हेलो दोस्तों” आज के इस लेख में हम बात करेंगे Paryayvachi Shabd (Synonyms Words in Hindi) जिसमे हम जानेगे की पर्यायवाची शब्द किसे कहते है समानार्थी शब्द ऐसे शब्द हैं जिनके समान अर्थ हैं। वे व्युत्पत्ति से संबंधित हो सकते हैं या एक ही मूल शब्द से आ सकते हैं। समानार्थी शब्द आपको विचारों को व्यक्त करने के कई तरीके देकर आपके लेखन को अधिक गतिशील और रोचक बना सकते हैं।

ऐसे कई शब्द हैं जिनका अर्थ समानार्थक के समान है, लेकिन वे स्वयं समानार्थी नहीं हैं। इन शब्दों को ‘समानार्थक’ शब्द के पर्यायवाची के रूप में जाना जाता है। एक शब्द के दूसरे अर्थ में- समान अर्थवाले शब्दों को ‘पर्यायवाची शब्द’ या समानार्थक भी कहते है। कहते है की जो भाषा जितनी ही सम्पत्र होगी, उसमें उतने ही पर्यायवाची शब्दों की संख्या अधिक होगी। जैसे की संस्कृत में इनकी अधिकता है। हिन्दी के पर्यायवाची शब्द संस्कृत के तत्सम शब्द है, जिन्हें हिन्दी भाषा ने ज्यों-का-त्यों ग्रहण कर लिया है। तो आज हम इसके बारे में जानेगे।
पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)की परिभाषा:
‘पर्याय’ का अर्थ है- ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है- ‘बोले जाने वाले’ अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें हम ‘पर्यायवाची शब्द’ (Paryayvachi Shabd) कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहते है।
पर्यायवाची शब्द के भी पर्यायवाची शब्द: पर्यायवाची शब्द, युग्म शब्द, एकार्थक शब्द, विपरीतार्थक शब्द, समोच्चरितप्राय शब्द
जैसे:- अनपढ़- निरक्षर,, अपढ़, अशिक्षित इस प्रकार ये सभी शब्द ‘अनपढ़’ के पर्यायवाची शब्द कहलायेंगे।
लेकिन ध्यान रहे की ये हर जगह पर काम नहीं आते है इन शब्दों में अर्थ की समानता होते हुए भी इनके प्रयोग एक तरह के नहीं हैं। ये शब्द अपने में इतने पूर्ण हैं कि एक ही शब्द का प्रयोग सभी स्थितियों में और सभी स्थलों पर अच्छा नहीं लगता- कहीं कोई शब्द ठीक बैठता है और कहीं कोई। इनका प्रयोग शब्द की महत्ता विषय और स्थान के अनुसार होती है।
पर्यायवाची शब्द पीडीऍफ़ फाइल का विवरण
PDF Title | paryayvachi shabd List in Hindi |
Size | 1.7 MB |
Category | Notes |
पर्यायवाची शब्द:
- अरण्य – जंगल, वन, अटवी, कान्तार, कानन, विपिन।
- अनी – दल, सेना, चमू, कटक, फौज, अनीकिनी।
- अनादर – अवज्ञा, अवमानना, परिभव, अपमान, अवहेलना, तिरस्कार।
- अंजाम – परिणाम, नतीजा, फल।
- अंत – अवसान, इति, समाप्ति, समापन, इतिश्री, ।
- अंतर – असमानता, भेद, भिन्नता, फर्क।
- अंतरिक्ष – नभमंडल, खगोल, आकाशमंडल, गगनमंडल।
- अंतर्धान – लुप्त, ओझल, गायब, अदृश्य।
- अंदर – आंतरिक, भीतर, अंदरूनी, अभ्यंतर।
- अंदाज – अटकल, कयास, अंदाजा, अनुमान।
- अंशु – रश्मि, किरण, मयूख, किरन, मरीचि।
- अंशुमान – सूर्य, रवि, दिवाकर, सूरज, प्रभाकर, दिनकर, भास्कर।
- अकड़बाज – गर्वीला, अकड़ूखाँ, ऐंठू, अहंकारी, घमंडी।
- अकिंचन – गरीब, निर्धन, दरिद्र, दीनहीन, ।
- अनाड़ी – अनभिज्ञ, अकुशल, अपटु।
- अनाथ – तीम, बेसहारा, लावारिस, अनाश्रित।
- अनिवार्य – अत्यावश्यक, अवश्यंभावी, अपरिहार्य, परमावश्यक।
