नमस्कार, दोस्तों, हम इस लेख में Sevika Shabd Roop in Sanskrit में जानेगे। अक्सर कक्षा 6 ,से,10 के विद्यार्थियों को सेविका शब्द रूप के बारे में पूछा जाता है। संस्कृत भाषा में वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द के रूप बनते है। वाक्य के लिए एक शब्द के कई रूप हो सकते है।
सेविका शब्द आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं। जैसे- निशा, नायिका, अवस्था, क्रीडा, पत्रिका, कला, अजा, राधा, सीता, माला, नासिका, लता, अध्यापिका, अयोध्या, आज्ञा, इच्छा, कक्षा, कन्या, जरा, क्षमा, बाला, कृपा, गायिका, गीता, गोपिका, अम्बा, चटका / अहिंसा, उमा, चिड़िया, छाया, छात्रा, छाता, रमा, कविता, जनता, तारा, दया, दशा, दुर्गा, देवता, धरा, कोकिला (कोयल), नर्मदा, नौका, आदि।
सेविका शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Sevika Shabd Roop in Sanskrit
सेविका शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | सेविका | सेविके | सेविकाः |
द्वितीया | सेविकाम् | सेविके | सेविकाः |
तृतीया | सेविकया | सेविकाभ्याम् | सेविकाभिः |
चतुर्थी | सेविकायै | सेविकाभ्याम् | सेविकाभ्यः |
पंचमी | सेविकायाः | सेविकाभ्याम् | सेविकाभ्यः |
षष्ठी | सेविकायाः | सेविकयोः | सेविकानाम् |
सप्तमी | सेविकायाम् | सेविकयोः | सेविकासु |
सम्बोधन | हे सेविके! | हे सेविके! | हे सेविकाः! |

सेविका शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में, हिंदी अर्थ के साथ नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | सेविका (सेविका, सेविका ने) | सेविके (दो सेविकाऍ, दो सेविकाओं ने) | सेविकाः (अनेक सेविकाऍ, अनेक सेविकाओं ने) |
द्वितीया | सेविकाम् (सेविका को) | सेविके (दो सेविकाओं को)) | सेविकाः (अनेक सेविकाओं को) |
तृतीया | सेविकया (सेविका से, सेविका के द्वारा) | सेविकाभ्याम् (दो सेविकाओं से, दो सेविकाओं के द्वारा) | सेविकाभिः (अनेक सेविकाओं से, अनेक सेविकाओं के द्वारा) |
चतुर्थी | सेविकायै (सेविका के लिए, सेविका को) | सेविकाभ्याम् (दो सेविकाओं के लिए, दो सेविकाओं को) | सेविकाभ्यः (अनेक सेविकाओं के लिए, अनेक सेविकाओं को) |
पंचमी | सेविकायाः (सेविका से) | सेविकाभ्याम् (दो सेविकाओं से) | सेविकाभ्यः (अनेक सेविकाओं से) |
षष्ठी | सेविकायाः (सेविका का, सेविका के, सेविका की | सेविकयोः (दो सेविकाओं का, दो सेविकाओं के, दो सेविकाओं की) | सेविकानाम् (अनेक सेविकाओं का, अनेक सेविकाओं के, अनेक सेविकाओं की) |
सप्तंमी | सेविकायाम् (सेविका में, सेविका पर) | सेविकयोः (दो सेविकाओं में, दो सेविकाओं पर) | सेविकासु (अनेक सेविकाओं में, अनेक सेविकाओं पर) |
सम्बोधन | सेविका (हे सेविका!) | सेविके (हे दो सेविकाओं!) | सेविकाः (हे अनेक सेविकाओं!) |
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से सेविका शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।