नमस्कार दोस्तों, हम यहाँ पर आपके लिए संस्कृत शब्द रूप से बने Anya Napunsakling Shabd Roop in Sanskrit को लेकर प्रस्तुत हुए है। संस्कृत भाषा में वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द के रूप बनते है। वाक्य के लिए एक शब्द के कई रूप हो सकते है। अन्य (दूसरा) शब्द सर्वनाम संज्ञा शब्द है। इसके रूप तीनों लिंगों में होते हैं। यहाँ हम अन्य शब्द के नपुंसकलिंङ्ग् में रूप दें रहें हैं। सर्व (सभी) नामों (संज्ञा-शब्दों) के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को ‘सर्वनाम-शब्द’ कहते हैं। संस्कृत-व्याकरण में प्रमुख सर्वनाम शब्दों हैं, जैसे- अस्मद्, इतर, युष्मद्, इदम्, ईदृश्, उभ, अदस्, उभय, यद्, किम्, एतद्, भवत्, कतिपय, तद्, सर्व आदि।
अन्य शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Anya Napunsakling Shabd Roop in Sanskrit
अन्य शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | अन्यत् | अन्ये | अन्यानि |
द्वितीया | अन्यत् | अन्ये | अन्यानि |
तृतीया | अन्येन | अन्याभ्याम् | अन्यैः |
चतुर्थी | अन्यस्मै | अन्याभ्याम् | अन्येभ्यः |
पंचमी | अन्यस्मात् | अन्याभ्याम् | अन्येभ्यः |
षष्ठी | अन्यस्य | अन्ययोः | अन्येषाम् |
सप्तमी | अन्यस्मिन् | अन्ययोः | अन्येषु |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से अन्य शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।