- अनुज – छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ।
- अनुभवी – तजुर्बेकार, अनुभवप्राप्त, जानकार, ।
- अनुमति – इजाजत, स्वीकृति, सहमति, अनुमोदन।
- अंबु – जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि।
- अनुरोध – विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना।
- अमीर – धनी, रईस, दौलतमंद, मालदार, धनवान।
- अर्चना – पूजा, पूजन, आराधना, अर्चन।
- अंगद – भुजबंध, बालिपुत्र, बालिकुमार, बाजूबंद, तारेय, बालितनय।
- अँगना – कामिनी, वामा, सुंदरी, सुमुखी।
- अंग-भंग करना – अपंग करना, विकलांग करना, अंगहीन करना, हाथ-पैर काट देना, मोहित करने के निमित, स्त्री की कटाक्ष क्रिया।
- अंगार – चिनगारी, अँगारा, दहकता हुआ कोयला, धुँआरहित कोयला।
- अतिथि – मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
- अमृत – सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।
- अग्नि – आग, ज्वाला, वह्नि, दहन, वैश्वानर, हुताशन, रोहिताश्व, वायुसखा, धनंजय, विभावसु, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, शिखी।
- अनुपम – अतुल, अनोखा, अद्वितीय, अनूठा, अपूर्व, अदभुत, अनन्य।
- अर्थ – हय, तुरङ, घोडा, वाजि, घोटक।
- अंगी – मुख्य, प्रभावकारी, प्रमुख, रस प्रमुख भाव।
- अनूठा – अनोखा, विलक्षण, अदभुत, अपूर्व।
- अन्न – अनाज, गल्ला, दाना।
- अपराधी – गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम।
- अपवित्र – अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।
- अफवाह – गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद।
- अभद्र – असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।
- अभिनंदन – स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।
- अमन – शांति, सुकून, सुख-चैन, अमन-चैन।
- अमर – चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर।
- अजनबी – अनजान, अपरिचित, नावाकिफ।
- अजीब – अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।
- अटल – अविचल, अडिग, स्थिर, अचल।
- अड़ंगा – बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान।
- अतीत – भूतकाल, विगत, गत, भूत।
- अत्याचारी – जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।
- अदालत – कचहरी, न्यायालय, दंडालय।
- अधीन – मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र।
- अधीर – आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला।
- अध्ययन – पठन-पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन।
- अनपढ़ – निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़।
- अलि – भौंरा, मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद।
- असत्य– झूठ, मिथ्या, मृषा, अवास्तविक, काल्पनिक, बनावटी, जाली, कृत्रिम, कृतक खोटा, असत।
- असभ्य– गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, दुःशील, कुशील, अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, अननुग्रही, उजड्ड।
- अहि– साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प।
- अंक – संख्या, नंबर, आँकड़ा, निशान, चिन्ह, छाप, गोद, अंकवार, आँक, दाग, धब्बा।
