नमस्कार दोस्तों, हम यहाँ पर आपके लिए संस्कृत शब्द रूप से बने Gati Shabd Roop in Sanskrit को लेकर प्रस्तुत हुए है। अक्सर कक्षा 6,7,8,9,10 के विद्यार्थियों को गति शब्द रूप के बारे में पूछा जाता है। संस्कृत भाषा में वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द के रूप बनते है। वाक्य के लिए एक शब्द के कई रूप हो सकते है। गति शब्द इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं।
जैसे- कीर्ति, प्रीति, बुद्धि, भक्ति, पङ्क्ति, कृति, जाति, प्रकृति, प्राप्ति, नीति, भूमि, मति, तिथि, मुक्ति, युवति, मूर्ति, रुचि, रीति, रात्रि, शक्ति, स्तुति, श्रुति, स्मृति आदि।
गति शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Gati Shabd Roop in Sanskrit
गति शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | गतिः | गती | गतयः |
द्वितीया | गतिम् | गती | गतीः |
तृतीया | गत्या | गतिभ्याम् | गतिभिः |
चतुर्थी | गत्यै / गतये | गतिभ्याम् | गतिभ्यः |
पंचमी | गत्याः / गतेः | गतिभ्याम् | गतिभ्यः |
षष्ठी | गत्याः / गतेः | गत्योः | गतीनाम् |
सप्तमी | गत्याम् / गतौ | गत्योः | गतिषु |
सम्बोधन | हे गते! | हे गती! | हे गतयः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से गति शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।
Muni Shabd Roop | Nadi Shabd Roop | Yushmad Shabd Roop |
Kim Shabd Roop | Sadhu Shabd Roop | Fal Shabd Roop |
Guru Shabd Roop | Bal Shabd Roop | Rama Sabdh Roop |