Balika Shabd Roop in Sanskrit – बालिका शब्द आकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा है। सभी आकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा का शब्द रूप एक प्रकार से ही बनता है। आकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा के उदाहरण :- जरा, बाला, राधा, लता, अजा, माला, सीता, नासिका, अवस्था, अहिंसा, आज्ञा, इच्छा, उमा, कन्या, रमा, कविता, कला, निशा, कृपा, क्षमा, गायिका, कोकिला (कोयल), अध्यापिका, अयोध्या, अम्बा, गीता, कक्षा, क्रीडा, आदि। आकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा शब्द :- वह संज्ञा शब्द जिनका लिंग स्त्रील्लिंग हो तथा उनके उच्चारण के अंत में आ स्वर की ध्वनि निकले उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं।
बालिका शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Balika Shabd Roop in Sanskrit
बालिका शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | बालिका | बालिके | बालिकाः |
द्वितीया | बालिकाम् | बालिके | बालिकाः |
तृतीया | बालिकया | बालिकाभ्याम् | बालिकाभिः |
चतुर्थी | बालिकायै | बालिकाभ्याम् | बालिकाभ्यः |
पंचमी | बालिकायाः | बालिकाभ्याम् | बालिकाभ्यः |
षष्ठी | बालिकायाः | बालिकयोः | बालिकानाम् |
सप्तमी | बालिकायाम् | बालिकयोः | बालिकासु |
सम्बोधन | हे बालिके! | हे बालिके! | हे बालिकाः! |

बालिका शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में, हिंदी अर्थ के साथ नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | बालिका (बालिका, बालिका ने) | बालिके (दो बालिकाऍ, दो बालिकाओं ने) | बालिकाः (अनेक बालिकाऍ, अनेक बालिकाओं ने) |
द्वितीया | बालिकाम् (बालिका को) | बालिके (दो बालिकाओं को)) | बालिकाः (अनेक बालिकाओं को) |
तृतीया | बलिकया (बालिका से, बालिका के द्वारा) | बालिकाभ्याम् (दो बालिकाओं से, दो बालिकाओं के द्वारा) | बालिकाभिः (अनेक बालिकाओं से, अनेक बालिकाओं के द्वारा) |
चतुर्थी | बालिकायै (बालिका के लिए, बालिका को) | बालिकाभ्याम् (दो बालिकाओं के लिए, दो बालिकाओं को) | बालिकाभ्यः (अनेक बालिकाओं के लिए, अनेक बालिकाओं को) |
पंचमी | बालिकायाः (बालिका से) | बालिकाभ्याम् (दो बालिकाओं से) | बालिकाभ्यः (अनेक बालिकाओं से) |
षष्ठी | बालिकायाः (बालिका का, बालिका के, बालिका की | बलिकयोः (दो बालिकाओं का, दो बालिकाओं के, दो बालिकाओं की) | बालिकानाम् (अनेक बालिकाओं का, अनेक बालिकाओं के, अनेक बालिकाओं की) |
सप्तंमी | बालिकायाम् (बालिका में, बालिका पर) | बलिकयोः (दो बालिकाओं में, दो बालिकाओं पर) | बालिकासु (अनेक बालिकाओं में, अनेक बालिकाओं पर) |
सम्बोधन | बालिके (हे बालिका!) | बालिके (हे दो बालिकाओं!) | बालिकाः (हे अनेक बालिकाओं!) |
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से बालिका शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।