- अंकन – अनुरेखन, प्रत्यंकन, अनुरेखण, रेखानुरेखण, अक्स बनाना, खाका बनाना, लेखन।
- अँकाई – मूल्यांकन, अंदाजा, आँकने की क्रिया।
- अँकुर – अँखुआ, आँख, कोंपल, कलिका, नोक, प्ररोह, कनखा, भराव, उपरोपिका, किसलय, नवपल्लव।
- अंगज – बेटा, लड़का, सुत, सुवन, आत्मज, तनुज, तनय, नन्दन, लाल, पुत्र, रोम, केश, बाल।
आँख– लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि।
आशा– आस, उम्मीद, तवक्को, प्रतीक्षा, इंतजार।
आशान्वित– आशापूर्ण, आशामय, आशावान।
आश्चर्य– अचरज, अचंभा, वैकल्य, विस्मय, कुतूहल, कौतूक, हैरानी, कमाल, गजब।
आंसू– नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।
आत्मा– जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण।
आवारागर्दी– आवारापंथी, गुंडई, चरित्र-हीनता, शोहदापन।
आवेग– जोश, वेग, स्फूर्ति, उत्तेजना, मनोवेग, संवेग, सनक, उद्वेग।
आश्रम– कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा ।
आम– रसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल, चूत, सहकार, च्युत (आम का पेड़), सहुकार।
आशय– अभिप्राय, तात्पर्य, मतलब, निर्मित, उद्देश्य, नीयत।
आँगन– अँगना, अजिरा, चौक, सहन, सेहन, अहाता, प्रांगण।
आँधी– तूफान, बवंडर, झंझावत, अंधड़।
आकाश– नभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श।
आनंद– हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास।
इन्द्र– सुरेश, अमरपति, वज्रधर, वज्री, शचीश, वासव, वृषा, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत, यासव।
इंद्र का पुत्र– जयंत, उपेन्द्र, ऐंद्रि।
इंद्र का वज्र– कुलिश, वज्र, पवि, अशनि, भिदुर, भेदी शतकोटि।
इंद्र का हाथी– अभ्रमातंग, गजेन्द्र, ऐरावत।
इंद्रधनुष– इन्द्रायुध, शक्रधनु, ऋजुरोहित।
इंद्रपुरी– अमरावती, देवपुरी, इंद्रलोक, देवलोक।
इन्द्राणि– इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी।
इंतकाल– देहांत, निधन, मृत्यु, अंतकाल।
इंदु– चाँद, चंद्रमा, चंदा, शशि, राकेश, मयंक, महताब।
इतिहास– इतिवृत, प्रचीनकथा, पुरावृत्त, पूर्ववृत्तांत, पुराण, पूर्वकथा, अतीत कथा, पूर्ववृत।
इच्छा– अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृहा, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट।
इनकार– अस्वीकृति, निषेध, अनंगीकरण, नकार, खंडन, प्रत्याख्यान, निवर्तन, प्रत्याख्या, अनंगीकार, अस्वीकार।
इत्यादि– आदि, प्रभृति, वगरैह।
ईश्वर– परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
ईप्सा– इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा।
ईमानदारी– सच्चा, सत्यपरायण, नेकनीयत, यथार्थता, सत्यता, निश्छलता, दयानतदारी, सत्यनिष्ठ।
ईर्ष्या– विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह।
ईख– गन्ना, ऊख, इक्षु।
ईर्ष्यालु– ईर्ष्यायुक्त, स्पृहाशील, स्पृहालु, डाहीद्वेषी, विद्वेषी।
ईहा– मनोकामना, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, कामना।
ईसा– यीशु, ईसामसीह, मसीहा।
ईमानदार– सच्चा, नेकनीयत, दयानतदार, शुद्धमति, निश्छल, निष्कपट, सत्यनिष्ठ, सत्यपरायण, सदाशय, ऋजु।
उपवन– बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन।
