Directions Name in Hindi And English | 10 दिशाओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में

Join Our WhatsApp Channel Join Now
Join Our Telegram Channel Join Now

हम दिशाओं के माध्यम से ही वस्तु या जगह की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते है। Directions Name in Hindi – समान्यत: दिशाये चार प्रकार की होती है जो की निम्न है
पूर्व
पश्चिम
उत्तर
दक्षिण, यही दिशाये मुख्य है,
तथा इन्ही दिशायों के बीच छुटने वाले स्थान को भी दिशायों की श्रेणी मानी जाती है जो निम्न है, –
उत्तर-पूर्व
दक्षिण-पूर्व
उत्तर-पश्चिम
दक्षिण-पश्चिम
इनके आलावा 2 अन्य
ऊर्ध्व
अधो

Directions Name

दिशा का पता लगाने के लिए कोनसे यन्त्र काम आता है?

दिशा का पता लगाने के लिए दिशा सूचक यंत्र जिसे Compass कहाँ जाता है दिशा सूचक यंत्र पृथ्वी के मैग्नेटिक क्षेत्र को फ़ॉलो करता है। जिससे दिशाओं का पता लगाया जाता है।

Directions Name With Name The Intermediate Directions

यदि आप हिंदी में दिशाओं के नाम सीखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में देखें। दिशाओं के नाम हिंदी में दर्शाने वाली तालिका। पहले कॉलम में अंग्रेजी नाम है और अगले कॉलम में हिंदी भाषा में नाम हैं। इस लेख मे हम सभी दिशाओं के नाम हिंदी व अंग्रेजी मे (Directions Name in Hindi and English) जानेंगे, तथा दिशाओं से जुडी अन्य जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

अंग्रेजी नामउच्चारणहिन्दी नाम
Eastईस्टपूर्व, पूरब
Westवेस्टपश्चिम
Northनॉर्थउत्तर
Southसाउथदक्षिण
North – Eastनॉर्थ ईस्टउत्तर – पूर्व
North – Westनॉर्थ वेस्टउत्तर – पश्चिम
South – Eastसाउथ ईस्टदक्षिण – पूर्व
South – Westसाउथ वेस्टदक्षिण – पश्चिम
Easternईस्टर्नपूर्वी, पूर्वीय
Westernवेस्टर्नपश्चिमी, पाश्चात्य
Northernनॉर्थर्नउत्तरी, उत्तरीय
Southernसाउथर्नदक्षिणी
Southernerसाउथर्नरदक्षिणवासी
Southernmostसाउथर्नमोस्टसुदूर दक्षिणी
Leftलेफ्टबाएँ
Rightराइटदाएँ
Upअपऊपर
Downडाउननीचे

चार मुख्य दिशाओं को क्या कहा जाता है?

मुख्य रूप से चार दिशाएँ होती हैं- पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण। लेकिन इनके अतिरिक्त इन दिशाओं से 45 डिग्री कोण पर स्थित चार दिशाएँ और होती हैं तथा ऊर्ध्व (ऊपर) और अधो (नीचे) को मिलाकर कुल दस दिशाएं हैं।

तो कुछ इस प्रकार से मुख्य चारों दिशाओं के कोणों से चार और दिशाएं बनती हैं। जिनका नाम आपने उपर देखा लेकिन इन 8 दिशाओं के अलावा 2 और दिशाएं भी होती है, जो नीचे दी गई है।

English NameHindi Name
Zenith (जेनथ)ऊर्ध्व
Nadir (नेडिर)अधो

दिशायों के नाम व उनके गुरु (स्वामी) के नाम

दिशाओ के नामस्वामी के नाम
पूर्वइंद्र देव / सूर्य देव
पश्चिमवरुण देव
उत्तरकुबेर
दक्षिणयमराज
उत्तर-पूर्वसूर्य देव
दक्षिण-पूर्वअग्नि देव
उत्तर-पश्चिमपवन देव
दक्षिण-पश्चिमनिरती देव
ऊपरब्रम्हा
नीचेशेषनाग

मुख्य दिशाओ के नाम क्या है?

उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम चार मुख्य दिशाएँ हैं।

ईशान कोण” किसे कहा जाता है?

यह दिशा उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा होती है, इसको हिंदी में “ईशान कोण” भी कहा जाता है।

वायव्य कोण किसे कहते है?

यह दिशा उत्तर और पश्चिम के बीच की दिशा होती है, इसको हिंदी में “वायव्य कोण” भी कहते हैं।

नैऋत्य दिशा किसे कहते है?

यह दिशा दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच की दिशा होती है, इसको हिंदी में “नैऋत्य दिशा” भी कहा जाता है।

आग्नेय कोण किसे कहते है?

यह दिशा दक्षिण और पूर्व दिशा के बीच की दिशा होती है, इसको हिंदी में “आग्नेय कोण” भी कहा जाता है।

ऊर्ध्व दिशा किसे कहते है?

आकाश की ओर Zenith दिशा होती है, इसे हिंदी में “ऊर्ध्व दिशा” कहते हैं।

अधो दिशा किसे कहते है?

पाताल की ओर Nadir दिशा होती है, इसे हिंदी में “अधो दिशा” कहते हैं।

कौन सी दिशा किस तरफ है कैसे पता करें?

दिशा का पता लगाने का सबसे आसान तरीका है यदि आप सुबह सूर्य की तरफ मुख कर के खड़े होंगे तो आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होगा, तथा दक्षिण दिशा आपके दाएँ हाथ की तरफ होगी, और बाएँ हाथ की तरफ उत्तर होगा और पश्चिम दिशा आपकी पीठ की ओर होगी।

10 दिशाओं के नाम हिंदी में

1. पूर्व
2. पश्चिम
3. उत्तर
4. दक्षिण
5. उत्तर पूर्व
6. उत्तर पश्चिम
7. दक्षिण पश्चिम
8. दक्षिण पूर्व
9. ऊर्ध्व और
10. अधो।

10 Dishaon ke Name English Mein

1. East
2. West
3. North
4. South
5. North–East
6. North–West
7. South–West
8. South–East
9. Zenith
10. Nadir.

उत्तर से 90 डिग्री वामावर्त दिशा क्या है?

पश्चिम वह दिशा है जो उत्तर से 90 डिग्री वामावर्त है।

इस लेख मे हमने सभी दिशाओ के नाम हिंदी व अंग्रेजी मे (All Directions Name in Hindi and English) विस्तार से जाना, आशा है की आपको यह लेख शिक्षाप्रद लगा होगा। आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते की आपको लेख कैसा लगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top