MBA Full Form in Hindi: Courses, Top Colleges, Admission, Syllabus

आज के समय में पढ़ाई इतनी ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुकी है की पढ़ाई के बिना भविष्य और किसी भी प्रकार के रोजगार की कल्पना नहीं की जा सकती है आज के समय में जो स्टूडेंट्स अच्छी पढाई करके business में अपना कॅरियर बनाना चाहता है। तो MBA कर सकते है।

आज के लेख में बात करेंगे MBA की, बहुत से लोगो के बीच में यह चर्चा का विषय बना रहता है की MBA क्या है इसके लिए क्या क्वालिफिकेशन है ? कौन MBA कर सकता है, एमबीए क्यों करते हैं?, MBA कितने प्रकार के होते हैं? टॉप एमबीए कॉलेज कौन से हैं? इस बारे में बतायेगे

एमबीए (MBA) फुल फॉर्म इन हिंदी:-

mba full form in hindi

MBA full form in Hindi:- MBA full form (Master of Business Administration) का फुल फॉर्म “मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन” है।

यह भारत और अन्य बहुत से देशो में सबसे लोकप्रिय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में से एक है। इस कोर्स की तरफ स्टूडेंट्स बहुत अधिक आकर्षित होते हैं, या किसी का बिजनेस व्यापार जाने का मन हो तो आप इस कोर्स को पढ़कर अच्छी तरक्की पा सकते है। या आप खुद का व्यापार करना चाहते है तो आपको इस कोर्स को करने के बाद आपको बिजनेस या व्यापार करने में बहुत मदद बनेगी।
BA Courses में आपको अलग – अलग विभागों से MBA Course करने में मदद मिलती है जैसे की बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, रिटेल,आदि। आप किसी भी माध्यम से MBA Course कर सकते है। MBA Course करने से पहले आपको अपनी कॉलेज (जिसमे आप MBA Course करना कहते हो।) में एंट्रेंस एग्जाम से गुजरना होगा जो आपकी कॉलेज में आपकी सीट फिक्स करती है।
MBA में प्रवेश परीक्षा पर आधारित है जिसके बाद GD / PI राउंड होता है। आमतौर पर अधिकतर छात्रों को एमबीए कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी स्ट्रीम से स्नातक की डिग्री में 50% से अधिक की आवश्यकता होती है।
सबसे लोकप्रिय MBA प्रवेश परीक्षा कैट, जीमैट, एक्सएटी दूसरों के बीच में हैं।

MBA कौन – कौन कर सकता हैं?:-

बहुत से लोगो का मानना है की MBA वही करते है जिन लोगो को आगे बिजनेस से जुड़ना हो या उसमे शामिल होना हो लेकिन ऐसा नहीं है MBA करने के लिए केवल रूचि और इच्छा की जरुरी है।
कोई भी स्टूडेंट जिसने 12TH पास कर ली हो या ग्रेजुएशन पूरी करे ले हो और MBA करने के लिए मापदंडो को पूरा करना आवशयक है लेकिन MBA करने के लिए आपको पहले बिजनेस में रूचि होना बहुत आवश्यक है और MBA करके आप किसी भी कंपनी में मैनेजर या उससे बड़ी पोस्ट पर काम कर सकते हैं.

ऍम.बी.ए. (MBA) के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं प्रवेश परिक्षा:-

लगभग सभी स्टूडेंट्स के मन में 12th करने के बाद मन में एक ही सवाल रहता है की 12th के बाद में क्या करना है कुछ लोग डॉक्टर और इंजीनियरिंग करने की सोचते है और कुछ स्टूडेंट्स CA बनाना चाहते है और कुछ लोग व्यापार में अपना ध्यान लगाना चाहते है।
जो स्टूडेंट MBA 12th के बाद करना चाहते है या graduation के बाद में MBA करना चाहते है वे लोग इस लेख को ध्यान पूर्वक पढ़े।

12वीं के बाद MBA के लिए योग्यता मानदंड:-

  1. आपके 10वीं और 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  2. 12वीं के बाद 3 साल से ज्यादा का गैप नहीं होना चाहिए।
  3. प्रवेश परीक्षा पास करें।
  4. ध्यान दें कि एससी/एसटी के लिए कुछ छूट हो सकती है।
  5. आईआईएम आईपीएमएटी आयोजित करता है लेकिन, कार्यक्रम की पेशकश करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालय अलग-अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं।

12वीं के बाद MBA ही क्यों करें?

