Dhan Shabd Roop in Sanskrit – धन शब्द अकारांत नपुंसकलिंग संज्ञा शब्द है। सभी नपुंसकलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनायें जाते हैं, जैसे- मित्र, कमल, बल, मुख, नक्षत्र, फल, ज्ञान, जल, वन, नगर, गृह, पुष्प, पत्र, पुस्तक, दुग्ध,आदि। धन शब्द (धन, संपत्ति, दौलत, माल, लक्ष्मी, Money): धन शब्द के अकारान्त नपुंसकलिंग शब्द के शब्द रूप, धन शब्द के अंत में ‘अ’का प्रयोग हुआ इसलिए यह अकारान्त हैं। अतः Dhan Shabd के Shabd Roop की तरह धन जैसे सभी अकारान्त नपुंसकलिंग शब्दों के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है।
धन शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Dhan Shabd Roop in Sanskrit
धन शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | धनम् | धने | धनानि |
द्वितीया | धनम् | धने | धनानि |
तृतीया | धनेन | धनाभ्याम् | धनैः |
चतुर्थी | धनाय | धनाभ्याम् | धनेभ्यः |
पंचमी | धनात् / धनाद् | धनाभ्याम् | धनेभ्यः |
षष्ठी | धनस्य | धनयोः | धनानाम् |
सप्तमी | धने | धनयोः | धनेषु |
सम्बोधन | हे धन! | हे धने! | हे धनानि! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से धन शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।