Amba Shabd Roop in Sanskrit – अम्बा शब्द आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- जरा, रमा, निशा, सीता, लता, अजा, अयोध्या, बाला, राधा, अध्यापिका, माला, नासिका, अवस्था, आदि। अम्बा शब्द (माता, जननी, माँ, अम्मा): अम्बा शब्द के आकारान्त स्त्रीलिङ्ग शब्द के शब्द रूप, अम्बा शब्द के अंत में ‘आ’ की मात्रा का प्रयोग हुआ इसलिए यह आकारान्त हैं। अतः Amba Shabd के Shabd Roop की तरह अम्बा जैसे सभी आकारान्त स्त्रीलिङ्ग शब्दों के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है।
अम्बा शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Amba Shabd Roop in Sanskrit
अम्बा शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | अम्बा | अम्बे | अम्बाः |
द्वितीया | अम्बाम् | अम्बे | अम्बाः |
तृतीया | अम्बया | अम्बाभ्याम् | अम्बाभिः |
चतुर्थी | अम्बायै | अम्बाभ्याम् | अम्बाभ्यः |
पंचमी | अम्बायाः | अम्बाभ्याम् | अम्बाभ्यः |
षष्ठी | अम्बायाः | अम्बयोः | अम्बानाम् |
सप्तमी | अम्बायाम् | अम्बयोः | अम्बासु |
सम्बोधन | हे अम्ब! | हे अम्बे! | हे अम्बाः! |
![Amba Shabd Roop in Sanskrit | अम्बा शब्द रूप - आकारान्त स्त्रीलिंग 1 Amba Shabd Roop](https://www.gk-help.com/wp-content/uploads/2023/01/Amba-Shabd-Roop-1024x576.png)
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से अम्बा शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।