। हमारे भारत देश मे कटहल को कच्चा और पक्का दोनों रूपों में खाया जाता है। कई लोग कटहल सब्जी, अचार और पकौड़े बहुत शोख के साथ बनाकर खाते है। कटहल सीज़नल सब्जी है जो गर्मियों में मिलता है। यह बाहर से नुकीला होता है। कटहल एक ट्रॉपिकल या उष्णकटिबंधीय फल है, जो मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम भारत में पाया जाता है। कटहल पकनें पर मीठा लगता है। कटहल के फायदेयहां हम बता दें कि कहटल का फल ही नहीं कटहल का बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।कटहल की कई किस्मे होती है। रसदार, खजवा, सिंगापुरी, गुलाबी, रुद्राक्षी आदि हैं। कटहल एक ट्रॉपिकल या उष्णकटिबंधीय फल है, जो मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम भारत में पाया जाता है।

Benefits of Jackfruit
Benefits of Jackfruit

कटहल के फायदे ( Benefits of Jackfruit in Hindi ):-

कटहल के फायदे:-दोस्तों हम आपको बता दे कि कटहल किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करता है, बल्कि उसके लक्ष्णों को कम कर सकता है। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी है। इसलिए आपको बीमारियों को इलाज के किसी भी डॉक्टर या एक्सपर्ट्स से सलाह लेनी चाहिए। कटहल में फाइबर, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन ए, सी और बी, थायमीन, पोटेशियम, कैल्शियम आदि मिलते हैं जो शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाकर कई बीमारियों को दूर रखते हैं. इसके अलावा कटहल के बीज में कैल्‍शियम, जिंक और फॉस्‍फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है। आइये दोस्तों कटहल खाने से क्या क्या फायदे होते है। जो इस प्रकार है:-