उक्ति– कथन, वचन, सूक्ति।
उग्र– प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट।
उचित– ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।
उच्छृंखल– उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी।
उजड्ड– अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश।
उजला– उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल।
उतारना– नीचे लाना, नीचे रखना, पार पहुंचाना, पार लगाना।
उतावला– जल्दबाज, हड़बड़िया, व्यग्र, व्याकुल, आतुर, अधीर, अशांत, असहिष्णु, अतिउत्सुक।
उतावलापन– अधीरता, व्यग्रता, व्याकुलता, अधैर्य, उत्सुकता, अशांति, आतुरता, जल्दबाजी।
उजाड– जंगल, बियावान, वन।
उजाला– प्रकाश, रोशनी, दीप्ति, द्योत, प्रभा, विभा, आलोक, तेज, ओज, चाँदनी।
उत्कष– समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान।
उत्कृष्ट– उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।
उत्कोच– घूस, रिश्वत।
उत्पत्ति– उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, व्युत्पति, प्रादुर्भाव, शुरू, आरंभ, शुरुआत, प्रारंभ, उदय।
उद्धार– मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, त्राण, परित्राण, विमुक्ति, बचाव, मोक्षण, रिहाई।
उपाय– युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, चेष्टा, कोशिश, तरीका, उपचार, विधि, जुगत, ढंग, पद्धति, प्रयत्न।
उज्र– ऐतराज, विरोध, आपत्ति।
ऊँचा– तुंग, उच्च, बुलंद, उर्ध्व, उत्ताल, उन्नत, ऊपर, शीर्षस्थ, उच्च कोटि का, बढ़िया, अच्छा, चोटी का, गगनस्पर्शी।
ऊँचाई– बुलंदी, उठान, उच्चता, तुंगता, बुलन्दी।
ऊँचा करना– उन्नत करना, उत्थित करना, ऊपर उठाना।
ऊँघ– तंद्रा, अर्द्ध-निद्रा, झपकी, ऊँघाई।
ऊधम– उत्पात, उपद्रव, दंगा, फ़साद, हुल्लड़, हंगामा, होहल्ला, धमाचौकड़ी।
ऊल–जलूल– अव्यवस्थित, बेढंगा, बेतुका, बेमेल, अक्रमिक, अविचारित, अस्तव्यस्त।
ऊँट– करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया।
ऊखल– ओखली, उलूखल, कूँडी।
ऊसर– अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्या, भूमि।
ऊधम– उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी।
ऊँघना– झपकी लेना, तंद्रिल होना, तंद्राभिभूत होना, अलसाना, सुस्त पड़ना, पलक मारना, निद्रालु होना, अर्द्धनिद्रित होना, औंघाना, झपकी।
ऋक्ष– भालू, रीछ, भीलूक, भल्लाट, भल्लूक।
ऋक्षेश– चंद्रमा, चंदा, चाँद, शशि, राकेश, कलाधर, निशानाथ।
ऋषभ– वृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ।
ऋषि– साधु, महात्मा, मुनि, मनीषी, योगी, मन्त्र द्रष्टा, सूक्तद्रष्टा, तपस्वी।
ऋष्यकेतु– कामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ।
ऋण– कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी।
ऋणी– कर्जदार, देनदार।
ऋतु– रुत, मौसम, मासिक धर्म, रज:स्राव।
ऋतुराज– बहार, मधुमास, वसंत, ऋतुपति, मधुऋतु।
एकतंत्र– राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र।
एकदंत– गणेश, गजानन, विनायक, लंबोदर, विघ्नेश, वक्रतुंड।
एतबार– विश्वास, यकीन, भरोसा।
एकता– मेल, मेलजोल, मेलमिलाप, संगठन, संघ, समानता, बराबरी, सामंजस्य, समन्वय, एकरूपता, एकसूत्रता, एकत्व, संश्रय, सद्भाव, सुमति।