  1. यदि आप व्यवसाय प्रबंधन में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो MBA एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि यह आपकी कक्षा 12वीं पूरी करने के तुरंत बाद आपके कौशल को आकार देना शुरू कर देता है। एकीकृत एमबीए प्रोग्राम पूरी तरह से व्यवसाय प्रबंधन के लिए आवश्यक ज्ञान कौशल पर केंद्रित है।
  2. यह 5 वर्षीय पाठ्यक्रम व्यवसाय प्रशासन की बुनियादी नींव पर केंद्रित है और फिर उन्नत स्तर पर चला जाता है।
  3. यह आपको उत्कृष्ट प्रबंधकीय कौशल, टीम कौशल, संचार कौशल, समस्या समाधान कौशल, महत्वपूर्ण सोच और बहुत कुछ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

आप इंटीग्रेटेड MBA प्रोग्राम में कैसे दाखिला लेते हैं?

12 वीं के बाद, आपको इस कार्यक्रम की पेशकश करने वाले किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा (विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए अलग-अलग शर्तो के अनुसार) देनी होगी।
आईआईएम में कोर्स की फीस लगभग 21 लाख से 28 लाख तक हो सकती है।

12वीं के बाद MBA के लिए IIM में admission कैसे ले?

IIM को भारत में TOP बिजनेस स्कूल माना जाता है। 12वीं के बाद किसी एक IIM में जाना किसी सपने के सच होने जैसा हो सकता है। क्योंकि प्लेसमेंट पैकेज और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल IIM में ही पायी जाती है इसलिए हर कोई स्टूडेंट IIM में एडमिसन के सपने देखता है।
अगर आप आईआईएम से 12वीं के बाद एमबीए करना चाहते हैं, आप आईआईएम के दो विकल्पो में एडमिसन ले सकते है।

  1. आईआईएम इंदौर
  2. आईआईएम रोहतक

IIM में प्रवेश परीक्षा में तीन चयन चरण होते हैं:

  1. एप्टीट्यूड टेस्ट
  2.  लिखित योग्यता परीक्षा
  3. व्यक्तिगत साक्षात्कार

यह हर साल एक बार आयोजित की जाती है।

12th के बाद टॉप विश्वविद्यालय जो MBA की पढाई करवाते है?

  1. आईआईएम इंदौर
  2. आईआईएम रोहतक
  3. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान
  4. एनआईआईटी विश्वविद्यालय
  5. नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
  6. निरमा विश्वविद्यालय प्रबंधन संस्थान
  7. एसआरएम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान
  8. मुंबई विश्वविद्यालय
  9. लखनऊ विश्वविद्यालय
  10. जिंदल ग्लोबल बिजनेस स्कूल
  11. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर
  12. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
  13. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
  14. अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना संस्थान
  15. प्रौद्योगिकी प्रबंधन (ABV-IIITM), ग्वालियर

आपको दिए गए विश्वविद्यालयो में आपको MBA करने के लिए पाठ्यक्रम प्रदान किये गए है आप विश्वविद्यालयो के द्वारा दिए गए है मापदंडो को आवश्यक रूप से पढ़े और विश्वविद्यालय में दाखिला या एडमिसन लेवे।
अगर आप रेगुलर UG या PG में एड्मिसन लेते है तो आपके लिए अधिक उपयोगी साबित हो सकता है अद्धिक जानकारी के लिए आप कॉलेज में सम्पर्क करे।
इच्छुक उम्मीदवारों को कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से शोध करना चाहिए क्योंकि समान पाठ्यक्रमों की पेशकश करने वाले विभिन्न संस्थानों में कीमतें काफी भिन्न होती हैं!

ग्रेजुएशन के बाद  MBA:-

व्यवसाय और मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्र ग्रेजुएशन के बाद यह M.B.A. भी एक बेहतरीन ऑप्शन है.जो आपके ज्ञान और कौसल को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

MBA Course:-

NameDetails
कोर्स का नामMBA (Master of Business Administration)
कोर्स स्तरपोस्ट ग्रेजुएशन
एमबीए प्रवेश प्रक्रियाEntrance Exam / Group Discussion / Personal Interview
Types of MBAFull-Time MBA, Part-Time MBA, Distance MBA, Online MBA, Executive MBA, and Integrated MBA
MBA Entrance ExamCAT, CMAT, XAT, MAT, NMAT, ATMA, IIFT, IBSAT
Top MBA विभागMarketing, Sales, Finance, Banking, Digital Marketing, मानव संसाधन, Operations, व्यापार विशेषज्ञ
Top Recruiters post MBAAmazon
Apple
Facebook
Google
Citibank
Flipkart
Adobe
MBA किये हुए को कितना वेतन मिलता है?लगभग 5 लाख से 27 लाख प्रति वर्ष

एमबीए (MBA) ही क्यों करना चाहिए?

