Adhyapak Shabd Roop in Sanskrit: – अध्यापक शब्द अजन्त (अकारांत) पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी पुल्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनाते है जैसे- असुर, ईश्वर, छात्र, सूर्य, मानव, देव, बालक, राम, वृक्ष, भक्त, ब्राह्मण, शिव, सुर, अश्व, अध्याय, लोक, वृषभ, वानर, शिष्य, शूद्र, गज, दिवस, आदि। अध्यापक शब्द (शिक्षक, अध्यापक, Teacher, गुरु): अध्यापक शब्द के अकारांत पुल्लिंग शब्द के शब्द रूप, अध्यापक (Adhyaapak) शब्द के अंत में “अ” की मात्रा का प्रयोग हुआ इसलिए यह अकारांत हैं। अतः Adhyaapak Shabd के Shabd Roop की तरह अध्यापक जैसे सभी अकारांत पुल्लिंग शब्दों के शब्द रूप (Shabd Roop) इसी प्रकार बनाते है।
अध्यापक शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Adhyapak Shabd Roop in Sanskrit
अध्यापक शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | अध्यापकः | अध्यापकौ | अध्यापकाः |
द्वितीया | अध्यापकम् | अध्यापकौ | अध्यापकान् |
तृतीया | अध्यापकेन | अध्यापकाभ्याम् | अध्यापकैः |
चतुर्थी | अध्यापकाय | अध्यापकाभ्याम् | अध्यापकेभ्यः |
पंचमी | अध्यापकात् / अध्यापकाद् | अध्यापकाभ्याम् | अध्यापकेभ्यः |
षष्ठी | अध्यापकस्य | अध्यापकयोः | अध्यापकानाम् |
सप्तमी | अध्यापके | अध्यापकयोः | अध्यापकेषु |
सम्बोधन | हे अध्यापक! | हे अध्यापकौ! | हे अध्यापकाः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से अध्यापक शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।