एकरूप– समरूप, तुल्यरूप, अभिन्न, अनुरूप, समानता, सादृश्य, अभेद।
एकांत– निर्जन, सूना, शांत, शून्य, सुनसान, अकेला, एकाकी, तनहा, वीरान, विथावान।
एकांतप्रेमी– एकांतिक, एकांतप्रिय, लज्जालु, लज्जाशील, संकोची, शर्मीला।
एकांतवास– निर्जनवास, गुप्तावास, विजनवास।
एकाग्रता– दत्तचित्तता, लगन शीलता, तन्मयता, तल्लीनता।
एषणा– इच्छा, आकांक्षा, कामना, अभिलाषा, हसरत।
एहसान– कृपा, अनुग्रह, उपकार।
एक करना– एकीकरण करना, सम्मिलित करना, मिलाना, जोड़ना, संघटित करना, संगठन बनाना।
ऐंठ– कड़, दंभ, हेकड़ी, ठसक।
ऐबी– बुरा, खोटा, दुष्ट, अवगुण, गलती, त्रुटि, खामी, खराबी, कमी, अवगुण।
ऐयार– धूर्त, मक्कार, चालाक।
ऐंद्रिक– ऐंद्रिय, इन्द्रियगत, इंद्रिय विषयक, इंद्रियजनित, इंद्रियजन्य।
ऐच्छिक– स्वैच्छिक, वैकल्पिक, इच्छानुसारी।
ऐश– सुख, चैन, आराम, ऐयाशी, विलास, भोग-विलास, व्याभिचार।
ऐहिक– सांसारिक, लौकिक, दुनियावी।
ऐक्य– एकत्व, एका, एकता, मेल।
ओज– तेज, शक्ति, बल, चमक, कांति, दीप्ति, वीर्य।
ओजस्वी– बलवान, बलशाली, बलिष्ठ, पराक्रमी, जोरावर, ताकतवर, शक्तिशाली, शक्तिमान, जोरदार, सशक्त, सबल, वीर्यवान, कांतिवान, दीप्तिमान, तेजस्वी।
ओंठ– ओष्ठ, अधर, लब, रदनच्छद, होठ।
ओला– हिमगुलिका, उपल, करका, बिनौरी, तुहिन, जलमूर्तिका, हिमोपल।
ओस– नीहार, तुषार, तुहिन, निशाजल, शीत, शबनम, कण।
ओछा– अधम, नीच, तुच्छ, कमीना, क्षुद्र, छिछोरा, नगण्य, बुरा, खोटा, छिछला, उथला, घटिया, हलका।
ओझल– अदृश्य, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, छिपा हुआ, गायब, विलुप्त।
ओझाई– अभिचार, पिशाचविद्या, श्मशानतंत्र, इंद्रजाल, मन्त्र, जादू, टोना।
ओट– आड़, परदा, छिपाव, दुराव।
ओढ़ना– पहनना, धारण करना, लपेटना, ढकना।
ओर– दिशा, तरफ, पक्ष, किनारा, छोर, सिरा, अन्त।
ओहार- आवरण, परदा, आच्छादन।
ओंकार- प्रणव, बीज-मंत्र, वेदमाता, ओउम।
ओखली- उलूखल, ऊखल।
औचक– अचानक, यकायक, सहसा।
औरत– स्त्री, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, तिरिया, नारी, वनिता, घरवाली।
औचित्य– उपयुक्तता, तर्कसंगति, तर्कसंगतता।
औलाद– संतान, संतति, आसऔलाद, बाल-बच्चे।
औषधालय– चिकित्सालय, दवाखाना, अस्पताल, हस्पताल, चिकित्सा भवन, शफाखाना।
औजार– उपकरण, यंत्र, हथियार।
और– दूसरा, भिन्न, अन्य, पराया, अधिक ज्यादा, एवं तथा व, के साथ, के अतिरिक्त, के साथ-साथ।
कमल– नलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर।
काक– कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन।
कंगाल– निर्धन, गरीब, रंक, धनहीन।
कंचन– स्वर्ण, सोना, कनक, कुंदन, हिरण्य।
किनारा– तट, तीर, कगार, कूल, साहिल।
किरण– किरन, अंशु, रश्मि, मयूख।
किरीट– ताज, मुकुट, शिरोभूषण।
कंजूस– कृपण, सूम, मक्खीचूस।
कंटक– काँटा, खार, सूल।
कंदरा– गुफा, खोह, विवर, गुहा।
कछुआ– कच्छप, कमठ, कूर्म।
किरण– गभस्ति, रश्मि, अंशु, अर्चि, गो, कर, मयूख, मरीचि, ज्योति, प्रभा।
कामदेव– मदन, मनोज, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पक, पंचशर, मनसिज, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ।
