तारा शब्द आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी आकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, इस लेख में हम सीखेगे Tara Shabd Roop के बारे में और Tara Shabd Roop in Sanskrit में शब्द के बहुत से रूप बनाये जा सकते है जैसे- निशा, बाला, नासिका, अवस्था (दशा), जरा, अजा, अध्यापिका, अहिंसा, आज्ञा, इच्छा, उमा, कक्षा, राधा, माला, कन्या, क्रीडा, कला, कविता, क्षमा, अम्बा, अयोध्या, कोकिला (कोयल), सीता, रमा, लता, कृपा, गायिका, आदि। तारा शब्द (Star, नक्षत्र, सितारा): तारा शब्द के आकारान्त स्त्रीलिङ्ग शब्द के शब्द रूप, तारा शब्द के अंत में ‘आ’ की मात्रा का प्रयोग हुआ इसलिए यह आकारान्त हैं। अतः Tara Shabd के Shabd Roop की तरह तारा जैसे सभी आकारान्त स्त्रीलिङ्ग शब्दों के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है।
तारा शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Tara Shabd Roop in Sanskrit
तारा शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | तारा | तारे | ताराः |
द्वितीया | ताराम् | तारे | ताराः |
तृतीया | तारया | ताराभ्याम् | ताराभिः |
चतुर्थी | तारायै | ताराभ्याम् | ताराभ्यः |
पंचमी | तारायाः | ताराभ्याम् | ताराभ्यः |
षष्ठी | तारायाः | तारयोः | ताराणाम् |
सप्तमी | तारायाम् | तारयोः | तारासु |
सम्बोधन | हे तारे! | हे तारे! | हे ताराः! |

आशा करता हूँ की आपको इस लेख से तारा शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।