Vidvas Shabd Roop in Sanskrit – नमस्कार दोस्तों, व्याकरण में ज्यादातर इस्तेमाल या पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं।आप किसी कक्षा जैसे कि 7, 8, 9 में पढ़ते हैं तो आपकों इन शब्द रूप को याद करना अति अनिवार्य हैं। विद्वस् शब्द रूप काफी ज्यादा पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं।किसी भी exam में, यदि संस्कृत subject हैं तो आपसे विद्वस् शब्द रूप से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। विद्वस् एक सकारान्त पुल्लिङ्ग् शब्द और किसी भी कक्षा जैसे 6, 7, 8, 9 और भी Board exam में विद्वस् शब्द रूप से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इस शब्द रूप को याद करना आपके लिए अनिवार्य हो जाता है। विद्वस् (विद्वान) शब्द सकारान्त पुल्लिङ्ग् संज्ञा शब्द है। सभी सकारान्त पुल्लिङ्ग् संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- तस्थिवस्, चन्द्रमस्, वेधस्, नभस्, श्रेयस् आदि।
विद्वस् शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Vidvas Shabd Roop in Sanskrit
विद्वस् शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | विद्वान् | विद्वांसौ | विद्वांसः |
द्वितीया | विद्वांसम् | विद्वांसौ | विदुषः |
तृतीया | विदुषा | विद्वद्भ्याम् | विद्वद्भिः |
चतुर्थी | विदुषे | विद्वद्भ्याम् | विद्वद्भ्यः |
पंचमी | विदुषः | विद्वद्भ्याम् | विद्वद्भ्यः |
षष्ठी | विदुषः | विदुषोः | विदुषाम् |
सप्तमी | विदुषि | विदुषोः | विद्वत्सु |
सम्बोधन | हे विद्वन्! | हे विद्वांसौ! | हे विद्वांसः! |
![Vidvas Shabd Roop in Sanskrit | विद्वस् (विद्वान) शब्द रूप - सकारान्त पुल्लिङ्ग् 1 Vidvas Shabd Roop](https://www.gk-help.com/wp-content/uploads/2023/01/Vidvas-Shabd-Roop-1024x576.png)
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से विद्वस् शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।