कपड़ा– मयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु, कर, अम्बर, परिधान।
कुबेर– कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज।
किस्मत– होनी, विधि, नियति, भाग्य।
खाना– भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन।
खग– पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू।
खंभा– स्तूप, स्तम्भ, खंभ।
खट्टा– अम्ल, तुर्श, चुक्क।
खेती– कृषि, कृषिकर्म, किसानी, काश्तकारी, काश्त, कृषिकार्य, खेतीबाड़ी।
खेद– ग्लानि, दुःख, रंज, शोक, मनोव्यथा, अनुताप, कचोट, संताप, अफ़सोस, मलाल, रंज।
खत– पत्र, चिट्ठी, पाती, रेखा, लकीर।
खतरनाक– संकटजनक, भयावह, जोखिम का, डरावना, खौफनाक, भयानक, आशंकाप्रद।
खतरा– भय, डर, खौफ, आशंका, खटका, अंदेशा।
खंड– अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा।
खटमल– मत्कुण, खटकीट, खटकीड़ा।
खद्योत– जुगनू, सोनकिरवा, पटबिजना, भगजोगिनी।
छतरी– छत्र, छाता, छत्ता।
छली– छलिया, कपटी, धोखेबाज।
छवि– शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा।
छिन्न–भिन्न– टूटा-फूटा, तितर-बितर, बिखरा, छितराया हुआ, अस्त-व्यस्त।
छीछालेदर– दुर्गति, दुर्दशा, फजीहत, किरकिरी।
छुट्टी– अवकाश, फुर्सत, रुखसत, विश्राम, विराम, कार्यनिवृत।
छाप– ठप्पा, साँचा, मुहर, चिन्ह, निशान, असर, प्रभाव।
छाया– छाँह, छाँव, परछाई, प्रतिबिम्ब, प्रतिकृति, साया, प्रतिच्छाया।
छिछला– अल्पबुद्धि, अल्पमति, तुच्छ, ओछा, उथला, कम गहरा, हल्का।
छानबीन– जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण।
छैला– सजीला, बाँका, शौकीन।
छँटनी– कटौती, छँटाई, काट-छाँट।
जल– मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय।
जहर– गरल, कालकूट, माहुर, विष ।
जगत– संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन।
जीभ– रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान।
जीविका– रोजी-रोटी, रोजी, आजीविका, वृत्ति।
जुल– धोखा, फरेब, दगा, छल।
जनक– तात, बाप, पिता, बप्पा, बापू, वालिद।
जननी– माँ, माता, मम्मी, अम्मा, वालिदा।
जंगल– विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप।
जेवर– गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल।
झरना– उत्स, स्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्त्रवण।
झण्डा– ध्वजा, पताका, केतु।
झींसी– फुहार, जलकण।
झुंड– समूह, गिरोह, समुदाय, जत्था, गण, भीड़, दल, जमघट, टुकड़ी।
झुकाव– प्रवृत्ति, रुझान, रुख।
झंझा– अंधड़, आँधी, बवंडर, झंझावत, तूफान।
झाँसा– दगा, धोखा, फरेब, ठगी।
झींगुर– घुरघुरा, झिल्ली, जंजीरा, झिल्लिका।
टंकार– टंकोर, ध्वनि, झनकार।
टकराना– टक्कर खाना, भिड़ना, चोट खाना, लड़ जाना, ठोकर खाना।
टका– सिक्का, रुपया, धन, द्रव्य।
टोला– मुहल्ला, टोली, पुर, कूचा, उपनगरी, कालोनी।
टोहना– टोह लेना, पता लगाना, खोजना, ढूँढ़ना, अनुसंधान करना।
टक्कर– ठोकर, मुठभेड़, भिडंत, समाघात, धक्का, संघर्ष, बराबरी, सामना, घाटा, हानि।
टपकना– चूना, झरना, रिसना, स्रावित होना।
टहलना– सैर-सपाटा, घूमना, भ्रमण करना, चलना, फिरना।
टाँकना– लगाना, नत्थी करना, जोड़ना, सिलाई करना, अटकाना, जोड़ना।
