Hari Shabd Roop in Sanskrit व्याकरण में ज्यादातर इस्तेमाल या पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं। आप किसी कक्षा जैसे कि 7, 8, 9 में पढ़ते हैं तो आपकों इन शब्द रूप को याद करना अति अनिवार्य हैं। हरि शब्द रूप काफी ज्यादा पूछा जाने वाला शब्द रूप हैं। किसी भी exam में, यदि संस्कृत subject हैं तो आपसे हरि शब्द रूप से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं।
हरि शब्द इकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी इकारान्त पुल्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- सखि, कवि, गिरि, तिथि, जलधि, बलि, पाणि, मुनि, रवि, राशि, रश्मि, अग्नि, कपि, विधि, सन्धि, ऋषि, अरि, पति, अतिथि, भूपति, आदि। हरि एक इकारान्त पुलिंग शब्द और किसी भी कक्षा जैसे 6, 7, 8, 9 और भी हरि शब्द रूप से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इस शब्द रूप को याद करना आपके लिए अनिवार्य हो जाता हैं।
हरि शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Hari Shabd Roop in Sanskrit
हरि शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | हरिः | हरी | हरयः |
द्वितीया | हरिम् | हरी | हरीन् |
तृतीया | हरिणा | हरिभ्याम् | हरिभिः |
चतुर्थी | हरये | हरिभ्याम् | हरिभ्यः |
पंचमी | हरेः | हरिभ्याम् | हरिभ्यः |
षष्ठी | हरेः | हर्योः | हरीणाम् |
सप्तमी | हरौ | हर्योः | हरिषु |
सम्बोधन | हे हरे! | हे हरी! | हे हरयः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से हरि शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।
जन शब्द रूप | Dev Shabd Roop | Kavi Shabd Roop |
Lata Shabd Roop | Pita Shabd Roop | Rajan Shabd Roop |
Asmad Shabd Roop | Etat Shabd Roop | Bhavat Shabd Roop |
Ram Shabd Roop | Ka Shabd Roop | Mati Shabd Roop |