दोस्तों आज के इस ब्लोग्स में Kum kum Syrup के फायदे, उपयोग और नुकसान की पुरी व सटीक जानकारी बताएंगे। आजकल महिलाओ में कमर दर्द, लिकोरिया, खून की कमी, अनियमित मासिक धर्म, मासिक धर्म के समय होने वाला दर्द आदि अनेक बीमारिया देखने को मिलती है। इन सभी बीमारियों से निज़ात पाने के लिए आप Kum kum Syrup का उपयोग कर सकते हो। Kum kum Syrup Olefia Biopharma Ltd. कंपनी द्वारा बनाया गया एक आयुर्वेदिक Syrup है। kum kum सिरप का उपयोग मुख्य रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य सुंदर व फिट रहने के लिए किया जाता है। आइये इस लेख के द्वारा Kum kum Syrup के क्या-क्या फायदे होते है, के बारे में जानते है।

Health Tips in Hindi 2023 : हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Table of Contents
कुम-कुम सिरप के फायदे व उपयोग
महिलाओ के स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए इस हर्बल Kum kum Syrup का प्रयोग पूरी तरह सुरक्षित है। महिलाओं को स्वास्थ्य एवं फिट रहने के लिए यह Syrup बहुत ही फायदेमंद है कुमकुम सिरप के फायदे निम्नलिखित हैं:-
मासिक धर्म महामारी को ठीक करने के लिए कुमकुम सिरप के फायदे:
अक्सर महिलाओ को पीरियड्स समय पर नहीं होना या फिर देरी से होना या फिर अधिक दिनों तक होना आदि अनेक समस्याओ से जूझना पड़ता है। ये सब समस्याएं महिलाओं में होने वाली शारीरिक कमजोरी और अनियमित हारमोंस की वजह से पीरियड्स समय पर नहीं होते है। महिलाओ को इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए Kum kum Syrup का इस्तेमाल करना चाहिए। Kum kum Syrup से महिलाओ में शारीरिक कमजोरी और अनियमित हारमोंस की कमी दूर होगी और पीरियड्स भी समय पर होंगे तथा नियमित समय पर रुकने लगता है।
अनियमित हारमोंस की समस्या के लिए कुमकुम सिरप के फायदे
अक्सर महिलाओ में गलत खानपान की वजह से हार्मोन्स अनबेलेंस हो जाते है। जिसके कारण महिलाओ में कई समस्याएं उत्पन हो जाती है। जैसे पीरियड्स समय पर नहीं होना या फिर देरी से होना या फिर अधिक दिनों तक होना, चेहरे पर झुर्रिया पड़ जाना या फिर चेहरे पर कील-मुँहासे का होना या फिर चेहरे पर दाग-धब्बे का होना, शरीर में सुस्ती रहना आदि। इन समस्याओ के लिए महिलाओं को Kum kum Syrup का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि कुमकुम सिरप महिलाओं में होने वाले हारमोंस के बदलाव को नियमित रखने के लिए बहुत ही फायदा प्रदान करता है।
कमर कटना की समस्या को दूर करने में कुमकुम सिरप के फायदे
लिकोरिया या कमर कटना एक ऐसी बीमारी है। जिसमे महिलाओ को पीरियड्स से पहले या बाद में महिला की योनि से सफेद, पीला, हल्का नीला या लाल रंग का चिपचिपा और बदबूदार पदार्थ का स्राव होता है। इसे समस्या को सफेद पानी की बीमारी भी कहते है। कुमकुम सिरप एक आयुर्वेदिक तत्वों से बना सिरप है और जिन महिलाओं को कमर कटना की समस्या है उनके लिए यह बहुत ही उपयोगी है क्योंकि कमर कटना का दर्द बहुत ही भयानक होता है।
खून की कमी को दूर करने के लिए कुमकुम सिरप के फायदे
जो महिलाएं एनीमिया बीमारी से ग्रस्त है और उनके शरीर में खून की कमी है। उनके लिए कुमकुम सिरप बहुत ही फायदेमंद है। खून की कमी को दूर करने के लिए कुमकुम सिरप का इस्तेमाल कम से कम महिलाओं को 5 से 7 महीने लगातार करना होगा। कई बार महिलाओ में खून की अनियमित पीरियड्स के कारण भी होती है। इस लिए महिलाओ के लिए Kum kum Syrup एक बहुत ही फायदेमंद आयुर्वेदिक Syrup है।
नलों में सूजन व पेडू के दर्द को दूर करता है कुमकुम सिरप
