Pita Shabd Roop:- नमस्कार दोस्तों, संस्कृत में शब्द रूप कैंसे सीखें यह सवाल आप सभी जिज्ञासुओं के मन में अवश्य होता है। आप किसी कक्षा जैसे कि 7, 8, 9 में पढ़ते हैं तो आपकों Pitra Shabd Roop को याद करना अति अनिवार्य हैं। विभिन्न शब्द रूप इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। पितृ शब्द विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। पितृ शब्द रूप की शृंखला में आज Pitra Shabd Roop in Sanskrit प्रस्तुत कर रहे हैं। पितृ शब्द रूप बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।
पितृ (पिता) शब्द ऋकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी ऋकारान्त पुल्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- कर्तृ, भ्रातृ, नृ (ना, नर, मनुष्य), नेतृ (नेता), दातृ, धातृ (धाता), वक्तृ आदि।
पिता शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Pita Shabd Roop in Sanskrit
पितृ शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | पिता | पितरौ | पितरः |
द्वितीया | पितरम् | पितरौ | पितॄन् |
तृतीया | पित्रा | पितृभ्याम् | पितृभिः |
चतुर्थी | पित्रे | पितृभ्याम् | पितृभ्यः |
पंचमी | पितुः | पितृभ्याम् | पितृभ्यः |
षष्ठी | पितुः | पित्रोः | पितॄणाम् |
सप्तमी | पितरि | पित्रोः | पितृषु |
सम्बोधन | हे पितः! | हे पितरौ! | हे पितरः! |
![Pita Shabd Roop in Sanskrit | पिता (पितृ) शब्द रूप - ऋकारान्त पुल्लिंग 1 Pitra Shabd Roop in Sanskrit](https://www.gk-help.com/wp-content/uploads/2023/01/Pitra-Shabd-Roop-in-Sanskrit--1024x576.jpg)
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से पितृ शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।