  1. कैंसर में कटहल के फायदे:- कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में कटहल खाना काफी फायदेमंद होता है। क्योकि कटहल में एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो कि कैंसर के लक्ष्णों कम करता है। और साथ ही आगे बढ़ने से भी  है। कटहल कुछ कैंसर जैसे त्वचा से संबंधित कैंसर, कोलन, मौखिक आदि कैंसरो को बढ़ने से रोक सकता है। क्योकि कटहल में फ्य्तोनुट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है। अतः कैंसर के रोगियों के लिए कटहल के फायदे होते है।
  2. हृदय को स्वस्थ रखने में कटहल के फायदे:- ह्रदय को स्वस्थ्य रखने में कटहल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। क्योकि कटहल में पाए जाने वाले कुछ यौगिकों में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव हो सकते हैं,गुण मौजूद होते है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। जानकारी के मुताबित आपको बता दे की कटहल को एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है माना जाता है, जो दिल की रक्षा करने और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए हमें कटहल का सेवन करना चाहिए। अतः ह्रदय को स्वस्थ्य रखने में कटहल के फायदे होते है।
  3. प्रतिरक्षा प्रणाली में कटहल के फायदे :- दोस्तों बदलते मौसम के कारण हमारा शरीर बीमार पड़ने लगता है, क्योकि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत कमजोर होती है। इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनने के लिए भी कटहल का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। कटहल में विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते है। इसके साथ ही कटहल का सेवन करने से हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट क्षमता और लैक्टिक एसिड को बढ़ाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करते है। इसलिए हमे कटहल का नियमित सेवन करना चाहिए। अतः प्रतिरक्षा प्रणाली और इम्युनिटी बूस्ट करने में कटहल के फायदेमंद होते है।
  4. पाचन के लिए कटहल के फायदे:- कटहल का सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है। क्योकि कटहल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए कटहल को फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। जो पाचन स्वास्थ्य में मुख्य भूमिका निभाता है। और फाइबर कब्ज की समस्या को रोक सकता है और मल त्याग को सुचारू बनाने में भी मदद कर सकता है तथा साथ ही आतों की सफाई करके पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी सहायक होता है।
  5. एनीमिया से बचाव के लिए कटहल के फायदे:- कई लोग एनीमिया रोग से ग्रस्त हो जाते है। यह रोग शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। एनीमिया रोग से बचाव के लिए हमे कटहल का सेवन करना चाहिए। क्योकि कटहल में आयरन बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होता है। जो एनीमिया रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  6. हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कटहल के फायदे:- हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ्य बनाये रखने में भी कटहल काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योकि कटहल में केल्सियम और मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। कटहल में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। तथा कटहल में पाया जाने वाला पोटेसियम हड्डियों को नुकसान पहुंचाने से बचा सकता है। इसलिए कटहल का सेवन करना चाहिए।
  7. थायराइड को कम करें में कटहल के फायदे:- थायराइड को कम करने के लिए हमे कटहल का उपयोग करना चाहिए। कटहल कॉपर का एक अच्छा स्रोत है, जो थायराइड मेटाबॉलिज्म को बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही कटहल कॉपर थायराइड के विकारो को दूर करने में भी मदद करता है। क्योंकि कटहल में कॉपर की मात्रा अच्छी पाई जाती है। कटहल में विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो हाइपोथायरायडिज्म की समस्या को कम करने में मदद करती है।
  8. मधुमेह के लिए कटहल के फायदे:- दोस्तों कटहल में विटामिन ए और सी के साथ मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैग्नीज होता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को कटहल कच्चा खाना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को कम व नियंत्रित करता है। और साथ ही कटहल में कैलोरी की मात्रा कम होती है। आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार, कटहल के पत्तों को भी गर्म पानी में उबालकर पीने से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिल सकती है। कटहल में विटामिन-बी भी मौजूद होता है। जो डायबिटीज के रोगियों के लिए इंसुलिन हार्मोन में सुधार करता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को अपनी डाइट में कटहल को शामिल करना चाहिए।
  9. रक्तचाप को नियंत्रित करने में कटहल के फायदे:- कटहल में पोटेसियम मौजूद होता है, जो कि रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददकार साबित होता है। कटहल में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा और सोडियम की मात्रा कम पायी जाती है। इसलिए जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उनको कटहल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  10. वजन कम करने में कटहल के फायदे:-दोस्तों बढ़ते हुए वजन और मोटापे को कम करने के लिए हमे कटहल का सेवन करना चाहिए। क्योकि कटहल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो वजन कम करने में मददकार होता है। इसके साथ ही कटहल में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम आदि भी वजन नियंत्रण करने में मदद करते है। और इम्युनिटी सिस्टम को भी बूस्ट करता है।
  11. आंखों के लिए कटहल के फायदे:- बढ़ती हुई उम्र के कारण हमारी आखो की रोशनी कम होने लगती है। इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए हमे कटहल का सेवन करना चाहिए। क्योकि कटहल विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही कटहल में फोलेट की मात्रा पाई जाती है। जो हमारे आंखों के लिए बहुत ही जरूरी होता है तथा कटहल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते है। जो आंखों में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  12. सिरदर्द को कम करने में कटहल के फायदे:- सर दर्द से राहत पाने के लिए कटहल का सेवन करना चाहिए। क्योकि कटहल में मैग्नीशियम पाया जाता है। जो रक्त कोशिकाओं को आराम करने में मदद करता है। और साथ ही सिर दर्द को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा कई देशो में कटहल की छाल और पत्तियों का सिरदर्द के इलाज के रूप में उपयोग किया जाता है।
  13. सूजन को कम करने में कटहल के फायदे:- कटहल का उपयोग सूजन को कम करने में भी किया जाता है। क्योकि कटहल में फ्लेवोनोइड्स एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है।
  14. त्वचा को स्वस्थ रखने में कटहल के फायदे:- कटहल का उपयोग त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद होता है। जैसा की ऊपर उल्लेख किया जा चूका है कि कटहल में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते है। जो हमारी त्वचा को किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव से बचाते हैं और त्वचा की सुरक्षा करते हैं। अतः कटहल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।
  15. बालों के लिए कटहल के फायदे:- दोस्तों कई कारणों से हमारे बाल झड़ना शुरू हो जाते है। लेकिन कटहल ऐसी समस्या में काफी फायदेमंद होता है। क्योकि कटहल में पाया जाने वाला विटामिन ए आपकी जड़ों को बूस्ट मॉइस्चराइज़ करता है और आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जानकारी के अनुसार  कटहल के बीज का उपयोग भी बालों के विकास के लिए किया जाता है।