दुनिया में व्यापार में प्रतिस्पर्दा को देखते हुए अधिक तैयारी जरुरी है इसके लिए ज्ञान और कौशल के अधिकता बहुत मत्वपूर्ण है। प्रबंधकीय कौशल और नेतृत्व गुणों से लैस होने की आवश्यकता है। यदि आप किसी क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं, तो व्यवसाय का प्रबंधन करना जानना एक अतिरिक्त लाभ होगा। एमबीए की डिग्री खुद का व्यवसाय स्थापित करने या अपने व्यवसाय को सँभालने के लिए योग्ये बनता है।
MBA ही करना जरुरी क्यों है क्योंकि इसमें

  1. ज्यादा सैलेरी
  2. उद्योग नेटवर्क का विकास
  3. प्रबंधन कौशल विकसित करें
  4. नेतृत्व के गुण विकसित करें
  5. करियर के बेहतर अवसर
  6. उद्यमी कौशल विकास
  7. व्यापार और अर्थव्यवस्था का वैश्विक एक्सपोजर

MBA कितने प्रकार के होते हैं? / MBA कितने प्रकार से किया जा सकता है?:-

MBA 5 – 6 प्रकार से किया जा सकता है जो की अलग अलग तरीको से कोर्स को करने के लिए प्रदान किया जाता है। इनमे से सबसे लोकप्रिय MBA पाठ्यक्रम दो साल की अवधि का रेगुलर कोर्स है जिसको अधिकतर स्टूडेंट्स है।
Type of MBA: MBA कितने प्रकार से किया जा सकता है?

Full-Time MBA:-

फुल टाइम कोर्स में आपको नियमित रूप से कॉलेज में क्लास अटेंड करनी होगी क्योकि यह एक नियमित प्रोग्राम है। भारत में नियमित एमबीए करवाने वाली कॉलेजों की संख्या लगभग 5000 है और इनके फीस लगभग 3 लाख से 22 लाख से अधिक हो सकती है।

Part-Time MBA:-

Part-Time MBA को हम घर बैठे नहीं कर सकते है इसमें भी कम समय के लिए कॉलेज में जाना पड़ता है इसके साथ आप कोई दूसरा का काम भी कर सकते है। Part-Time MBA थोड़े कम समय के लिए पढ़ाया जा सकता है इसके लिए भारत में 330 से अधिक कॉलेज है जिसमे आप भाग ले सकते है। इस कोर्स के फीस 90 हजार से 10 लाख तक हो सकती है Part-Time MBA आप निजी कॉलेज और सरकारी विश्वविद्यालय दोनों प्रकार के विश्वविद्यालय से कर सकते है।

5 year- Integrated MBA:

यह कोर्स 5 साल का होता जिसमे आपका यूजी और पीजी डिग्री शमिल होती है इस डिग्री को 12TH के बाद किया जा सकता है। 12th के बाद उम्मीदवारो को यह डिग्री अधिक भांति है क्योंकि यह कोर्स आपकी यूजी और पीजी डिग्री को भी कवर करता है। इसलिए छात्र इसमें अपना कॅरियर चुनते है इस प्रकार के कोर्स को आप आईआईएम से भी कर सकते है जिसकी फीस 5-7 लाख से लेकर 26 लाख तक हो सकती है।

Executive MBA:-

यह कोर्स कामकाजी पेशेवरों एक लिए लाभदायक है जिनके पास सिमित समय होता है और वे साथ में अपनी जॉब करना कहते है उनके लिए ये बहुत ही लाभदायक है। यह छोटी अवधि (15 से 19 महीने) की है।

कार्यकारी एमबीए प्रोग्राम महंगे हैं और कुछ कंपनियां उम्मीदवारों को प्रायोजन सुविधाएं प्रदान करती हैं। भारत में लगभग 440 कार्यकारी एमबीए कॉलेज हैं।

Online MBA:-

ऑनलाइन मतलब ऑनलाइन एमबीए में, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पढ़ाया जाता है, इसमें किसी भी प्रकार की फिजिकल क्लासेज नहीं होती है ऑनलाइन एमबीए में नोट्स, परीक्षण, आकलन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) में साझा किए जाते हैं। और कक्षाओं में भाग लेने के लिए कोई आधार भी नहीं है, भारत में लगभग 170 ऑनलाइन एमबीए कॉलेज हैं जो ज्यादातर निजी संस्थान हैं इससे आप किसी भी शहर रहकर आप इसमें शामिल हो।

