लहसुन (Garlic) खाने के फायदे और नुकसान | Lahsun Khane Ke Fayde or Nukasan

Join Our WhatsApp Channel Join Now
Join Our Telegram Channel Join Now

Lahsun Khane Ke Fayde or Nukasan:-दोस्तों Gk-help.com के Helth Tips के अंदर आपका स्वागत है। आज के इस Blogs में हम आपको लहसुन (Garlic) खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में सही, स्पष्ट्ट व सटीक जानकारी देंगे। कृपया लहसुन (Garlic) खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े। लहसुन आजकल हर घर में मौजूद रहता है। लहसुन (Garlic) का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लहसुन (Garlic) में कई प्रकार के औषधीय गुण भी होते है। इसलिए इसका कई वर्षो से घरेलू उपचार के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन (Garlic) का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लहसुन (Garlic) का उपयोग बहुत-सी बीमारियों और शारीरिक समस्याओ के इलाज के लिए कच्चे लहसुन (Garlic) का सेवन करना बहुत ही फायदा होता है।

आयुर्वेद के अनुसार लहसुन (Garlic) में स्वाद होते है। जैसे तीखा, नमकीन, मीठा, कड़वा और कसैला होता है। लहसुन (Garlic) की तासीर बहुत गर्म होती है। इसका वानस्पतिक नाम एलियम सेटिवुम है। और यह एलिसी कुल है। लहसुन (Garlic) का सामान्य नाम लहसुन, गार्लिक (Garlic) है। लहसुन (Garlic) का खाने योग्य भाग गाठ होती है। इसको संस्कृत में असोभक कहा जाता है।

Lahsun Khane Ke Fayde or Nukasan

क्या लहसुन खाना सेहत के लिए अच्छा होता है?

लहसुन (Garlic) का सेवन करना हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है और साथ ही हार्ट को भी स्वास्थ्य बनाये रखता है। क्योकि लहसुन (Garlic) में एंटी-बायोटिक, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण मौजूद होते है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। इसके अलावा लहसुन में मौजूद विटामिन, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लहसुन का सेवन करने से ह्रदय रोगो का खतरा बहुत कम रहता है। और खली पेट लहसुन का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र बहुत मजबूत रहता है। इसलिए लहसुन खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।

लहसुन खाने के फायदे (Benefits Of Eating Raw Garlic in Hindi)

दोस्तों अक्सर बहुत से लोग जानना चाहते है कि लहसुन खाने से क्या क्या फायदे होते है। और किन किन बीमारियो को कम करने में मदद करता है। तो आइये दोस्तों जानते है कि खाली पेट लहसुन खाने के फायदे कौनसे फायदे होते है, जो इस प्रकार है:-

  • कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में लहसुन खाने के फायदे:- दोस्तों आजकल गलत खानपान और अधिल वसा वाले भोजन की वजह से हमारे शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है। जिसके चलते हमे कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जैसे हार्ट ब्लॉक, हार्ट अटैक, शरीर की नसों या कोशिकाओं में ब्लॉक आदि। यदि रोज सुबह खली पेट लहसुन (Garlic) का सेवन किया जाये तो इन सभी समस्याओ के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योकि लहसुन (Garlic) में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा नहीं होने देता है। तथा साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। इसके अलावा लहसुन में बहुत अधिक मात्रा में सल्फर, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्टिडेंट्स जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है।
  • अल्जाइमर के लिए लहसुन खाने के फायदे:- दोस्तों लहसुन (Garlic) के फायदे अलजाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारीयो में देखने को मिलते है। अलजाइमर और डिमेंशिया एक बहुत ही गंभीर बीमारी है। जिसमे व्यक्ति को भूलने और सोचने या समझने की शक्ति कम हो जाती है। इसलिए लहुसन का सेवन करना अलजाइमर और डिमेंशिया की बीमारी में बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योकि लहसुन में पाया जाने वाला कंपाउंड एलिल सल्फाइड, ब्रेन को फ्री कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं, जो की अलजाइमर और डिमेंशिया को बढ़ाने मदद करते है।
  • ब्लड प्रेशर के लिए लहसुन खाने के फायदे:- दोस्तों जिन लोगो को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन लोगो के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योकि लहसुन (Garlic) में विटामिन-12 की मात्रा पायी जाती है। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके साथ ही लहसुन (Garlic) में उपलब्ध सल्फर जिससे नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) और हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) गैसें बनती हैं. ये कंपाउंड हमारे ब्लड वेसल को आराम देते हैं और उन्हें फैलाने में मदद करते हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगो को रोज सुबह खली पेट लहसुन का सेवन करना चाहिए।
  • वजन घटाने के लिए लहसुन खाने के फायदे:- लहसुन (Garlic) हमारे बढ़ते हुए वजन को कण्ट्रोल करने में बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। यदि (Garlic) लहसुन की दो या चार कलियों का रोज खाली पेट सेवन किया जाये तो हमारे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को यह बहार निकल देता है। क्योकि (Garlic) लहसुन में मौजूद बूस्टिंग लेवल कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। और इसके साथ ही हमारा पेट भरा भरा महसूस होता है। इससे ओवर ईटिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
  • डेंटल हेल्थ के लिए लहसुन खाने के फायदे:- लहसुन (Garlic) का सेवन करने से हमारे दांतो में होने वाली समस्याओ के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। जैसे दातो में दर्द, दांतो में कीड़ा लगना, सड़न होना आदि। अगर कच्चे लहसुन (Garlic) को पीसकर दांतो पर लगाया जाये तो दांतो में हो रहे दर्द में राहत मिलता है। क्योकि लहसुन में एंटी-बैक्‍टीरियल तत्‍व होते हैं, जो दांत पर सीधा असर डालते हैं। इसके साथ ही लहसुन में मौजूद एलिन, एलिसिन और एजोइन जैसे सल्फल छाले ठीक करने में मदद करते हैं।
  • त्वचा के लिए लहसुन खाने के फायदे:- बढ़ती हुई के कारण या समय से पहले ही हमारे Face पर झुर्रियां, मुहांसे, पिंपल, स्ट्रेच मार्क और त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको रोज सुबह कुछ लहसुन की कलियों का सेवन करना चाहिए। लहसुन में एस-एलिल सिस्टीन पाया जाता है जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है। अगर लहसुन के पेस्ट में थोड़ा सा सरसो का तेल मिलाकर Face पर Use किया जाये तो हमारे चहेरे से झुर्रियां, मुहांसे, पिंपल, स्ट्रेच मार्क दूर होते है। ऐसा करने से चेहरे से डेड सेल निकल जाते हैं जिससे त्वचा साफ हो जाती है और त्वचा में निखार आ जाता है। इसके साथ ही लहसुन हमारी त्वचा को टाइट भी करता है।
  • बालों के लिए लहसुन खाने के फायदे:- दोस्तों बालो के लिए लहसुन के बहुत फायदे होते है। क्योकि लहसुन में वे सभी पोसक तत्व मौजूद होते है, जिनकी बालों को बहुत आवश्य्कता होती है। जानकारी के मुताबित आपको बता दे कि लहसुन में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो की बालों में फंगस को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही लहसुन में विटामिन सी और सेलेनियम जैसे गुण मौजूद होते है। जो हमारे बालो को झड़ने बचते है और साथ ही सेलेनियम बालों की जडों में ब्लड के बहाव को सही करता है जिससे बालों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पोषण मिलता है। और बालो की ग्रोथ अच्छी रहती है। यदि लहसुन के आयल को बालो में यूज़ किया जाये तो यह हमारे हेयर फॉल को रोकता है। तथा डैंड्रफ होने से बचाता है।
  • सर्दी और खांसी में लहसुन खाने के फायदे:-अधिकतर लोगो को बदलते मौसम के कारण सर्दी और खांसी जैसी बीमारिया होने लगती है। ऐसे में अगर लहसुन का सेवन किया जाये तो मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। लहसुन खाने से सर्दी और खांसी में बहुत राहत मिलती है। इसके लिए अगर लहसुन को आग में हल्का भूनकर खाया जाये तो खासी में जल्दी आराम मिलता है।
  • गठिया के रोगियों के लिए लहसुन खाने के फायदे:- जो लोग गठिया की बीमारी से पीड़ित है, उनके लिए कच्चे लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योकि लहसुन में सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, इससे कार्टिलेज सही होता है और गठिया में होने वाले दर्द में बहुत आराम मिलता है। इसलिए आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा भी गठिया के रोगियों को रोज सुबह २ से ३ लहसुन की कलिया खाने की सलाह दी जाती है।
  • स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए लहसुन खाने के फायदे:- लहसुन के सेवन से हमारी इम्यूनिटी पॉवर स्ट्रांग होती है। क्योकि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है, जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल से बचाता है। फ्री रेडिकल बाहरी रोगजनक होते हैं, जिसके कारण हमारा शरीर कई बीमारियों के सम्पर्क में आ जाता है। जैसे सर्दी फ्लू, पेट में संक्रमण, श्वसन संक्रमण आदि। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो हमारी इम्यूनिटी पॉवर को स्ट्रांग करता है। इसलिए हमे रोज लहसुन का सेवन करना चाहिए। जिससे लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से कई सारे फायदे मिलते हैं।
  • लहसुन खाने के फायदे नपुसंकता को दूर करने में:- दोस्तों लहसुन का सेवन पुरुषो के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योकि लहसुन में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन और सेलेनियम भी पाया जाता है, जो कि पुरुसो की स्पर्म क्वालिटी में सुधर करते है। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि लहसुन का सेवन करने से पुरुषों में नपुसंकता का खतरा भी दूर होता है। और साथ ही लहसुन के सेवन से पुरुसो में यौन दुर्बलता करे दूर होती है।

