नमस्कार दोस्तों, हम यहाँ पर आपके लिए संस्कृत शब्द रूप से बने Etat Striling Shabd Roop in Sanskrit को लेकर प्रस्तुत हुए है। अक्सर कक्षा 6,7,8,9,10 के विद्यार्थियों को एतद् (यह) शब्द रूप के बारे में पूछा जाता है। संस्कृत भाषा में वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द के रूप बनते है। वाक्य के लिए एक शब्द के कई रूप हो सकते है। एतद् (यह) का शब्द रूप क्या होता है जैसा कि बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि एतद् (यह) का शब्द रूप क्या होता है इसलिए जिन लोगों को नहीं पता वह लोग घबराए ना क्योंकि हम अपने इस पोस्ट में इसी के बारे में बताने वाले हैं कि एतद् (यह) का शब्द रूप क्या होगा जिसे पढ़कर आप लोग आसानी से जान सकते हैं।
एतद् (यह) शब्द सर्वनाम संज्ञा शब्द है। इसके रूप तीनों लिंगों में होते हैं। यहाँ हम एतद् शब्द के स्त्रीलिङ्ग में रूप दें रहें हैं। सर्व (सभी) नामों (संज्ञा-शब्दों) के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को ‘सर्वनाम-शब्द’ कहते हैं। संस्कृत-व्याकरण में प्रमुख सर्वनाम शब्दों हैं, जैसे- अन्य, इतर, उभ, उभय, तद्, अस्मद्, किम्, भवत्, इदम्, यद्, अदस्, युष्मद्, कतिपय, सर्व आदि।
एतद् (यह) शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Etat Striling Shabd Roop in Sanskrit
एतद् (यह) शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | एषा | एते | एताः |
द्वितीया | एनाम् / एताम् | एने / एते | एनाः / एताः |
तृतीया | एनया / एतया | एताभ्याम् | एताभिः |
चतुर्थी | एतस्यै | एताभ्याम् | एताभ्यः |
पंचमी | एतस्याः | एताभ्याम् | एताभ्यः |
षष्ठी | एतस्याः | एनयोः / एतयोः | एतासाम् |
सप्तमी | एतस्याम् | एनयोः / एतयोः | एतासु |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से एतद् (यह) शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।