Distance MBA:-

भारत में 500 से अधिक डिस्टेंस एमबीए कॉलेज हैं। इग्नू सबसे लोकप्रिय है। पाठ्यक्रम को सीमित समय और संसाधनों वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है क्योंकि यह सस्ता और लचीला है। दो से पांच साल में कोर्स पूरा करने में सक्षम किया जाता है।

फुल टाइम एमबीए करने के फायदे: आवश्यक कौशल:

एक सफल प्रबंधक के लिए सबसे महत्वपूर्ण कौशल अच्छा संचार और नेतृत्व गुण हैं।

  1. अच्छा प्रबंधन कौशल
  2. मजबूत गणितीय कौशल
  3. शोध उन्मुख
  4. विश्लेषणात्मक सोच
  5. मजबूत व्यावसायिक कौशल
  6. अच्छा संचार कौशल बढ़ोतरी
  7. समस्या को सुलझाने के कौशल
  8. नेतृत्व की विशेषता
  9. विवरण के लिए आँख
  10. लक्ष्य-उन्मुख और दबाव में काम करने की क्षमता

MBA top jobs :-

Retail ManagerNGO Manager
Finance ManagerProject Manager
Marketing ManagerTelecom Manager
Sales Managertransport & Logistics Manager
Human Resources ManagerInfrastructure Manager
Operations ManagerInternational Business Manager
Product ManagerRisk Manager
Data Analytics ManagerEnergy & Environment Manager
Digital Marketing ManagerImport & Export Manager
Advertising Sales ManagerSupply Chain Manager
IT & Systems ManagerMaterials Manager
Healthcare & Hospital ManagerPublic Policy Manager

एमबीए का फुल फॉर्म क्या है?

MBA का फुल फॉर्म मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन है।

MBA कोर्स का इतिहास क्या है।

यह कोर्स लगभग 100 साल पहले अमेरिका में शुरू हुआ था और 1950 के दशक में भारत आया था। कोलकाता में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट या IISWBM भारत का सबसे पुराना MBA कॉलेज है। इसकी स्थापना 1953 में हुई थी।

एमबीए क्या है?

एमबीए बिजनेस मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन में दो साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। और 12th के बाद यह 5 साल का होता है पाठ्यक्रम एक व्यापार या व्यावसायिक संगठन को सफलतापूर्वक चलाने का ज्ञान और प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसमें संगठनात्मक व्यवहार, वित्त प्रबंधन, विपणन प्रबंधन, संचालन प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, व्यावसायिक संचार आदि जैसे प्रमुख कोर्स शामिल हैं।

MBA और PGDM में क्या अंतर है?

एमबीए कोर्स पूरा करने के बाद छात्र को डिग्री मिलती है जबकि पीजीडीएम पूरा करने के बाद छात्र को डिप्लोमा मिलता है। हालांकि, डिग्री और डिप्लोमा में दिए जाने वाले कौशल और प्रशिक्षण समान हैं।

कौन सा एमबीए कोर्स सबसे अच्छा है?

वैसे तो सभी प्रकार के MBA कोर्स अपनी अपनी जगह ख़ास है लेकिन इनमे से बहुत से कोर्स जो अधिकतर स्टूडेंटस करते है वे है -भारत में कुछ बेहतरीन एमबीए कोर्स सेल्स एंड मार्केटिंग में एमबीए, ऑपरेशंस में एमबीए, एचआर में एमबीए, फाइनेंस में एमबीए और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में एमबीए हैं।

भारत में top MBA कॉलेज कौन से हैं?

आईआईएम अहमदाबाद
आईआईएम बैंगलोर
आईआईएम कलकत्ता
भारत में TOP एमबीए कॉलेज माने जाते हैं। इन तीनों के अलावा एमडीआई गुड़गांव
एफएमएस दिल्ली
एसपीजेआईएमआर
आईएमटी गाजियाबाद
जेबीएमआईएस,
एनएमआईएमएस
आईबीएस हैदराबाद
जीआईएम गोवा
जीएलआईएम और अन्य।

मेरे पास BA में स्नातक की डिग्री है। मेरे लिए कौन सी MBA विशेषज्ञता सबसे अच्छी है?

इसके लिए आप खुद विश्लेषण करे फिर भी कुछ MBA विशेषज्ञता है जिससे आप MBA कर सकते है।
कला डिग्री धारकों में स्नातक के लिए सबसे उपयुक्त एमबीए विशेषज्ञता मानव संसाधन, बिक्री और विपणन, पर्यटन और आतिथ्य, विज्ञापन और पीआर, उद्यमिता और सामान्य एमबीए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top