लहसुन के पौष्टिक तत्व

लहसुन (Garlic) में बहुत ही पौष्टिक होता है फिर भी इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते है कि लहसुन में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व होते है। अगर आप भी जानना चाहते है तो नीचे दी गई सारणी की सहायता से आपको बताते है। तो आइये दोस्तों जानते है लहसुन के पौष्टिक तत्व जो इस प्रकार है।

क्रमपोषणमात्रा
1.कार्बोहाइड्रेट33.06 ग्राम
2.प्रोटीन6.36 ग्राम
3.फैट0.5 ग्राम
4.कोलेस्ट्रॉल0 मिली ग्राम
5.डाइटरी फाइबर2.1 ग्राम
6.एनर्जी149 कैलोरी

खाली पेट लहसुन खाने का तरीका

दोस्तों आज के इस Blogs में अब तक अपने लहसुन खाने के फायदे के बारे में जाना और पढ़ा है। लेकिन क्या आपको पता है कि लहसुन का सेवन किस तरिके से किया जाये। अगर नहीं पता तो आइये जानते है की खाली पेट लहसुन खाने का तरीका। जो इस प्रकार है:-

  • कच्चे लहसुन (Garlic) को आप रोज खाली पेट सेवन कर सकते हो। ऐसा करने से पेट संबंधित रोग दूर होते है।
  • रोज दो-तीन लहसुन की कलियों को घी में हल्का फ्राई करके भी खाया जा सकता है।
  • लहसुन का सेवन आप सब्जी में तड़के के रूप में भी डालकर कर सकते हो।
  • सलाद में कच्चे लहसुन की कली या सूखे लहसुन को डालकर खा सकते हैं।
  • अगर आपको कच्चा लहसुन खाना पसंद नहीं है तो आप लहसुन की सब्जी भी बनाकर खा सकते हो।
  • लहसुन (Garlic) का आप जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हो।
  • अगर आपको कच्चा लहसुन खाना पसंद नहीं है, तो आप इसे हल्का फ्राई करके सेवन कर सकते हो।
  • किसी भी खाने की चीज़ में ज़्यादा लहसुन का सेवन ना करें, ऐसा करने से खाने का स्वाद खराब भी हो सकता है।
  • अगर आपको कच्चा लहसुन (Garlic) खाना पसंद नहीं है फिर पाउडर, उसका सत और तेल निकालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को गर्म करके उपयोग करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

कच्चा लहसुन खाने के तरीके

दोस्तों अपने सुना होगा कि कच्चा लहसुन खाने में बहुत ही फायदेमंद और गुणकारी होता है। लेकिन कच्चा लहसुन खाने की हर किसी की हिम्मत नहीं होती है, क्योकि कच्चा लहसुन खाने में बहुत ही कसेला और तीखा होता है। आज हम आपको कच्चा लहसुन खाने के तरिके बताते है। जिनको आप अपनाकर कच्चे लहसुन का सेवन आसानी से कर सकते हो।

