Panchan / Panch Shabd Roop in Sanskrit – पञ्चन् (पाँच) शब्द रूप संस्कृत व्याकरण में ज्यादातर इस्तेमाल या पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं। आप किसी कक्षा जैसे कि 7, 8, 9 में पढ़ते हैं तो आपकों इन शब्द रूप को याद करना अति अनिवार्य हैं। पञ्चन् (पाँच) शब्दरूप काफी ज्यादा पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं।किसी भी exam में, यदि संस्कृत subject हैं तो आपसे पञ्चन् (पाँच) शब्द रूप से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। पञ्चन् (पाँच) शब्द संख्यावाचक शब्द है। पञ्चन् के रूप बहुवचन में प्रथमा विभक्ति से सप्तमी विभक्ति तक होते हैं। एकवचन तथा द्विवचन में रूप नहीं होते हैं। इसके रूप तीनों लिंगों में समान होते हैं।
पञ्चन् (पाँच) शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Panchan / Panch Shabd Roop in Sanskrit
पञ्चन् (पाँच) शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | x | x | पञ्च |
द्वितीया | x | x | पञ्च |
तृतीया | x | x | पञ्चभिः |
चतुर्थी | x | x | पञ्चभ्यः |
पंचमी | x | x | पञ्चभ्यः |
षष्ठी | x | x | पञ्चानाम् |
सप्तमी | x | x | पञ्चसु |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से पञ्चन् (पाँच) शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।