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं के पेट में दर्द व नलों में सूजन होना एक आम बात है। और महिलाओ में पीरियड्स के दौरान पेट दर्द व नलों में सूजन व पेडू के दर्द रहता है। Kum kum Syrup का इस्तेमाल करने से आपको बहुत अच्छा फायदा देखने को मिलेगा कुमकुम सिरप नलों की सूजन को दूर करता है और पेडू के दर्द को कम करता है।
कुम-कुम सिरप में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री (Ingredients used in kumkum syrup)
Kum kum Syrup एक आयुर्वेदिक Syrup है। यह सामग्री प्रीति 10ml कुमकुम सिरप में आयुर्वेदिक औषधियों का मिश्रण किया गया है। इसमें निम्लिखित सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है:-
क्रम-संख्या | आयुर्वेदिक औषधि | मात्रा |
1. | जीवंती | 50mg |
2. | नागकेसर | 40mg |
3. | गिलोय | 25mg |
4. | दारुहरिद्रा | 15mg |
5. | अशोक छाल | 100mg |
6. | लोध्र छाल | 100mg |
7. | सतावर | 100mg |
8. | अजवाइन | 50mg |
9. | पुनर्नवा | 50mg |
10. | अश्वगंधा | 50mg |
11. | चित्रक | 20mg |
12. | धनिया | 20mg |
13. | काला जीरा | 50mg |
14. | बाला | 50mg |
15. | त्रिकाटू | 25mg |
कुम-कुम सिरप के नुकसान (Disadvantages of Kumkum Syrup)
दोस्तों Kum kum Syrup के नुकसान (Disadvantages of Kumkum Syrup) तो अभी तक देखने नहीं मिले है। क्योकि कुमकुम सिरप एक आयुर्वेदिक तत्वो से निर्मित सिरप है और आप सभी को पता ही होगा कि आयुर्वेदिक के बहुत कम नुकसान होते हैं। लेकिन आपको कुछ साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं जैसे उल्टी, एलर्जी, दांतो का रंग काला होना आदि अगर आपको ज्यादा समस्या देखने को मिले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
कुम-कुम सिरप का सेवन विधि (How to consume Kum Kum Syrup)
किसी भी सामान्य महिला को Kum kum Syrup का इस्तेमाल दिन में दो बार 15-15ml की खुराक लेनी चाहिए। लेकिन हर महिलाओ को डॉक्टर की सलाह पर ही बतायी गई डोज़ के अनुसार Kum kum Syrup का सेवन करना चाहिए। कुमकुम सिरप को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि Kum kum Syrup का इस्तेमाल महिलाओं को लगातार 4 से 5 महीने तक करना चाहिए। तब ही जाकर इसके फायदे देखने को मिलेंगे।
Kum kum सिरप के उपयोग से संबंधित सावधानियां (Precautions Regarding the Use of Kum kum Syrup)
- अगर आप Kum kum सिरप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो धूम्रपान का उपयोग नहीं करे या सीमित मात्रा में करें।
- Kum kum Syrup का उपयोग दिन में दो से अधिक बार नहीं करना चाहिए।
- Kum kum Syrup का उपयोग करने के दौरान शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
- Kum kum Syrup का उपयोग हमें सुबह-शाम निश्चित समय पर ही करना चाहिए।
- Kum kum Syrup का इस्तेमाल केवल महिलाओं के लिए ही करना चाहिए।
- Kum kum सिरप का उपयोग डॉक्टर के द्वारा बताए गयी मात्रा के अनुसार ही डॉज लेनी चाहिए।
Kum kum Syrup कहाँ से खरीदें?
दोस्तों अब बात आती है कि Kum kum Syrup कहाँ से खरीदें? इसे आप ऑनलइन फ्लिपकार्ट या फिर अमेजॉन पर खरीद सकते हो। इसके अलावा मार्किट में किसी भी मेडिकल स्टोर से भी खरीद सकते है।
लोगो द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न:-
क्या Kum kum सिरप का इस्तेमाल करने के दौरान नशीले पदार्थो का सेवन कर सकते है?
Ans. जी नहीं। Kum kum सिरप का इस्तेमाल करने के दौरान नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको हानि हो सकती है।
Kum kum Syrup का दिन में कितनी बार उपयोग कर सकते है?
Kum kum Syrup का उपयोग दिन में दो से अधिक बार नहीं करना चाहिए।