Etat Pulling Shabd Roop in Sanskrit – व्याकरण में ज्यादातर इस्तेमाल या पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं। आप किसी कक्षा जैसे कि 7, 8, 9 में पढ़ते हैं तो आपकों इन शब्द रूप को याद करना अति अनिवार्य हैं। एतद् (यह) शब्द रूप काफी ज्यादा पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं। किसी भी Exam में, यदि संस्कृत Subject हैं तो आपसे एतद् (यह) शब्द रूप से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। एतद् (यह) शब्द सर्वनाम संज्ञा शब्द है। इसके रूप तीनों लिंगों में होते हैं। यहाँ हम एतद् शब्द के पुल्लिङ्ग् में रूप दें रहें हैं। सर्व (सभी) नामों (संज्ञा-शब्दों) के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को ‘सर्वनाम-शब्द’ कहते हैं। संस्कृत-व्याकरण में प्रमुख सर्वनाम शब्दों हैं, जैसे- अस्मद्, अन्य, इतर, अदस्, इदम्, उभय, उभ, किम्, तद्, कतिपय, भवत्, युष्मद्, यद्, सर्व आदि।
एतद् (यह) शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Etat Pulling Shabd Roop in Sanskrit
एतद् (यह) शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | एषः | एतौ | एते |
द्वितीया | एनम् / एतम् | एनौ / एतौ | एनान् / एतान् |
तृतीया | एनेन / एतेन | एताभ्याम् | एतैः |
चतुर्थी | एतस्मै | एताभ्याम् | एतेभ्यः |
पंचमी | एतस्मात् | एताभ्याम् | एतेभ्यः |
षष्ठी | एतस्य | एनयोः / एतयोः | एतेषाम् |
सप्तमी | एतस्मिन् | एनयोः / एतयोः | एतेषु |
![Etat Pulling Shabd Roop in Sanskrit | एतद् (यह) शब्द रूप - सर्वनाम 1 Etat Pulling Shabd Roop](https://www.gk-help.com/wp-content/uploads/2023/01/Etad-Pulling-Shabd-Roop-in-Sanskrit-1024x576.png)
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से एतद् (यह) शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।