ठंडा– शीतल, सर्द, शांत, गम्भीर, सुस्त, मंद, धीमा, उदासीन, भावहीन।
ठगना– छलना, धोखा देना, चकमा देना, भुलावा, लूटना, लूट लेना, चूना लगाना, ऐंठना।
ठगी– कपट, मायाजाल, छल, बेईमानी, धोखेबाजी, उचक्कापन, जालासाजी।
ठग– छली, छलिया, फ़रेबी, वंचक, धूर्त, धोखेबाज।
ठाँव– स्थान, जगह, ठिकाना।
ठिंगना– बौना, वामन, नाटा।
ठीक– उपयुक्त, उचित, मुनासिब।
ठेठ– निपट, निरा, बिल्कुल।
ठसक– नखर, चोंचला, मान, अभिमान, शान, गर्व, घमंड।
ठहरना– रुकना, थमना, टिकना, विराम, स्थित होना, प्रतीक्षा करना, इंतजार करना।
ठाट– तड़क-भड़क, शोभा, सजावट, आयोजन, तैयारी, व्यवस्था, प्रबंध, झुंड, दल, समूह।
डकारना– डकार लेना, गरजना, दहाड़ना।
डगमगाना– डावाँडोल होना, अस्थिर होना, काँपना, हिलना, लड़खड़ाना, थरथराना, विचलित होना।
डफला– डफ, चंग, खंजरी।
डोरा– धागा, डोर, तागा, सूत्र, सूत, ताँत, सूता, रस्सी।
डोरी– डोर, रस्सी, सुतली, ताँत, जेवरी।
डंडा– सोंटा, छड़ी, लाठी।
डाली– भेंट, उपहार।
डरा हुआ– आशंकित, आतंकित, भयभीत, भयग्रस्त, त्रस्त।
डसना– डंक मारना, डाँस मारना, काटना, दंश।
डब्बा– डिब्बा, ढक्कनदार, बर्तन, केस, कम्पार्टमेन्ट।
डरना– भयभीत होना, त्रास पाना, आतंकित होना, भय खाना, त्रस्त होना।
ढब– ढंग, रीति, तरीका, ढर्रा।
ढाँचा– पंजर, ठठरी।
ढीठ– धृष्ट, उद्दंड, निर्लल्ज, हठी, जिद्दी, मुँहजोर, दुस्साहसी।
ढोंग– पाखंड, प्रपंच, कपट, छल, छिपाव, ढोंगबाजी।
ढोंगी– पाखंडी, धूर्त, छली, रंगा, सियार, बगुलाभगत।
ढीला–ढाला– शिथिलता, आलसी, सुस्ती, अतत्परता।
ढूँढ– खोज, तलाश।
ढँग– रीति, रचना, बनावट, ढाँचा, युक्ति, उपाय, आचरण, व्यवहार, चाल-ढाल, पहचान, अवस्था, दशा, तौरतरीका।
तालाब– सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, ह्रद, पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग।
तोता– सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, रक्ततुण्ड, दाड़िमप्रिय।
तरुवर– वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप।
तरुण– युवक, युवा, जवान, नौजवान।
तरुणाई– युवावस्था, यौवन, जवानी, जोबन।
तंबू– शामियाना, डेरा, छोलदारी, खेमा।
तकरार– विवाद, लड़ाई, झगड़ा, कहासुनी, कटुवार्ता, संघर्ष।
तकदीर– किस्मत, मुकद्दर, नसीब, भाग्य, प्रारब्ध।
तट– कगार, किनारा, कूल, तीर, साहिल।
तटिनी– नदी, सरिता, दरिया, सलिला, तरंगिणी।
तलवार– असि, कृपाण, करवाल, खड्ग, शमशीर चन्द्रहास।
तरकस– तूण, तूणीर, त्रोण, निषंग, इषुधी।
तामरस– कमल, पंकज, सरसिज, नीरज, पुण्डरीक, इन्दीवर।
तिमिर– तम, अंधकार, अंधेरा, तमिस्त्रा।
थोड़ा– अल्प, न्यून, जरा, कम।
थाती– जमापूँजी, धरोहर, अमानत।
थाक– ढेर, समूह।
थपेड़ा– थप्पड़, चपेट, तमाचा, झापड़, चाँटा, धक्का, टक्कर।
थाह– अंत, सीमा, हद, पता, परिचय, जानकारी, अंदाज।
थोबड़ा– मुखड़ा, मुँह, थूथन।
थंभ– खंभ, खंभा, स्तम्भ।
थप्पड़– तमाचा, झापड़।
थकान– थकावट, श्रांति, थकन, परिश्रांति, क्लांति।
दूध– दुग्ध, दोहज, पीयूष, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य।
दास– नौकर, चाकर, सेवक, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर।
दासी– परिचारिका, अनुचरी, बाँदी, नौकरानी।
