Geet Shabd Roop in Sanskrit – गीत शब्द अकारांत नपुंसकलिंग संज्ञा शब्द है। सभी नपुंसकलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनायें जाते हैं, जैसे- कौशल, नगर, गृह, पुष्प, पत्र, कमल, बल, पुस्तक, दुग्ध, मित्र, मुख, नक्षत्र, फल, ज्ञान, धन, क्षेत्र, ऋण, उपवन, जल, अन्न, हृदय, वन, कमल, कुल, कार्य, काल, कोमल, आदि। गीत शब्द ( गाना, song ): गीत शब्द के अकारान्त नपुंसकलिंग शब्द के शब्द रूप, गीत (Geet) शब्द के अंत में “अ” की मात्रा का प्रयोग हुआ इसलिए यह अकारान्त हैं। अतः Geet Shabd के Shabd Roop की तरह गीत जैसे सभी अकारान्त नपुंसकलिंग शब्दों के शब्द रूप (Shabd Roop) इसी प्रकार बनाते है।
गीत शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Geet Shabd Roop in Sanskrit
गीत शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | गीतम् | गीते | गीतानि |
द्वितीया | गीतम् | गीते | गीतानि |
तृतीया | गीतेन | गीताभ्याम् | गीतैः |
चतुर्थी | गीताय | गीताभ्याम् | गीतेभ्यः |
पंचमी | गीतात् / गीताद् | गीताभ्याम् | गीतेभ्यः |
षष्ठी | गीतस्य | गीतयोः | गीतानाम् |
सप्तमी | गीते | गीतयोः | गीतेषु |
सम्बोधन | हे गीत! | हे गीते! | हे गीतानि! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से गीत शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।