कटहल के पौष्टिक तत्व / Jackfruit (Kathal) Nutritional Value in Hindi:-

दोस्तों कटहल में अनेक प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते है। ये सब हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते है। ये सभी पौष्टिक तत्व इस प्रकार है:-

क्रमपोषक तत्वमात्रा ( प्रति 100 ग्राम)
1.फैटी एसिड, कुल पॉलीअनसैचुरेटेड0.94 ग्राम
2.फैटी एसिड, कुल मोनोअनसैचुरेटेड0.155 ग्राम
3.फैटी एसिड, कुल सैचुरेटेड0.195 ग्राम
4.विटामिन ई (अल्फा-टोकोफेरॉल)0.34 मिलीग्राम
5.प्रोटीन  1.72 ग्राम
6.कुल फैट           0.64 ग्राम
7.कार्बोहाइड्रेट     23.25 ग्राम
8.फाइबर, कुल डायटरी     1.5 ग्राम
9.शुगर    19.08 ग्राम
10.आयरन 0.23 मिलीग्राम
11.फास्फोरस        21 मिलीग्राम
12.पोटैशियम         448 मिलीग्राम
13.मैग्नीशियम         29 मिलीग्राम
14.कैल्शियम         24 मिलीग्राम
15.सोडियम           2 मिलीग्राम
16.विटामिन सी, कुल एस्कॉर्बिक एसिड13.7 मिलीग्राम
17.जिंक    0.13 मिलीग्राम
18.थायमिन0.105 मिलीग्राम
19.राइबोफ्लेविन     0.055 मिलीग्राम
20.विटामिन बी-6   0.329 मिलीग्राम
21.फोलेट, डीएफई24 माइक्रोग्राम
22.विटामिन ए, आरएई        5 माइक्रोग्राम
23.नियासिन           0.920 मिलीग्राम
24.विटामिन ए        110 आईयू
25.पानी     73.5 ग्राम
26.ऊर्जा    95 kcal

कटहल का उपयोग ( How to Use Jackfruit in Hindi ):-

कटहल एक ऐसा फल है, जिसका कई प्रकार से उपयोग किया जाता है। कटहल पकने पर अंदर से पीला हो जाता है, जिसे आप आसानी से खा सकते हो। कई लोग कटहल का उपयोग अचार, सब्जी, और कई प्रकार के पकवान बनाने में भी करते है। इसके अलावा, कटहल के गूदे के चिप्स भी बना सकते हैं। दक्षिण भारत में कई जगह जैकफ्रूट्स चिप्स बहुत प्रचलित हैं। कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसे वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन सभी खाना पसंद करते हैं। कटहल को वेजिटेरियन का मीट कहा जाता है। कटहल की सब्जी खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

कटहल की सब्जी बनाने का तरीका :-

  1. कटहल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को अच्छी तरह धो लेना चाहिए।
  2. कटहल को काटने से पहले अपने हातों पर तेल लगा लेना चाहिए। अन्यथा इसका दूध हातों पर चिपक सकता है। जो बाद में आसानी से नहीं उतरता है।
  3. कटहल को काटने के लिए धारदार चाकू का इस्तेमाल करें और सावधानीपूर्वक काटें।
  4. अब कटे हुए कटहल को हल्का बॉईल कर लेना चाहिए।
  5. इसके पच्छात बॉईल किये हुए कटहल को हल्का फ्राई करके इसमें स्वादनुसार नमक, मिर्ची, हल्दी, गर्म मसाला, धनिया डालकर पका लगे।
  6. इस प्रकार सब्जी बनकर तैयार हो जाती है।
  7. कटहल का आप अचार भी बना सकते हो, जिस प्रकार आम, गाजर व मूली के अचार बनाए जाते हैं।

