Kanya Shabd Roop in Sanskrit – कन्या शब्द आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- राधा, सीता, बाला, अवस्था (दशा), अध्यापिका, लता, माला, नासिका, अम्बा, अयोध्या, अहिंसा, अजा, रमा, इच्छा, उमा, आज्ञा, निशा, जरा, कक्षा आदि। कन्या शब्द (Girl, known as a goddess in india): आकारांत स्त्रीलिंग शब्द , इस प्रकार के सभी आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है।
कन्या शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Kanya Shabd Roop in Sanskrit
कन्या शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | कन्या | कन्ये | कन्याः |
द्वितीया | कन्याम् | कन्ये | कन्याः |
तृतीया | कन्यया | कन्याभ्याम् | कन्याभिः |
चतुर्थी | कन्यायै | कन्याभ्याम् | कन्याभ्यः |
पंचमी | कन्यायाः | कन्याभ्याम् | कन्याभ्यः |
षष्ठी | कन्यायाः | कन्ययोः | कन्यानाम् |
सप्तमी | कन्यायाम् | कन्ययोः | कन्यासु |
सम्बोधन | हे कन्ये! | हे कन्ये! | हे कन्याः! |
![Kanya Shabd Roop in Sanskrit | कन्या शब्द रूप - आकारान्त स्त्रीलिंग 1 Kanya Shabd Roop](https://www.gk-help.com/wp-content/uploads/2022/12/Kanya-Shabd-Roop-1024x576.png)
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से कन्या शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।