दोस्तों, हम इस लेख में Sena Shabd Roop in Sanskrit में जानेगे। अक्सर कक्षा 6,7,8,9,10 के विद्यार्थियों को सेना शब्द रूप के बारे में पूछा जाता है। आपके लिए संस्कृत शब्द रूप से बने सेना के शब्द रूप को लेकर प्रस्तुत हुए है। संस्कृत भाषा में वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द के रूप बनते है। वाक्य के लिए एक शब्द के कई रूप हो सकते है।
सेना शब्द आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- निशा, दुर्गा, अजा, गोपिका, अध्यापिका, बाला, लता, नासिका, अम्बा, अयोध्या, आज्ञा, उमा, कक्षा, क्रीडा, कला, जरा, क्षमा, राधा, सीता, कृपा, गायिका, गीता, अहिंसा, चटका / चिड़िया, इच्छा, कन्या, छाया, माला, अवस्था, छात्रा, रमा, छाता, कविता, जनता, तारा, कोकिला (कोयल), दया, आदि।
सेना शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Sena Shabd Roop in Sanskrit
सेना शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | सेना | सेने | सेनाः |
द्वितीया | सेनाम् | सेने | सेनाः |
तृतीया | सेनया | सेनाभ्याम् | सेनाभिः |
चतुर्थी | सेनायै | सेनाभ्याम् | सेनाभ्यः |
पंचमी | सेनायाः | सेनाभ्याम् | सेनाभ्यः |
षष्ठी | सेनायाः | सेनयोः | सेनानाम् |
सप्तमी | सेनायाम् | सेनयोः | सेनासु |
सम्बोधन | हे सेने! | हे सेने! | हे सेनाः! |

सेना शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में, हिंदी अर्थ के साथ नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | सेना (सेना, सेना ने) | सेने (दो सेनाऍ, दो सेनाओं ने) | सेनाः (अनेक सेनाऍ, अनेक सेनाओं ने) |
द्वितीया | सेनाम् (सेना को) | सेने (दो सेनाओं को)) | सेनाः (अनेक सेनाओं को) |
तृतीया | सेनायाः (सेना से, सेना के द्वारा) | सेनाभ्याम् (दो सेनाओं से, दो सेनाओं के द्वारा) | सेनाभिः (अनेक सेनाओं से, अनेक सेनाओं के द्वारा) |
चतुर्थी | सेनायै (सेना के लिए, सेना को) | सेनाभ्याम् (दो सेनाओं के लिए, दो सेनाओं को) | सेनाभ्यः (अनेक सेनाओं के लिए, अनेक सेनाओं को) |
पंचमी | सेनायाः (सेना से) | सेनाभ्याम् (दो सेनाओं से) | सेनाभ्यः (अनेक सेनाओं से) |
षष्ठी | सेनायाः (सेना का, सेना के, सेना की | सेनयोः (दो सेनाओं का, दो सेनाओं के, दो सेनाओं की) | सेनानाम् (अनेक सेनाओं का, अनेक सेनाओं के, अनेक सेनाओं की) |
सप्तंमी | सेनायाम् (सेना में, सेना पर) | सेनयोः (दो सेनाओं में, दो सेनाओं पर) | सेनासु (अनेक सेनाओं में, अनेक सेनाओं पर) |
सम्बोधन | सेना (हे सेना!) | सेने (हे दो सेनाओं!) | सेनाः (हे अनेक सेनाओं!) |
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से सेना शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।