  1. अगर आपको अकेले कच्चा लहसुन (Garlic) खाना पसंद नहीं है तो आप लहसुन को सलाद के साथ खा सकते हैं। सलाद में कच्चे लहसुन के छोटे-छोटे टुकड़े डालें।
  2. आप कच्चे लहसुन (Garlic) की 5 से 7 कलियों के ऊपर शहद डालकर भी खा सकते हो, ऐसा करने से आपको कच्चा लहसुन का स्वाद पता नहीं चलेगा।
  3. आप कच्चे लहसुन (Garlic) को सेंडविच, बर्गर, चाउमीन में भी डालकर सेवन कर सकते हो।
  4. लहसुन, नींबू और टमाटर का मिक्स करके आप जूस बनाकर भी कच्चे लहसुन का  कर सकते हो।
  5. दोस्तों आप रोज सुबह खाली पेट  हल्के गर्म पानी में कच्चा लहसुन के टुकड़े डालकर खाना बहुत लाभदायक होता है। ऐसा करने से आप अपने बढ़ते हुए वजन को कण्ट्रोल कर सकते हो।

खाली पेट लहसुन खाने के नुकसान (Side Effects of Raw Garlic in Hindi)

अब तक अपने इस Blogs में जाना है कि लहसुन खाने से फायदे होते है। लेकिन दोस्तों आपको बता दे कि कच्चे लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको नुकसान भी हो सकता है। तो आइये जानते है कि खाली पेट लहसुन का सेवन करने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते है। जो इस प्रकार है:-

  1. जिन लोगो को कच्चे लहसुन (Garlic) का सेवन करने से एलर्जी है उनको कच्चे लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको हानि हो सकती है।
  2. जिन लोगो ने हाल ही में किसी प्रकार की सर्जरी करवाई हो उन्हें भी कच्चे लहसुन (Garlic) का सेवन करने से बचना चाहिए।
  3. कच्चे लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन से सांस और शरीर से दुर्गंध आने की समस्या उत्प्पन हो सकती है।
  4. जिन लोगो का ब्लड प्रेशर अधिकतर लॉ रहता है, उन लोगो को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कच्चे लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर सामान्य से और भी कम हो सकता है।
  5. अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है, तो लहसुन के सेवन से बचें क्योंकि लहसुन के सेवन से एसिडिटी बढ़ सकती है।
  6. लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लोटिंग, पेट फूलना, गैस, पेट खराब, गंदी सांस और शरीर की गंध जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रसित हैं, तो सावधानीपूर्वक ही लहसुन का उपयोग करें।
  7. गर्भावस्था के समय इसे नहीं खाना चाहिये क्योकि लहसुन की तासीर गरम होती है। और यह गर्भपात का कारण भी बन सकता है।
  8. दोस्तों आपको बता दे की कच्चे लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। क्योकि लहसुन में कुछ तत्व ऐसे होते है जो हमारे शरीर में ब्लड को पतला करने का काम करते है।

FAQ

क्या लहसुन की तासीर गर्म होती है?

जी हाँ। लहसुन की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। अन्यथा हमे हानि हो सकती है।

कच्चा लहसुन खाने में क्यों अधिक लाभदायक है?

कच्चा लहसुन खाने से हमारी रोगप्रतिरोग समता बढ़ती है। और लहसुन में कई सारे ऐसे पोष्टिक आहार होते हैं जो लहसुन को पकाने के बाद खत्म हो जाते हैं। इसलिए कच्चा लहसुन खाने में बहुत गुणकारी होता है।

क्या गर्भावस्था के समय महिलाओ को कच्चा लहसुन का सेवन करना चाहिए?

गर्भावस्था के समय लहसुन नहीं खाना चाहिये क्योकि लहसुन की तासीर गरम होती है। और यह गर्भपात का कारण भी बन सकता है।

क्या छोटे बच्चे कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते है?

जी नहीं। छोटे बच्चो को कच्चे लहसुन के सेवन से दूर रखना चाहिए। क्योकि कुछ बच्‍चे लहसुन को आसानी से पचा नहीं पाते हैं और उनमें एलर्जी हो जाती है।

लहसुन का वैज्ञानिक नाम क्या है?

लहसुन का वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवुम एल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top