बच्चो इस लेख में हम जननी शब्द के रूप जानेंगे। इससे पहले वाले लेख में हमने Janani Shabd Roop बताये थे। जननी शब्द रूप संस्कृत व्याकरण में ज्यादातर इस्तेमाल या पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं। आप किसी कक्षा जैसे कि 7, 8, 9 में पढ़ते हैं तो आपकों इन शब्द रूप को याद करना अति अनिवार्य हैं। जननी शब्द रूप काफी ज्यादा पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं। किसी भी exam में, यदि संस्कृत subject हैं तो आपसे जननी शब्द रूप से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। जननी शब्द इकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द होता है, और सभी इकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्दों के रूप इसी प्रकार बनाये जाते हैं।
Janani Shabd ईकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी ईकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- काली, गोपी, जगती, गौरी, तरी, धात्री, धी, देवी, नगरी, गृहिणी, आदि।
जननी शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Janani Shabd Roop in Sanskrit
जननी शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | जननी | जनन्यौ | जनन्यः |
द्वितीया | जननीम् | जनन्यौ | जननीः |
तृतीया | जनन्या | जननीभ्याम् | जननीभिः |
चतुर्थी | जनन्यै | जननीभ्याम् | जननीभ्यः |
पंचमी | जनन्याः | जननीभ्याम् | जननीभ्यः |
षष्ठी | जनन्याः | जनन्योः | जननीनाम् |
सप्तमी | जनन्याम् | जनन्योः | जननीषु |
सम्बोधन | हे जननि! | हे जनन्यौ! | हे जनन्यः! |
![Janani Shabd Roop in Sanskrit | जननी शब्द रूप - ईकारान्त स्त्रीलिंग 1 Janani Shabd Roop](https://www.gk-help.com/wp-content/uploads/2023/01/Janani-Shabd-Roop-1024x576.png)
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से जननी शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।