कटहल के नुकसान ( Disadvantages of Jackfruit ):-

दोस्तों आपको पता होगा कि किसी भी चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते है। अब तक आपने ऊपर कटहल के फायदे जाने है, अब हम कटहल के नुकसान की बात करते हैं। जो इस प्रकार है:-

  1. कटहल का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। जैसे पाचन संबंधी समस्याएं, गैस, कब्ज आदि।
  2. डायबिटीज के रोगियों को कटहल का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योकि अधिक मात्रा में सेवन करने से डायबटीज के रोगियों में ग्लूकोज का स्तर बिगड़ सकता है।
  3. कटहल का सेवन पुरुषों की सेक्सुअल समस्या में फायदेमंद होता है। परन्तु अधिक मात्रा में सेवन करने से पुरुषों में बांझपन की समस्या भी उतपन कर सकता है।
  4. कटहल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसके कारण पेट खराब होने की आशंका भी हाे सकती है।
  5. दोस्तों जिन लोगो को BLOOD से संबंधित कोई भी बीमारी है। ऐसे लोगो को कटहल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  6. जिन लोगो को डस्ट या स्किन एलर्जी है, तो ऐसे में कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  7. जो लोग किडनी की बीमारी से ग्रस्त है, उन लोगो को भी कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योकि कटहल में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। जो की ब्लड में पोटैशियम के लेवल को बड़ा देता है। जो कि किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है। और यह पैरालाइसिस और हार्ट फेलियर का कारण बन सकता है।
  8. अगर कोई महिला गर्भवती है उसे भी कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि कटहल में मौजूद इन्सॉल्यूबल फाइबर मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। और गर्भपात की समस्या भी हो सकती है।
  9. अगर आपने किसी भी प्रकार का ऑपरेशन करवाया है तो भी आपको कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योकि आपके पेट की समस्या बढ़ सकती है। और यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
  10. जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो (Low Blood Pressure) रहता है, उन्हें भी कटहल का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण:- दोस्तों कटहल के फायदे और नुकसान की दी गई जानकारी आपको कैसी लगी? हमे कमेंट करके जरूर बताये। दोस्तों सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. कटहल के पेड़ में फल लगने में कितना समय लगता है?

कटहल के पेड़ पर लगभग 4 से 5 वर्षो बाद फल लगना प्रारम्भ होता है।

2. क्या हर रोज कटहल खाना अच्छा है?

दोस्तों किसी भी चीज को सही मात्रा में लेने पर नुकसान नहीं होता है। अगर कटहल का रोज सेवन किया जाये तो इसकी अधिक मात्रा नुकसानदायक हो सकती है, और हमे पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है।

3. क्या कटहल का कच्चा सेवन किया जा सकता है?

जी हां। सब्जी के रूप में कटहल का कच्चा सेवन किया जा सकता है।

4. कटहल के पेड़ का जीवन काल कितना होता है?

कटहल के पेड़ का जीवनकाल लगभग 100 वर्षो का होता है। और यह लगभग 40 से 50 वर्षो तक फल देता है।

5. क्या कटहल ब्लड शुगर बढ़ाता है?

दोस्तों कटहल में प्राकृतिक रूप से शुगर की मात्रा होती है, जो कि ब्लड में सुगर के लेवल को बड़ा देती है।

6. कटहल को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखें?

कटहल को लंबे समय तक सुरक्षित रकने के लिए कटहल को काटकर उसके गुद्दे को निकलकर एक कंटेनर में गूदे को रखकर फ्रिज में एक महीने तक आसानी से सुरक्षित रखा जा सकता है।

7. कटहल की तासीर क्या होती है?

कटहल की तासीर बहुत ही गर्म होती है।

8. कटहल की सब्जी खाने के बाद क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

कटहल की सब्जी खाने के तुरंत कभी भी पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको सूजन हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top