दुष्ट– पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर।
दाँत– दशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर।
दर– भाव, मूल्य, रेट, कीमत।
दरख्त– वृक्ष, तरु, पेड़, विटप, द्रुम।
दरियादिल– उदार, दानी, दानशील, फ़राख़दिल।
दरीचा– खिड़की, गवाक्ष, झरोखा।
दुःख– पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, संकट, क्लेश, यातना, यन्तणा, शोक, खेद, पीर।
देवता– सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, अदितिनंदन, अमर्त्य, अस्वप्न, आदितेय, दैवत, लेख, अजर, विबुध।
द्रव्य– धन, वित्त, सम्पदा, विभूति, दौलत, सम्पत्ति।
दैत्य– असुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस।
धन– दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त।
धरती– धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा।
धंधा– आजीविका, उद्योग, कामधंधा, व्यवसाय।
धनंजय– अर्जुन, सव्यसाची, पार्थ, गुड़ाकेश, बृहन्नला।
धनु– धनुष, पिनाक, शरासन, कोदंड, कमान, धनुही।
धराधर– पर्वत, पहाड़, शैल, मेरु, महीधर, भूधर।
धराधीश– सम्राट, शहंशाह, नृप, नरेश, महीप, महीपति।
धात्री– धाय, उपमाता, आया, दाई।
धान– चावल, चाउर, तंदुल, शालि, व्रीहि।
धी– अक्ल, दिमाग, बुद्धि, मति, प्रज्ञा, मेधा, विवेक।
धीरज– सब्र, संतोष, तसल्ली, धैर्य, दिलासा।
धुंध– कोहरा, कुहासा, नीहार।
धुन– लगन, झुकाव, लगाव, तरंग, लहर, मौज।
धूम– हल्ला, ठाटबाट, समारोह, उत्सव, आयोजन, चहल-पहल।
धूल– गर्द, धूलि, रेणु।
धृष्ट– निर्लल्ज, बेहया, ढीठ, उद्दंड, गुस्ताख़।
नदी– तनूजा, सरित, शौवालिनी, स्रोतस्विनी, आपगा, निम्रगा, कूलंकषा, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी।
नौका– नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, तरी, पतंग।
नाग– विषधर, भुजंग, अहि, उरग, काकोदर, फणीश, सारंग, व्याल, सर्प, साँप।
नर्क– यमलोक, यमपुर, नरक, यमालय।
नंदिनी– बेटी, पुत्री, अंगजा, तनुजा, सुता, धी, दुहिता।
नक्षत्र– उडु, तारिका, नखत, जुन्हाई।
नसैनी– जीना, सीढ़ी, सोपान।
नाऊ– हज्जाम, हजाम, क्षौरकार, नाई, नाऊठाकुर।
निवेदन– विनय, अनुनय, विनती, प्रार्थना, गुजारिश, इल्तजा।
निशा– रात्रि, रैन, रात, निशि, विभावरी।
नंगा– नग्न, वस्त्रहीन, दिगम्बर, निर्लल्ज, बेशर्म, दुष्ट, लुच्चा।
नंदन– लड़का, पुत्र, बेटा, स्वर्ग, सुरवाटिका, देव, उपवन।
नाम– संज्ञा, अभिख्या, अभिधान, शीर्षक, प्रसिद्धि, ख्याति, यश, कीर्ति।
नामी– विख्यात, प्रख्यात, प्रसिद्धि, मशहूर, लब्धप्रतिष्ठ, विश्रुत।
निजी– व्यक्तिगत, अपना, खुद का।
निडर– निर्भय, निर्भीक, निःशंक, दिलेर, साहसी, हिम्मती, दिलावर, धृष्ट, ढीठ, उद्दंड।
पति– भर्ता, वल्लभ, स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र।
पत्नी– भार्या, दारा, बेगम, कलत्र, प्राणप्रिया, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, जोरू, वामांगिनी।
पेड़– तरु, द्रुम, वृक्ष, पादप, रुक्ष।
पैर– पाँव, पद, चरण, पाद, पग।
पंक– कीचड़, कीच, कर्दम, चहला।
पक्षी– खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, विहग, परिन्दा, शकुन्त, अण्डज, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर।